‘सीनियर ओला’ पर टिप्पणी कर बुरे फंसे भाटिया, गहलोत बोले- राजस्थान की जनता से माफी मांगे बीजेपी

सीनियर ओला पर टिप्पणी कर बुरे फंसे भाटिया

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल विस्तार में जाटों की उपेक्षा को लेकर निशाने पर चल रही मोदी सरकार और बीजेपी को अब उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक नए विवाद के भंवर में फंसा दिया है. गौरव भाटिया ने कांग्रेस के दिवंगत और वरिष्ठ नेता शीशराम ओला के खिलाफ टीवी डिबेट और ट्विटर पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे पूरे देश और राजस्थान में सियासी विवाद हो गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शीशराम ओला के परिवार, प्रदेश कांग्रेस और जाट समाज के संगठनों ने भाटिया की टिप्पणी की भर्त्सना की है. साथ ही इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की … Read more