खुशफ़हमी में भले रहे कांग्रेस, लेकिन 2023 के न मुद्दे बदले हैं न दिशा, दो तिहाई बहुमत से जीतेगी भाजपा- पूनियां
सरदारशहर उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का आया बड़ा बयान, पूनियां ने कहा- सरदारशहर में हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए परिणाम, इस सीट का इतिहास भी कुछ ऐसा रहा है कि 16 बार के चुनावों में केवल एक बार भाजपा को यहां मिली है जीत, हमारे कार्यकर्ताओं ने यहां परिश्रम किया, नेताओं ने समय नियोजित किया, लेकिन एक सहानुभूति थी वहां के लोगों के मन मस्तिष्क में, इसलिए परिणाम रहे हमारे विपरीत, सरदारशहर की जनता को भाजपा को दिए गए समर्थन के लिए, उनकी शुभकामनाओं के लिए मैं ज्ञापित करता हूं धन्यवाद, और कार्यकर्ताओं का उनके परिश्रम के लिए करता हूं आभार व्यक्त, यह उपचुनाव … Read more