उपचुनाव का मतदान खत्म होने से पहले प्रदेश में मध्यावधि चुनाव की आहट, पूनियां ने दिया बड़ा बयान
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतदान सम्पन्न भी नहीं हुआ, कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश में मध्यावधि चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए नया सियासी दांव खेल दिया है. पूनियां ने कहा कि राजस्थान में मध्यावधि चुनाव ही नहीं बहुत सी संभावनाएं हैं, कांग्रेस की सरकार अपने ही बोझ से कभी भी गिर सकती है. सतीश पूनियां ने पार्टी कार्यालय में हुई एक प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी की तीनों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर चुनाव में नोटतंत्र चलाने का आरोप लगाया है. पूनियां ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस सरकार और उसकी मशीनरी के खिलाफ चुनाव … Read more