शिवसेना प्रवक्ता का बयान ‘वादा पूरा नहीं हुआ तो पड़ेंगे जूते’

PoliTalks news

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने वादा पूरा न होने की स्थिति में जनता से जूते पड़ने की बात कही है. उन्होंने यह बात एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने एक हवाले से कहा कि ‘यदि इस बार भी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का वादा पूरा नहीं हुआ तो लोग हमे जूते मारेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में भी राम मंदिर के निर्माण का वादा किया गया था लेकिन हम उसे पूरा कर पाने में कामयाब नहीं हो सके. लोकसभा के चुनाव से पहले भी राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा उठा था.हमने इसी मुद्दे पर यह चुनाव लड़ा है. हम वहां मंदिर निर्माण … Read more

महाराष्ट्र: राजनीतिक जरूरत के चलते बनी जोड़ियां विधानसभा चुनाव में रहेगी हिट?

politalks.news

राजनीति संभावनाओं का खेल है और इस बार महाराष्ट्र में ये बखूबी देखने को मिला. लोकसभा चुनाव के दौरान जोड़ियों का जबरदस्त खेल चला. एक से भले दो और दो से भले तीन. कुछ इसी तरह का गठजोड़ से चल रही है महाराष्ट्र की ग्रुप पॉलिटिक्स. हो भी क्यूं न उत्तरप्रदेश के बाद सबसे ज्यादा सीटें हैं यहां. तभी तो खुद को लार्जेस्ट पार्टी बताने वाली और एक के बाद एक देशभर में लगातार धुंआधार जीत दर्ज करने वाली बीजेपी को भी यहां साथ की जरूरत महसूस हुई. ये भी किसी से छुपा नहीं है कि सालभर एक दूसरे पर जुबानी हमले करने वाली बीजेपी-शिवसेना महाराष्ट्र के किले को फतह … Read more

महाराष्ट्र में BJP से पार पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद बीजेपी के हौंसले सातवें आसमान पर पहुंचे गए हैं. अब उनका अगला फोकस इसी साल के अंत में होने वाले हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों पर हैं. संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग इन राज्यों के साथ जम्मु-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव करवा सकता है. लोकसभा चुनाव में इन सभी राज्यों में बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था. लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ अन्य दलों की महाराष्ट्र को लेकर क्या संभावना है. आइए इस पर विस्तृत रूप से चर्चा करें… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग होंगे. जिस आसानी … Read more

लोकसभा चुनाव: सहयोगी दल हांकेंगे बीजेपी का रथ लेकिन उनकी भी हालत खराब

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में आ पहुंचा है और विश्लेषकों ने चुनावी परिणाम का आकलन लगाना शुरु कर दिया है. अगर किसी तथ्य पर सभी चुनावी विश्लेषक एकमत हैं तो वह है ‘इस बार बीजेपी को चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा’. अभी तक चुनावी रुझान भी इसी ओर इशारा करते हैं. इस तथ्य को बीजेपी नेता राम माधव और सुब्रमण्यम स्वामी भी स्वीकार कर चुके हैं. स्वामी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस बार बीजेपी को केवल 220 सीटों पर ही कामयाबी मिलेगी. वहीं बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा था कि अगर इस बार पार्टी 271 सीटें जीत पाती तो बहुत अच्छा … Read more

बुर्का बेन पर गरमाई राजनीति, आपस में भिड़ीं बीजेपी-शिवसेना

PoliTalks news

लगता है कि बुर्के का भूत एक बार फिर से देश की आबो हवा पर छाने लगा है. अबकी बार इसकी शुरूआत की है शिवसेना ने. शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं के बुर्के पहनने पर रोक लगाने की मांग की है. शिवसेना की इस मांग पर अब बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हो गए हैं. कुछ ने इस मांग का समर्थन तो कईयों ने शिवसेना की बात का विरोध जाहिर किया है. बीजेपी ने शिवसेना की मांग का पूर्णतया विरोध करते हुए बुर्का पर प्रतिबंध को गैरजरुरी करार दिया है. बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि भारत में बुर्के पर पाबंदी की कोई जरूरत नहीं है. वहीं … Read more