हवा में मत उड़ो, केवल एंटी इनकंबेंसी से कुछ नहीं होगा, सड़कों पर उतर कर लड़ना होगा- नड्डा की नसीहत

img 20230123 wa0300

JP Nadda Message to BJP Workers. चुनावी साल में प्रवेश कर चुकी राजस्थान राजनीति के चलते तमाम सियासी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करने जयपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा नेताओं को मूलमंत्र दिया है. नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि हर किसी को एमएलए और एमपी बनने की चाहत है, मगर मेरा मानना है कि सभी को नेता बनना चाहिए. अपनी काबिलियत बढ़ाएं पार्टी अपने आप टिकट और पद दे देगी. नड्डा ने बैठक में बीजेपी के नेताओं से दो टूक कहा कि ज्यादा हवा में … Read more

‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था…’- राजस्थान की सियासत पर सटीक बैठता ये फिल्मी डायलॉग

कौन बनेगा राजा या राज करेगी रानी?

Rajasthan Assembly Election 2023. ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, अपनी कश्ती भी डूबी वहां, जहां पानी कम था….’ आपने ये फिल्मी डायलॉग के बार सुना होगा, लेकिन देखा जाए तो राजस्थान की सियासत में जो फिलहाल चल रहा है, या यूं कहें कि राजस्थान की राजनीति पर ये डायलॉग एकदम सटीक बैठता है. बात यहां केवल कांग्रेस की नहीं हो रही है, बात यहां प्रदेश बीजेपी की भी है, जहां भी यही डायलॉग फिट होते नजर आ रहा है. सबसे पहले बात करें राजस्थान कांग्रेस की तो यहां पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आते के साथ ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच … Read more

BJP पर आरोप लगाने से पहले पायलट अपने गिरेबान में झांक लेते तो ज्यादा अच्छा रहता- पूनियां का बड़ा बयान

img 20230121 wa0055

Satish Punia on Ashok Gehlot & Sachin Pilot. प्रदेश में एक बार फिर खुलकर सामने आ चुकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान ने विपक्ष को बैठे बिठाए सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होने का एक मौका और दे दिया है. इसी कड़ी में प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत और सचिन पायलट दोनों के बयानों को जनता को बेवकूफ बनाने वाला बताया है. पूनियां ने बड़ा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच 4 साल से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है. लेकिन राजस्थान की जनता 4 … Read more

दिल्ली से लौटे पूनियां कांग्रेस पर हुए हमलावर, बोले- सीएम गहलोत दिलों के नहीं जुगाड़ के हैं जादूगर

img 20230118 wa0275

Satish Poonia on Congress & Ashok Gehlot. दिल्ली में दो दिन चली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर बुधवार को सड़क मार्ग से अलवर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इस दौरान पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सीएम गहलोत जुगाड़ के जादूगर हैं, लोगों के दिलों के नहीं. पूनियां ने कहा कि 6 बीएसपी और निर्दलीय विधायकों को जुगाड़ से उन्होंने अपने कब्जे में कर रखा है. सरकार ने केवल जनता से झूठे वादे किए हैं. अब तक के कार्यकाल में 2 साल का समय कोरोना में चला गया. सतीश पूनियां ने अलवर … Read more

कांग्रेस MLA का बेटा गैंगरेप केस में हुआ गिरफ्तार, सत्ता के मद में चूर विधायकों के पाप आने लगे सामने- बोली BJP

img 20230109 wa0272

MLA Johri Lal Meena’s son Arrested in Gangrape. राजस्थान में नाबालिग से गैंगरेप के एक मामले में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी दीपक मीना को पोक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है. बता दें, आरोपी दीपक मीणा पर मार्च 2022 में गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था. मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार इस मुद्दे को उठा रही थी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने … Read more

पीएम मोदी के काम और सतीश पूनियां की कुशलता से बीजेपी हासिल करेगी ऐतिहासिक सफलता- राहटकर

bjp aakrosh maha rally in jaipur

Satish Poonia on Gehlot Govt. राजस्थान में गहलोत सरकार के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के कुशल नेतृत्व में बीजेपी की जन आक्रोश सभाओं का सफर प्रदेशभर में बदस्तूर जारी है. इसी क्रम में आमेर विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा मंडल में आयोजित जन आक्रोश महासभा के आयोजन में बीजेपी के आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और गहलोत सरकार की तुलना जंगलराज, गुंडाराज और भ्रष्टाचारी सरकार से की. महासभा में पहुंचे हजारों लोगों और समर्थकों की भीड़ के बीच बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने भी सत्ताधारी सरकार को निशाने पर … Read more

मोदी के साथ मेरे 40 साल से सम्बंध, उनके बारे में बोलना तो दूर ऐसा सोच भी नहीं सकता, ये सब प्रायोजित- माथुर

img 20221230 wa0234

Om Mathur on his statement about PM Modi. हाल ही में परबतसर में आयोजित भाजपा की जन आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए एक बयान के बाद बीजेपी की सियासत में भारी हलचल मच गई थी. वहीं बीजेपी नेता ओम माथुर ने उनके द्वारा दिए गए बयान के वायरल होने को भ्रामक प्रचार बताया है. यही नहीं माथुर ने इसे उनके विरोधियों द्वारा प्रायोजित प्रचार बताते हुए कहा है कि इससे उन्हें बहुत पीड़ा हुई है. वहीं बीते रोज गुरुवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा एक पीसी के दौरान ओम माथुर के बयान पर पूछे … Read more

पूनियां ने वाड्रा को बताया भूमाफिया अपने कार्यकाल पर दिखे संतुष्ट तो उपचुनावों की हार पर दिया बड़ा बयान

img 20221229 wa0252

Satish Poonia on Congress & Robert Vadra. हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने किसानों की जमीन खरीद फरोख्त से जुड़े एक मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां की याचिका को खारिज कर दिया. वहीं कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद से बीजेपी इस मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाना साधा. पूनिया ने कहा कि 2008-09 में तत्कालिक गहलोत सरकार में गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने किसानों … Read more

BJP सरकार बनने पर पेपरलीक के सभी मगरमच्छों को डाला जाएगा जेल में, चाहे कितना बड़ा हो- पूनियां

img 20221226 wa0237

Satish Poonia on Gehlot Govt in Jan Aakrosh Sabha. कल यानी 27 दिसंबर, 2022 को राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रहे दिग्गज नेता सतीश पूनियां ने एक दिन पहले सोमवार को अलवर जिले के थानागाजी और राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश जनसभाओं को संबोधित किया. प्रदेशभर में धुंआधार दौरे कर जन आक्रोश यात्राओं को जन-जन तक पहुंचाने में काफी हद तक सफल हुए पूनियां अब जन आक्रोश सभाओं के जरिए गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार विरोधी माहौल बनाने में जुटे हैं. जिसकी एक बानगी आज थानागाजी और राजगढ़, … Read more

डोटासरा बोले- मिलकर साथ चलेंगे तो 23 क्या 2024 भी नहीं मुश्किल, जनाक्रोश है मोदी सरकार के खिलाफ

img 20221223 111911

RajasthanNews. राजस्थान में हाल ही में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही बीजेपी की जन आक्रोश यात्राओं का भी समापन हो गया है. कोरोना पर केंद्र की एडवाइजरी जारी होने के बाद लग रहा है कि जन आक्रोश सभाओं का भी राजस्थान में संचालन बंद कर दिया जाएगा. इसी बीच इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा पर जोरदार तंज कसा है. डोटासरा ने इस यात्रा को मोदी सरकार के खिलाफ बताया. साथ ही साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को रद्द करने की सलाह को भी … Read more