प्रदेश की शांति को खत्म करने के लिए अशोक गहलोत हैं दोषी, त्यौहार मनाने से डरते हैं बहुसंख्यक- पूनियां

बीजेपी के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के करौली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा मामले में सियासत अब और भी तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी जहां इस पुरे मामले को बीजेपी पर डाल धीरे धीरे मामले को पूरी तरह शांत करने की कोशिश कर रही है तो वहीं बीजेपी खुद को हिन्दुओं का खैरख्वाह बता रही है. दोनों ही दलों की जांच समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच चूका है. प्रदेश भाजपा इस मुद्दे को पुरज़ोर तरीके से उठाकर गहलोत सरकार को चौतरफा घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में आज राजस्थान भाजपा के नेताओं एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजधानी … Read more

करौली हिंसा पर बोले CM गहलोत- BJP कर रही ध्रुवीकरण तो पूनियां का पलटवार- तुष्टिकरण कांग्रेस की देन

तुष्टिकरण कांग्रेस की देन

Politalks.News/Rajasthan. करौली में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. शहर में शनिवार को जब हिन्दू संगठनों द्वारा नवसंवत्सर पर आयोजित एक बाइक रैली समुदाय विशेष बहुल इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया. इसके बाद हिंसा भड़क गई और उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कर्फ्यू लगा दिया. इस पुरे मामले में पुलिस ने 46 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरी घटना को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री के बयान … Read more

‘कांग्रेस का जंगलराज’- गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगे आरोप तो बीजेपी ने खोला मोर्चा

'कांग्रेस का जंगलराज'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार बीजेपी के निशाने पर है. सत्ता में बैठे लोग भले ही कहते हों कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरस्त है, मगर जब एक सत्ताधारी पार्टी के विधायक के बेटे पर ही रेप का आरोप लगे तो सवाल उठना लाजमी है. दौसा जिले के मंडावर थाने में 10वीं की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में राजगढ़ विधायक जोहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंग रेप और ब्लैकमिंग का मुकदमा दर्ज हुआ है. अब इस पुरे मामले को लेकर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने … Read more

वसुंधरा जी हमारी सम्मानीय नेता, उनके जन्मदिन पर मैं खुद दूंगा बधाई- पूनियां के बदले सुर से सभी हैरान

पूनियां के बदले सुर से सभी हैरान

Politalks.News/RajatshanBJP. यूक्रेन पर रूस (Russia-Ukraine crisis) की बमबारी सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है. जंग खत्म करने के लिए दोनों देश बेलारूस में बातचीत कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय भी फंसे हुए हैं. इनमें से सैंकड़ों राजस्थानी छात्र भी शामिल हैं. यूक्रेन में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों और विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी में सहायता उपलब्ध कराने के लिए भाजपा राजस्थान की हेल्पलाइन जारी (Helpline released) की है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने इस हैल्पलाइन का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से भाजपा राजस्थान की टीम हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी. इस दौरान पूनियां ने … Read more

‘काली दुल्हन’ वाला बयान देकर चहुंओर घिरे पूनियां, डोटासरा ने दी चेतावनी तो महिला आयोग देगा नोटिस

img 20220224 wa0129

Politalks.News/RajasthanBudget. बीते रोज बुधवार को राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपने तीसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया. गहलोत सरकार के बजट (Budget 2022-23) पेश होने के बाद बीजेपी द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस में बजट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) द्वारा दिया एक बयान जबरदस्त विवादों में आ गया है. पूनियां ने मौजूदा बजट की तुलना एक काली दुल्हन से कर दी जिसके बाद पूनियां कांग्रेस निशाने पर आ गए हैं. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने जहां माफी मांगने की चेतावनी दी है तो वहीं राज्य महिला आयोग (Women Commission) ने पूनियां को नोटिस … Read more

कांग्रेस सरकार को गिराकर ही लेंगे दम- REET के धरने पर बोले कटारिया, पूनियां का तंज- जेल जाने का डर

REET धांधली पर भाजपा सरकार पर हमलावर

Politalks.News/Rajasthan/REETPaperLeak. REET-2021 परीक्षा में धांधली (REET level 2 Exam Cancelled) की सीबीआई जांच की मांग पर मंगलवार को जयपुर के गांधी सर्किल पर भाजपा के विधायकों ने धरना दिया. विधानसभा में हुई विधायकों दल की बैठक के बाद सभी विधायक इस धरने में पहुंचे. सबसे खास बात यह रही कि इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) खुद मौजूद रहीं. लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि मैडम राजे ने कोई भी बयान नहीं दिया. विधायक दल की बैठक में तय हुआ है कि REET परीक्षा में धांधली को लेकर कल से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) के बजट सत्र में कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा … Read more

…कांग्रेस के मंत्री-विधायकों को पटक-पटक कर कुत्तों की तरह मारेंगे- पूनियां मामले में दिलावर के बिगड़े बोल

पूनियां मामले में दिलावर के बिगड़े बोल

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना का असर थोड़ा कम होते ही मरुधरा की राजनीति (Marudhra Politics) में एक बार फिर उबाल आ गया है. बीते रोज रविवार को कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) को काले झंडे दिखाने और नारेबाजी करने के में मामले में सियासत गरमा गई है. घटना को लेकर भाजपा और पार्टी की यूथ विंग काफी आक्रोशित हैं. जगह-जगह प्रदर्शन किए गए, खासकर कोटा में यहां रेज आईजी के घर के बाहर भाजपा नेताओं का धरना पूरी रात जारी रहा. ये सभी तालेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें, कोटा में बीजेपी विधायकों और नेताओं ने … Read more

REET धांधली मामले को लेकर BJP का धरना-प्रदर्शन जारी, पूनियां बोले- लाठियां चलेंगी तो होगा संघर्ष

REET धांधली पर भाजपा आक्रामक

Politalks.News/Rajasthan. REET पेपर लीक (Reet Paper Leak) और धांधली के मामले को लेकर मरुधरा की राजनीति (Marudhra Politics) गर्माई हुई है. REET धांधली के विरोध करने पर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज और हिरासत के खिलाफ बीजेपी ने आज धरना प्रदर्शन किया. जयपुर शहर बीजेपी की ओर से गांधी सर्किल पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. साथ ही रीट मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) ने रीट एग्जाम में षड़यंत्र के साथ धांधली की है. लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. मामले के तार राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़ने के … Read more

रीट पेपर लीक मामले के तार स्वयं मुख्यमंत्री से जुड़े, नैतिकता के आधार पर गहलोत दें इस्तीफा- पूनियां

रीट पेपर लीक मामले के तार स्वयं मुख्यमंत्री से जुड़े

Politalks.News/ReetPaperLeak. REET पेपर लीक मामलें में अब विपक्ष प्रदेश की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार हमलावर हो गया है. इस पुरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर आज बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) के नेतृत्व में CM आवास की तरफ कूच किया. लेकिन इस दौरान पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी बरसाईं. आंदोलनकारी पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड्स पर चढ़ गए और उन्होंने सिविल लाइन फाटक की और कूच कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने सतीश पूनिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने REET … Read more

REET धांधली की CBI जांच की मांग कर रहे भाजपाईयों पर लाठीचार्ज, मैडम राजे ने बताया शर्मनाक

REET परीक्षा में धांधली पर गर्माई सियासत,

Politalks.News/Rajasthan/REET. राजस्थान में REET पेपर लीक (Reet Paper Leak) प्रकरण पर बवाल जारी है. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के धुंआधार प्रदर्शन और बयानबाजी के बाद आज प्रदेश भाजपा (BJP) की ओर से प्रदर्शन किया गया. आज के प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किया. REET धांधली की प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच करवाने की मांग पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद सतीश पूनियां (Satish Poonia), युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस लाठीचार्ज में 2 दर्जन से ज्यादा … Read more