एमपी उपचुनाव: बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा, कांग्रेस लिए जमीन बचाने की लड़ाई?

mohan yadav vs jitu patwari in mp assembly elections 2024

मध्य प्रदेश उप-चुनावों के लिए प्रचार अब आखिरी दौर में है. प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होना है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों ने उप चुनाव में जीत के लिए अपनी ताकत झोंक रखी है. दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. यहां बीजेपी के लिए बुधनी सीट पर प्रतिष्ठा और कांग्रेस के लिए विजयपुर विस सीट पर जमीन बचाने की जंग चल रही है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ही तरफ से बड़े नेता प्रचार के लिए दोनों सीटों पर जुटे हैं. बुधनी सीट: शिवराज सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर राज्य की बुधनी विधानसभा … Read more

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता भाजपा में हुआ शामिल

breaking news

मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा में हुए शामिल, जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की ली सदस्यता, टिकट मिलने से नाराज दीपक जोशी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस में हो गए थे शामिल, फिर कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव सीट से लड़ा था चुनाव, जिसमें वह लगभग 12000 हजार वोटों से हार गए थे चुनाव, दीपक जोशी ने चार दिन पहले ही बुधनी विधानसभा में एक सभा को किया था संबोधित, बुधनी सीट पर कांग्रेस के … Read more

‘भाजपा के इस विधायक ने दिया इस्तीफा और फिर…’ देखें पूरी खबर

breaking news

मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, सागर की देवरी विधानसभा सीट से आने वाले भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कल पार्टी से दिया था इस्तीफ, इसके बाद वह आ गए थे चर्चा में, लेकिन अब उन्होंने लिया यू-टर्न और अपना इस्तीफा ले लिया वापस, इस्तीफे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, बता दें पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई न करने से परेशान होकर विधायक ने दिया था इस्तीफा, सागर के देवरी से भाजपा के कद्दावर विधायक बृजबिहारी पटेरिया गुरुवार शाम को किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए थाने में बैठ गए थे धरने पर, जब पुलिस अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो तैश में … Read more

तो क्या संघ की मदद से वसुंधरा राजे बनेगी भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष? देखें पूरी खबर

vasundhara raje

भारतीय जनता पार्टी से जुडी बड़ी खबर, भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत जेपी नड्डा की जगह अब नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना है तय, नड्डा का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल फ़रवरी में हो चुका है पूरा, ऐसे में अब सभी के मन में उठ रहा है सवाल कि कौन बनेगा भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, वहीं इसे लेकर अब सामने आ रही है एक बड़ी जानकारी, सूत्रों के अनुसार संघ की ओर से पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम आगे बढ़ाए जाने की है सूचना, हालांकि पहले संघ चाहता था कि संजय जोशी संभाले पार्टी … Read more

राहुल गांधी की घेराबंदी में लगी बीजेपी: अबकी बार शिवराज ने खींची विपक्ष की टांग

rahul gandhi vs shiv raj singh in loksabha

लोकसभा में बजट सत्र चल रहा है. सदन में बजट पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन यहां महाभारत के किरदारों पर चर्चा हो रही है. कभी भगवान शिव तो कभी भगवान कृष्ण तो कभी चक्रव्यूह, अभिमन्यु, शकुनि व चौसर पर चर्चा चल रही है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अभिमन्यु और चक्रव्यूह की चर्चा क्या छेड़ दी, सत्ताधारी पक्ष का हर सांसद महाभारत का ज्ञान बखारने पर उतारू है. अनुराग ठाकुर से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस/सांसद कंगना रानौत के बाद अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी महाभारत के ज्ञाता बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. ​शिवराज सिंह ने सदन में बहस के 10वें दिन विपक्षी सांसद राहुल गांधी … Read more

चुनाव किसी और ने जीता, अहंकार कांग्रेस को आया – झारखंड में गरजे अमित शाह

झारखंड में आगामी तीन चार महीनों में होने वाली विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी प्रचार के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश की झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में चुनाव किसी और ने जीता लेकिन अहंकार कांग्रेस को आ रहा है. झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की संयुक्त सरकार राज कर रही है.   रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 26 हजार कार्यकर्ताओं … Read more

इस बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या, देखें पूरी खबर

breaking news

मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर की हत्या, चौराहे पर बदमाशों ने बीजेपी नेता को मारी गोली, मोनू कल्याणे भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय का था सबसे करीबी, रविवार को अलसुबह मोनू कल्याणे को मारी गई गोली, मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के हत्या जेल रोड स्थित विजय भांग घोटा के सामने हुई जब मोनू भगवा बाइक रैली के लिए लगवा रहे थे होर्डिंग पोस्टर, इस दौरान दोनों हमलावर आए थे बाइक से वे मोनू से बात करने लगे और इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने मोनू पर चला दीं गोलियां, इसके बाद घायल मोनू को … Read more

मोदी सरकार 3.0 में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें किस नेता को मिला कौनसा मंत्रालय

mntryy

देश कि राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मोदी सरकार 3.0 में सभी मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अमित शाह के पास रहेगा गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को फिर मिला सड़क परिवहन मंत्रालय, इसके साथ ही गडकरी को मिले 2 राज्य मंत्री, अजय टम्टा व हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया सड़क परिवहन राज्य मंत्री, अश्वनी वैष्णव को मिला रेल मंत्रालय, सुब्रह्मण्यम जयशंकर को मिला विदेश मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को मिला ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय, इनके साथ तोखन साहू होंगे राज्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान को मिला कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को फिर मिला वित्त मंत्रालय, जगत प्रकाश नड्डा … Read more

देश के तीन पूर्व मुख्यमंत्री सहित 32 सांसद पहली बार बने केंद्र में मंत्री, जानिए कौन हैं ये चेहरे

breaking news

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ, मोदी के मंत्रिमंडल में तीन पूर्व मुख्यमंत्री सहित 32 सांसद पहली बार बने केंद्र में मंत्री, मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद शिवराज सिंह चौहान, भाजपा सांसद दुर्गादास उड़के, भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर, उत्तर प्रदेश से आरएलडी सांसद जयंत चौधरी, भाजपा सांसद कमलेश पासवान, भाजपा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक से जेडीएस सांसद एचडी कुमार स्वामी, भाजपा सांसद वी सोमन्ना, आंध्र प्रदेश से टीडीपी सांसद राममोहन नायडू, टीडीपी सांसद चंद्रशेखर पेमासामी, भाजपा सांसद भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, बिहार से जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जेडीयू सांसद रामनाथ … Read more

इस बार एमपी में ढह गया ‘कमलनाथ का किला’: ‘कमल’ की भेंट चढ़ गए नकुलनाथ

kamalnath

आम चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया. यहां की सभी 29 सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. इसी कड़ी में एमपी की छिंदवाड़ा संसदीय सीट, जिसे अब तक कमलनाथ का गढ़ कहा जाता था, उसे भी बीजेपी ने इस बार ढहा दिया. 1980 से लेकर अब तक इस सीट पर केवल और केवल एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस का कब्जा रहा है. इस बार कमलनाथ के इस गढ़ को बीजेपी के उम्मीदवार बंटी साहू ने ढहा दिया. बंटी ने नकुलनाथ को एक लाख 13 हजार 18 से मात दी. पिछले चुनाव में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से नकुलनाथ … Read more