खुशफ़हमी में भले रहे कांग्रेस, लेकिन 2023 के न मुद्दे बदले हैं न दिशा, दो तिहाई बहुमत से जीतेगी भाजपा- पूनियां

img 20221208 200835

सरदारशहर उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का आया बड़ा बयान, पूनियां ने कहा- सरदारशहर में हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए परिणाम, इस सीट का इतिहास भी कुछ ऐसा रहा है कि 16 बार के चुनावों में केवल एक बार भाजपा को यहां मिली है जीत, हमारे कार्यकर्ताओं ने यहां परिश्रम किया, नेताओं ने समय नियोजित किया, लेकिन एक सहानुभूति थी वहां के लोगों के मन मस्तिष्क में, इसलिए परिणाम रहे हमारे विपरीत, सरदारशहर की जनता को भाजपा को दिए गए समर्थन के लिए, उनकी शुभकामनाओं के लिए मैं ज्ञापित करता हूं धन्यवाद, और कार्यकर्ताओं का उनके परिश्रम के लिए करता हूं आभार व्यक्त, यह उपचुनाव … Read more

उपचुनाव परिणामों पर बेनीवाल ने जताया मतदाताओं का आभार, तो मलिक ने रिट्वीट कर दिया बड़ा बयान

img 20221208 wa0192

कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़े अंतर से की जीत दर्ज, कांग्रेस पप्रत्याशी अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 696 वोटों से दी शिकस्त, वहीं आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड रहे तीसरे नंबर पर, उपचुनाव में जहां अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले, तो वहीं भाजपा के अशोक पींचा को मिले 64 हजार 505 वोट, जबकि आरएलपी के लालचंद मूंड को मिले 46 हजार 753 वोट, ऐसे में अगर वोट प्रतिशत पर डालें नजर तो प्रदेश में तेजी से उभर रही आरएलपी ने सरदारशहर में की अच्छी मेहनत, 2018 … Read more

सीएम गहलोत ने अनिल शर्मा को दी बधाई, उपचुनाव की जीत को बताया कांग्रेस के लिए 2023 का जनादेश

img 20221208 wa0182

सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने 26 हजार से ज्यादा मतों से की जीत दर्ज, वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक पींचा दूसरे स्थान पर तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी लालचंद मूंड रहे तीसरे स्थान पर, ऐसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को बधाई देते हुए इसे बताया 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की दुबारा जीत का जनादेश, सीएम गहलोत ने कहा- सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को जीत की बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार, यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह सुशासन एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर है जनता की मुहर, … Read more

सरदारशहर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कांग्रेस के ब्राह्मण व BJP के जैन को RLP के जाट की बड़ी चुनौती

img 20221205 074903

कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई चूरू के सरदारशहर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान जारी रहेगा शाम 5 बजे तक, शुरू से इस सीट पर रहे बीजेपी और कांग्रेस के बीच के मुकाबले को इस बार आरएलपी ने बना दिया है त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए जहां पंडित जी के बेटे अनिल शर्मा को दिया टिकट, तो वहीं भाजपा से पूर्व विधायक अशोक पींचा हैं मैदान में, जबकि आरएलपी ने लालचंद मूंड पर खेला है दांव, हालांकि इस उपचुनाव में दस प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपना भाग्य, उपचुनाव में 152640 पुरुष और 1,36,939 महिला सहित … Read more