जारी हुआ कांग्रेस का ‘भर्ती विधान’, अन्य दलों से गठबंधन और CM फेस पर प्रियंका का आया बड़ा बयान
Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चुनावी रण में जंग और भी तेज हो चली है. सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं. कांग्रेस (Congress) पार्टी की अगर बात करें तो वह प्रदेश की आधी आबादी और युवाओं को साधने की जुगत में लगी है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले अपनी पार्टी का घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के सामने रखा. वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय से ‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र’ (Bharti Vidhan) जारी किया. इससे पहले 8 … Read more