विधानसभा चुनाव करीब आते ही अजित पवार को आने लगी अक्ल, बदलने लगे सुर

ajit pawar change his tone before maharashtra assembly elections

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव करीब आते ही एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के सुर बदलने लगे हैं. यहां तक की उन्होंने अपने चाचा शरद पवार और बहिन एवं सांसद सुप्रिया सूले की तारीफ भी की. अजित ने शरद पवार को अपने परिवार का मुखिया बताया. एनसीपी प्रमुख ने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में पत्नी सुनेत्रा पवार को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ाना गलती थी. अब सियासी गलियारों से उड़ते उड़ते खबर आ रही है कि उनका यह बयान शरद पवार के पाले में वापसी कराने का संकेत दे रहा है. गौरतलब है कि पिछले महीने शरद पवार के गुट के एक नेता ने अजित पवार … Read more

‘खिचड़ी चुनाव’ की आशंकाओं के बीच क्या फडणवीस संभाल पाएंगे महायुति की जिम्मेदारी?

mahayuti government in maharashtra

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार का कार्यकाल 8 नवंबर 2024 तक का है. इससे पहले विधानसभा चुनाव होने हैं. वैसे तो महाराष्ट्र देश की राजनीति में एक अहम हिस्सा रखता है लेकिन इस बार लगता है कि यहां विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि खिचड़ी चुनाव होने जा रहे हैं. 4 प्रमुख दल, दो टूटी पार्टियां और एक मराठी मानुस एवं हिंदूत्व का झंडा उठाने वाली पार्टी सहित करीब 7 स्थानीय पार्टियां मुख्य रूप से इस चुनावी दंगल में भाग लेंगी. महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार की एनसीपी और सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल हैं. वहीं महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UTB), शरद पवार की एनसीपी … Read more

महाराष्ट्र में अब वर्चस्व की लड़ाई: उद्धव ठाकरे पर मनसे नेताओं ने गोबर-नारियल फेंका

uddhav thackeray vs raj thackeray

महाराष्ट्र में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की संभावित तिथि करीब आ रही है, विपक्ष के नेताओं में भी वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ रही है. हाल में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की कार पर किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने सुपाई और टमाटर फेंके थे. इसके जवाब में मनसे के कुछ कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के काफिले पर नारियल, टमाटर और गोबर फेंका है. मनसे का मानना है कि राज ठाकरे पर उद्धव गुट की शिवसेना ने हमला किया था. अब सुपाई हमले का जवाब नारियल से दिया गया है. इसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं आपस में भिड़ गए. मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 से ज्यादा … Read more

क्या आप आदमी पार्टी महाराष्ट्र में दे पाएगी महायुति और महाविकास अघाड़ी को टक्कर?

maharashtra

Maharashtra Politics: आम आदमी पार्टी ने पिछले 10-12 सालों में देश में जो रसूख बनाया है, इतने कम समय में एक स्थानीय पार्टी से राष्ट्रीय राजनीतिक बनना वाकई में काबिले तारीफ है. इस एक दशक में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार और पंजाब में सरकार बनाई है. गोवा में भी उनके पास सीटें हैं. आगामी हरियाणा चुनाव में भी पंजाब की सत्ताधारी पैठ का असर देखने को मिलना तय है. आम चुनाव में भलें ही पार्टी कुछ न कर पायी हो लेकिन विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरे जोश के साथ उतर रही है. हाल में पार्टी ने महाराष्ट्र चुनावों में उतरने का ऐलान किया है. कांग्रेस … Read more

वक्त आने दो..जवाब भी देंगे और हिसाब भी लेंगे: महाराष्ट्र में छिड़ा पोस्टर वॉर

mhrt

महाराष्ट्र की राजनीति में शांति शायद इस सीजन की सरकार रहने तक नहीं थमने वाली है. यह अशांति सत्ताधारी एनडीए में चल रही है जो रहरह कर बाहर आने लगी है. अजित पवार खेमे एवं बीजेपी के बीच मुटमुटाव के बाद अब महाराष्ट्र में पोस्टर वॉर छिड़ गया है जिसमें बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे के खेमे की शिवसेना के बीच आपसी द्वंद्व देखने को मिल रहा है. प्रदेश के सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में जगह-जगह बीजेपी और शिवसेना की ओर से लगाए गए बैनर-पोस्टर दोनों राजनीतिक घटकों के बीच आपसी खींचतान की जीवंत कहानी को बयां कर रहे हैं. कंकावली में एक बैनर पर लिखा है ‘वक्त आने दो..जवाब … Read more

महाराष्ट्र में भतीजे के दावे से उड़े अजीत पवार के होश! क्या एनसीपी में होगा ‘खेला’?

maharashtra

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) के आम चुनावों में प्रदर्शन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने के ऐलान के बाद सियासत में बेचैनी महसूस होने लगी है. सबसे बेचैन तो अजित पवार लग रहे हैं जिनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट हासिल कर पायी थी. मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह न मिलने पर विधायकों में पहले से ही नाराजगी के सुर स्पष्ट सुनाई दे रहे हैं. इसी बीच भतीजे रोहित पवार के एक दावे ने चाचा अजित पवार के होड़ उड़ा दिए हैं. रोहित के इस दावे के बाद एनसीपी में ‘खेला’ होने की आशंकाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है. अगर ऐसा … Read more

सत्ता का लालच या ईडी-सीबीआई का डर: उद्दव ठाकरे का फिर गिरा एक और विकेट

maharashtra politics

महाराष्ट्र में सियासत की गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. प्रदेश के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक शायद कोई कोई महीना ऐसा बीता हो, जब स्थानीय राजनीति में कोई नाटक न खेला गया हो. विपक्ष की पार्टियों के साथ ‘खेला’ लगातार हो रहा है और सिलसिला बरकरार है. इसी कड़ी में एक ‘खेला’ लोकसभा चुनाव से एकदम पहले भी हुआ है. दरअसल उद्दव ठाकरे समर्थित पार्टी का एक और विकेट गिरा है. जोगेश्वरी सीट से विधायक रविंद्र वायकर ठाकरे का साथ छोड़ सीएम एकनाथ​ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए हैं. वायकर ऐसे समय में शिंदे एंड पार्टी में शामिल हुए हैं जब एक लग्जरी होटल बनाने के लिए … Read more

शिवसेना बनाम शिवसेना महा-मुकाबला: क्या जाएगी एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री की कुर्सी?

maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति में 10 जनवरी का दिन खास होने वाला है. इस दिन यह तय होने वाला है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री रूपी सिंहासन रहने वाला है या फिर गिरने वाला है. मुकाबला शिवसेना और शिवसेना के बीच है. बुधवार को शिंदे समर्थित शिवसेना और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच है. अगर फैसला शिंदे की शिवसेना के खिलाफ आता है तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी जाना तय है. अगर ठाकरे के खिलाफ फैसला आता है तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. हां, उनकी मनोवैज्ञानिक हार जरूर होगी, तो करीब करीब पहले से ही तय है. दरअसल, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और उनके समर्थित 16 विधायकों … Read more

शिवसेना का तीर कमान थाम किस पर​ निशाना साधने की तैयारी में हैं लाल डायरी वाले बाबा?

rajendra gudha

RajasthanUpdates. राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी से चर्चा में आए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर फिर से पाला बदलते हुए अपने समर्थकों को तौहफा दिया है. इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया. शिंदे ने खुद उन्हें तीर कमान देकर पार्टी की सदस्या देते हुए उन्हें राजस्थान का कॉर्डिनेटर बनाया है. तीर कमान थामकर गुढ़ा अपनी पुरानी टीम गहलोत एंड टीम और मायावती एंड टीम पर ही निशाना साधने वाले हैं. गुढ़ा वैसे तो अपने तीखे बयानों से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार लाल डायरी से चर्चा में आए गुढ़ा बाबा ने चुनावों से एकदम पहले … Read more

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने आ रहा ‘पवार फॉर्मूला’! शिंदे-अजित गुट पशोपेश में

maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार घटनाक्रम के बाद शांति बनी हुई थी लेकिन प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल पैदा होते दिख रही है. ये हलचल एनसीपी प्रमुख शरद पवार के एक बयान के बाद हुई है. शिंदे ने एक प्रबल दावा करते हुए शिंदे गुट और अजित पवार गुट को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक ‘पवार फॉर्मूला’ बताया है. पवार ने दावा किया है कि अगर यह फॉर्मूला काम करता है तो महाराष्ट्र में बदलाव ला सकते हैं. एक पुस्तक विमोचन समारोह में पवार ने सभी के समक्ष ये बात कही. शरद पवार ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब … Read more