उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने की खबरें और धरातल पर वास्तविकता का शोर..

udhav thackeray and raj thackeray file photo

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल उठने लगी है. एक बार फिर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की खबरें सियासी बाजारों में गर्म हैं. वजह है राज ठाकरे का एक बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे उनके साथ आ जाएं. राज ठाकरे के इस बयान पर तुरंत ही उद्धव ठाकरे का भी रिएक्शन आया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र की भलाई के लिए वह छोटे-मोटे झगड़ों को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. इसके बाद दोनों ठाकरे घरानों में सुलह की सुनहरी धूप बिखरने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा है. खास बात ये है कि … Read more

शिंदे और ठाकरे साथ-साथ: विसचु में तल्खी के बाद अब कौनसी खिचड़ी पक रही है?

eknath shinde meets raj thackeray

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे के बीच नाराजगी चल रही थी. अब लगने लगा है कि दोनों के बीच तल्खी अब समाप्त होने की ओर है. राज ठाकरे के निवास पर इन दोनों राजनेताओं की मुलाकात से तो इसी के संकेत मिल रहे हैं. एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे के निवास पर पहुंचकर न केवल मुलाकात की, बल्कि लंबी चर्चा के बाद रात्रिभोज भी किया. इसके बाद से ही महाराष्ट्र के सियायी गलियारों में बाजार गर्म है कि शिवसेना और मनसे आगामी निकाय चुनावों में गठबंधन कर सकते हैं, जो … Read more

विधानसभा चुनाव करीब आते ही अजित पवार को आने लगी अक्ल, बदलने लगे सुर

ajit pawar change his tone before maharashtra assembly elections

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव करीब आते ही एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार के सुर बदलने लगे हैं. यहां तक की उन्होंने अपने चाचा शरद पवार और बहिन एवं सांसद सुप्रिया सूले की तारीफ भी की. अजित ने शरद पवार को अपने परिवार का मुखिया बताया. एनसीपी प्रमुख ने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में पत्नी सुनेत्रा पवार को बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ाना गलती थी. अब सियासी गलियारों से उड़ते उड़ते खबर आ रही है कि उनका यह बयान शरद पवार के पाले में वापसी कराने का संकेत दे रहा है. गौरतलब है कि पिछले महीने शरद पवार के गुट के एक नेता ने अजित पवार … Read more

‘खिचड़ी चुनाव’ की आशंकाओं के बीच क्या फडणवीस संभाल पाएंगे महायुति की जिम्मेदारी?

mahayuti government in maharashtra

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार का कार्यकाल 8 नवंबर 2024 तक का है. इससे पहले विधानसभा चुनाव होने हैं. वैसे तो महाराष्ट्र देश की राजनीति में एक अहम हिस्सा रखता है लेकिन इस बार लगता है कि यहां विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि खिचड़ी चुनाव होने जा रहे हैं. 4 प्रमुख दल, दो टूटी पार्टियां और एक मराठी मानुस एवं हिंदूत्व का झंडा उठाने वाली पार्टी सहित करीब 7 स्थानीय पार्टियां मुख्य रूप से इस चुनावी दंगल में भाग लेंगी. महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार की एनसीपी और सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल हैं. वहीं महाविकास अघाड़ी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UTB), शरद पवार की एनसीपी … Read more

क्या महाराष्ट्र में 90 से अधिक सीटों पर अ​केले चुनाव लड़ने की योजना बना रही है शिवसेना?

eknath shinde Shiv Sena maharashtra cm

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने अभी से कमर कस ली है. यूंकि प्रदेश में त्रिकोणीय सरकार काबिज है, ऐसे में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह कहना मुश्किल है. हालांकि तीनों दलों ने अपनी अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है. अंदरखाने से पता चला है कि राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थन वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं. शेष 108 सीटें बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ी जाएंगी. वहीं भारतीय जनता पार्टी अकेले 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है. इसी बीच अपनी इच्छा को जग जाहिर … Read more

फिर एक बार, शिवसेना-बीजेपी साथ-साथ: क्या उद्धव ठाकरे के मन की बात समझेंगे पीएम मोदी?

uddhav thackeray and pm modi

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी हलचलों की लहर उफान मार रही है. इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फिर से एक बार मोदी सरकार के साथ आने की बात कही है. इसके बाद महागठबंधन में चिंता की लहर दौड़ गयी है. हालांकि इसके लिए उद्धव ठाकरे ने एक शर्त भी रखी है. अगर केंद्र सरकार आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा करने के लिए संसद में कोई कानून पेश करती है तो मेरी पार्टी के सांसद इसका समर्थन करेंगे. इसी वजह है कि यह अधिकार राज्य सरकार के अधिकार सीमा से बाहर है. पूर्व महाराष्ट्र सीएम ने इस संबंध में आगे कहा कि राज्य सरकार के … Read more