गहलोत जी उदयपुर कांग्रेस की जागीर है क्या? किरोड़ी मीणा मामले को लेकर भड़के बीजेपी के दिग्गज

उदयपुर में किरोड़ी की गिरफ्तारी पर मचा बवाल

Politalks.News/KirodiLalMeena/Udaipur. उदयपुर में होने जा रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर से ठीक एक दिन पहले दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के उदयपुर पहुंचने पर गुरुवार को बवाल मच गया. सांसद मीणा जिस होटल में ठहरे थे, पुलिस ने वहां पहरे लगा दिए. यहीं नहीं पुलिस सीधे डॉ किरोड़ी लाल मीणा के कमरे तक पहुंच गई. इस दौरान किरोड़ी और पुलिस के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई. वहीं इसके बाद पुलिस ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को उदयपुर पुलिस की गाड़ी में बिठा कर जयपुर के लिए रवाना कर दिया. अब इस पुरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं … Read more

राजस्थान में हो डबल इंजन सरकार, कुर्सी पाना, MLA-MP बनना हमारे लिए है सेवा का माध्यम- नड्डा

नड्डा का मिशन 2023

Politalks.News/Rajasthan/JPNadda. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे के बाद आज वापस दिल्ली पहुंच चुके हैं. मंगलवार को जहां जेपी नड्डा ने सूरतगढ़ में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष सम्मलेन को संबोधित किया तो वहीं बुधवार को हनुमानगढ़ पहुंच राजस्थान में 10 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया. इससे पहले नड्डा ने बुधवार सुबह मां भद्रकाली के दर्शन किये, इसके बाद गुरुद्वारा में मत्था टेका. इस दौरान जेपी नड्डा के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, अरुण सिंह, चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन सियोल सहित इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं कार्यालयों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि, ‘ऑफिस 10 से 5 … Read more

‘जन हूंकार रैली’ में गरजे बीजेपी के दिग्गज तो वहीं मैडम राजे की अनुपस्तिथि बनी चर्चा का विषय

हूंकार रैली ने उजागर की कलह

Politalks.News/Rajasthan/BJPJanHoonkarRally. राजस्थान में बहुसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों, मंदिर तोड़ने, किसान कर्जमाफी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर अलवर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की अगुवाई में ‘जन हूंकार रैली’ (Jan Hoonkar Rally) का आयोजन किया गया. बीजेपी द्वारा आयोजित इस रैली में कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे तो वहीं भाजपा के अंदर चल रही खेमेबाजी पर इस रैली ने मुहर लगा दी है. अलवर शहर के कंपनी बाग में आयोजित इस हूंकार रैली से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं उनके समर्थक नेताओं ने दुरी बनाए रखी. तो हुंकार रैली में लगे पोस्टर से मैडम राजे का चेहरा भी गायब रहा. वहीं हूंकार रैली के मंच … Read more

जोधपुर में तनावपूर्ण हालात, सीएम गहलोत ने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम किए रद्द, विपक्ष ने खोला मोर्चा

जोधपुर हिंसा को लेकर मुखर हुआ विपक्ष

Politalks.News/Rajasthan/JodhpurViolence. राजस्थान इन दिनों तपती धुप के साथ साथ साम्प्रदायिक हिंसा से भी झुलस रहा है. ईद और अक्षय तृतीया के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में दो समुदाय आपसे में भीड़ गए. दोनों समुदायों के बीच झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर थोड़ी बहस हुई जिसके बाद इस बहस ने विकराल रूप ले लिया और नौबत हाथापाई तक जा पहुंची. वहीं जालोरी गेट चौराहा पर ईद के झंडे और बैनर लगाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार रात से मंगलवार अलसुबाह तक पुलिस ने शांति बनाकर ईदगाह में नमाज अदा करवा दी. लेकिन नमाज के बाद एक बार फिर जालोरी गेट सर्किल पर बवाल शुर हो … Read more

BJP नेताओं का बिगड़ गया मानसिक संतुलन, इनका होगा अंत क्योंकि भगवान ने हर ली इनकी मति- कांग्रेस

'बस गालियां नहीं दे रहे बाकी कोई कमी नहीं छोड़ रहे'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के करोली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा और अलवर के राजगढ़ में तोड़े गए 300 साल पुराने मंदिरों को लेकर सियासत अपने शीर्ष पर है. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी अब प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी नेताओं द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुगलों से तुलना करने वाले बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर से किए जाने पर निशाना साधा है. खाचरियावास ने … Read more

बिजली कटौती पर CM गहलोत की एकजुट होकर राष्ट्रीय संकट से निपटने की अपील पर BJP का कटाक्ष

बिजली संकट को लेकर आमने सामने हुई कांग्रेस- बीजेपी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के साथ साथ पुरे देश में बिजली का संकट मंडरा रहा है. कोयले की लगातार हो रही कमी के कारण राजस्थान में कई पावर प्लांट बंद हो चुके हैं. बिजली की डिमांड और सप्लाई में भारी अंतर होने के कारण से गांव और शहरों में लगातार कटौती जारी है. वहीं केंद्र सरकार का कहना है देश में कोयला भरपूर है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये ही अगर कोयला भरपूर है तो फिर बिजली संकट क्यों है? राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां कोयले की कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रीय संकट बताया और कहा कि, ‘मैं सभी से अपील करता हूं कि इस संकट … Read more

मंदिर तोड़ने के मामले में औरंगजेब और बाबर की राह पर CM गहलोत- पूनियां और राठौड़ ने साधा निशाना

पूनियां-राठौड़ के निशाने पर गहलोत

Politalks.News/Alwar/Gehlot. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में दुकानों मकानों के साथ तोड़े गए 3 मंदिरों को लेकर प्रदेश की सियासत चरम पर है. एक तरफ जहां बीजेपी नेता प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रही है. तो वहीं कांग्रेस नेता इसको लेकर बीजेपी पर ही आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, बीजेपी नेता झूठ बोल रहे हैं क्योंकि राजगढ़ नगरीय निकाय बोर्ड का चेयरमैन बीजेपी का है और उन्हीं के कहने पर यह कार्यवाही हुई है. वहीं इस पुरे मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘राजस्थान के अलवर … Read more

राजस्थान में बुलडोजर की एंट्री, BJP के निकाय बोर्ड ने 300 साल पुराने मंदिर को ढहाया, गरमाई सियासत

मंदिरों पर चला बुलडोजर तो गरमाई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. देश के अन्य राज्यों की तरह अब राजस्थान में बुलडोजर की एंट्री हो गई है. लेकिन राजस्थान में ये बुलडोजर अपराधियों के घरों पर नहीं बल्कि 300 साल पुराने तीन मंदिरों पर चला है. जी हां अलवर जिले के राजगढ़ में स्थित सराय मोहल्ला में स्थानीय प्रशासन ने मास्टर प्लान के तहत करीब 85 मकानों-दुकानों को ध्वस्त किया है, इसी कार्रवाई में रास्ते मे आ रहे तीन मंदिरों पर भी बुलडोजर चलाया गया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मंदिरों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई. बीजेपी ने जहां प्रदेश … Read more

भाजपा वाले जहां जाते हैं वहां मुद्दा बना करते हैं आग लगाने का काम, उनके पास धन-बल बहुत है- गहलोत

बीजेपी की न्याय यात्रा पर सीएम गहलोत ने साधा निशाना

Politalks.News/Rajasthan. करौली में नवसंवत्सर के मौके पर हुए उपद्रव को लेकर राजस्थान की सियासत में मचा उबाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा. बुधवार को बीजेपी नेताओं द्वारा करौली में किये गए बवाल को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जमकर निशाना साधा. साथ ही सीएम गहलोत ने देश भर के कई राज्यों में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद हो रही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर भी सवाल दागा. बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की. पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीएम गहलोत ने वहां मौजूद … Read more

राजस्थान में जंगलराज गहलोत सरकार की विफलता- तेजस्वी, करौली हिंसा को लेकर BJP का बवाल

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

Politalks.News/Rajasthan. नवसंवत्सर के मौके पर राजस्थान के करौली में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. करौली हिंसा से जुड़े मुद्दे को भुनाने के लिए आज भाजयुमो करौली में न्याय यात्रा निकालने वाली थी. इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी राजस्थान आये लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा की अनुमती नहीं दी. इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई. जिसके बाद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को भी हिरासत में ले लिया. हालांकि कुछ देर बार पुलिस ने … Read more