एमपी उपचुनावः नेपानगर में भाजपा-कांग्रेस दोनों की राह हुई मुश्किल, बदल चुके हैं समीकरण

Mp Byelection Nepanagar Seat (नेपानगर)

PoliTalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोरों शोरों पर है. जहां बीजेपी की मंशा सत्ता बचाने की है तो वहीं कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए दमखम लगा रही है. 15 सालों बाद सत्ता के सिंहासन पर बैठे कमलनाथ और कांग्रेस को यह राज केवल 15 महीनों के लिए ही मिल पाया, उसके बाद सब कुछ पलक झपकते ही सपना सा बनकर रह गया. ऐसे में कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है. वैसे तो उपचुनाव में हर सीट महत्वपूर्ण है लेकिन बुरहानपुर ज़िले की नेपानगर सीट अपने आप में काफी अहम है. औद्योगिक क्षेत्र माने जाने इस विधानसभा क्षेत्र में भी … Read more

हम भूखे-नंगे अच्छे हैं, किसानों की सम्मान राशि और बढ़ाई जाएगी- कांग्रेस के बयान पर सीएम शिवराज सिंह

Cm Shivraj Singh Chouhan Mp

Politalks.News/MP. ‘हम भूखे-नंगे अच्छे हैं. हमें नंगे-भूखे रहने दो..हम ऐसे ही अच्छे हैं. फिर भी किसानों को दी जाने वाली सम्मान राशि और बढ़ाई जाएगी. शुरू उन्होंने किया, हम समापन करेंगे.’ ये कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का, जो भोपाल में चुनाव रथ को बीजेपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे. सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आपकी अमीरी, आपका बंगला और आपकी गाड़ी आपको मुबारक हो. हम तो इसी में प्रसन्न हैं कि प्रदेश की जनता की पूरी गंभीरता और शिद्दत के साथ सेवा के काम में लगे हैं. दरअसल, मुरैना वि.स.सीट … Read more

एमपी उपचुनाव: ‘गद्दार-वफादार’ जैसे बयानों के बीच गौण हुए स्थानीय मुद्दे, तेज हुई ओछी बयानबाजी

Madhya Byelection 2020

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश उपचुनाव को अब ज्यादा समय नहीं रह गया है लेकिन उससे पहले प्रदेश में बयानबाजी का दौर काफी तेज हो गया है. 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की सभी गोटियां फिट हो गई हैं लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इन बयानबाजी के बीच स्थानीय मुद्दे गौण होते जा रहे हैं. यहां की चुनावी रैलियों में भी कांग्रेस और बीजेपी के नेता अपने भाषणों में एक दूसरे पर छीटाकशी करते नजर आ रहे हैं जबकि बात स्थानीय मुद्दों की होनी चाहिए. छोटे मोटे नेता छोड़िए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे आला दर्जे के नेताओं … Read more

‘कमलनाथ सरकार पूरे समय पैसे की कमी का रोना रोती रही, मामा कहता है कोई कमी नहीं’

Shivraj Singh Vs Kamalnath In Madhya Pradesh

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नेताओं ने धुआंधार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. मतदाताओं मनाने के लिए कई तरह के नए जत्न किए जा रहे हैं. जनता को जनार्दन बताकर वोट बटौरने के लिए क्या क्या किया जा सकता है, ये इस समय आसानी से देखा जा सकता है. मंदसौर की सुवासरा सीट पर तो बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के सामने घुटने पर बैठे दिखाए दिए. वहीं शिप्रा मंडल और आगर मालवा के कानड़ में हुई सभाओं में कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर प्रहार किए. सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ सरकार पूरे समय … Read more

‘सिंधिया की जेब में बिच्छू, उनकी हर पीढ़ी गद्दार’ 300 साल पुरानी संपत्ति वाले बयान पर पटवारी का पलटवार

Jitu Patwari Vs Jyotiraditya Scindia

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 28 सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है. पार्टी छोड़ बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता भी आमने सामने हो रहे हैं. इस बीच कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी ने सिंधिया के 300 साल पुरानी संपत्ति वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें एक बार फिर गद्दार कहकर संबोधित किया है. पटवारी ने कहा कि बच्चा-बच्चा जानता है कि सिंधिया परिवार ने ये जमीन कैसे हड़पी. पटवारी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सिंधिया की जेब में बिच्छू है और उनकी हर पीढ़ी गद्दार है. दरअसल बीते दिन बीजेपी राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुदपर भूमाफिया … Read more

एमपी: एक तरफ बीजेपी, कांग्रेस व बसपा का चुनाव प्रचार जोरों पर वहीं सपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Sp In Madhya Pradesh Byelection

Politalks.News/Madhya Pradesh. नेता जी बीमार क्या हुए पार्टी भी खराब हाल में पहुंच गई. जमीन से जुड़ी इस पार्टी में एक दौर ऐसा भी था जब कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर अपनी सियासी जमीन मजबूत करते थे. कार्यकर्ताओं के आंदोलनों को नेता जी ने खूब आगे बढ़ाया. लेकिन अब पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश ही गायब हो गया है. ‘किसी भी राजनीतिक दल के लिए सबसे खराब समय तब कहा जा सकता है जब उसको चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार ही न मिले.’ हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की. नेताजी का आशय है मुलायम सिंह यादव से. मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी … Read more

आईफा अवॉर्ड न कराने पर भड़के कमलनाथ तो बोले शिवराज ‘गांधी के रास्ते पर चलने में भलाई’

Madhya Pradesh Iifa

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल में आईफा अवॉर्ड को तमाशा बताते हुए औचित्यहीन करार दिया है. साथ ही आयोजन को कैंसल करने का फैसला लिया है. इस पर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भड़क गए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ये क्या तमाशा लगा रखा है. कमलनाथ ने ये भी कहा कि जिन शिवराज सिंह ने 15 वर्ष सिर्फ तमाशा किया हो, वो आईफा के आयोजन को तमाशा बता रहे हैं. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने जवाब देते हुए कहा कि गांधी जी के रास्ते पर चलने में ही भलाई है. दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईफा … Read more

एमपी उपचुनाव में कांग्रेस को कमलनाथ के मंगल कनेक्शन पर विश्वास तो नरोत्तम मिश्रा ने उड़ाई खिल्ली

Mangal Connection Of Kamalnath In Mp Byelection 2020

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. कमलनाथ और शिवराज सिंह खेमे में सत्ता हासिल करने और सत्ता बरकरार रखने की कड़ी जंग चल रही है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ओर से चुनावी रणनीतियों पर फाइनल चर्चाएं शुरु हो चुकी है. इसी बीच कांग्रेस ने चुनावों में मंगल कनेक्शन का तड़का डालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने का काम कर रही है. इसी बात को लेकर सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि अगर कमलनाथ इतने ही हनुमान भक्त होते हुए उनके साथ इतना बड़ा अमंगल कैसे होता. दरअसल, मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव … Read more

शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया ‘नालायक’ तो सिंधिया ने दिग्गी को कहा ‘गद्दार’

शिवराज सिंह - ज्योतिरादित्य सिंधिया V/S दिग्विजय - कमलनाथ

Politalks.News/MP. आज चुनाव आयोग ने जब बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया, उससे पहले तक लग रहा था कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं. ऐसे में मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार और सरकारी घोषणाओं के लिए कुछ एक दिन और मिल गए. माना जा रहा है कि महीने के आखिर तक तारीखों का एलान कर दिया जाएगा. खैर… तारीख तो आएगी जब आएगी लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों से एक दूसरे पर छीटाकशी का दौर बदस्तूर जारी है. यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ … Read more

सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं कमलनाथ, कैसे समझें गरीब का दर्द: नरोत्तम मिश्रा

Madhya Pradesh (7)

Politalks.News/MP. ‘मध्य प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही और कमलनाथ मुख्यमंत्री लेकिन उन्होंने गरीब के दर्द और पीड़ा को समझा ही नहीं. समझते भी कैसे- उद्योगपति हैं, बड़े आदमी के बेटे थे, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे, गरीब का दर्द वे कहां जानते.’ ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का, जो रविंद्र रवींद्र नाट्यगृह में कही. वे यहां अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को वर्जुअल माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि का हितग्राहियों के खातों में वितरण किया. मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल योजना) के तहत 3700 … Read more