कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों के मार्च को पुलिस ने रोका, खड़गे बोले- प्रधानमंत्री और अडानी के रिश्ते की हो जांच

Opposition march on the streets of Delhi

Opposition Parties Uproar on Adani Issue: प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी की हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बुधवार को सदन से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा किया. इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग करते हुए करीब 18 दलों के विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि 200 सांसदों को रोकने के लिए 2000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. दिल्ली पुलिस ने हालांकि बाद में विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को ही आगे … Read more

संसद में गूंजा BJP सांसद पर हमले का मामला, बोलीं जसकौर- गहलोत सरकार को नहीं है बेटियों की परवाह

कोली पर हमले को लेकर सदन में गरजीं जसकौर

Politalks.News/Rajasthan. भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रविवार देर रात हुए कथित हमले के बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है. बीजेपी जहां पहले से ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर है, वहीं सांसद कौली पर खनन माफिया की तरफ से हुए हमले की गूंज सोमवार को संसद तक सुनाई दी. दौसा सांसद जसकौर मीणा ने आज लोकसभा में राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद मीणा ने आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस शासित राजस्थान में स्थिति भयावह है और कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है. खनन माफियाओं को पूरी छूट दी हुई है, यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं.’ वहीं … Read more

संसद में रोका तो राहुल ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार, PM मोदी को बताया ‘राजा’, पूछे 10 सवाल

देश के राजा से राहुल के 10 सवाल

Politalks.News/RahulGandhi. देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आम जनता परेशान है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा खाद्य प्रदार्थों पर लगाए गए GST के बाद से मध्यम वर्गीय परिवार की मानों कमर ही टूट चुकी है. इसे लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं है. 18 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में जहां विपक्ष इन मुद्दों को लेकर चर्चा करना चाहता है तो वहीं सरकार की तरफ से अब तक … Read more

संसद परिसर में धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक, बोली कांग्रेस- कल कहोगे भगवा कपड़े पहनकर आओ

संसद परिसर में धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक

Politalks.News/Delhi. गुरूवार को जहां संसद के मानसून सत्र से पहले जारी की गई अमर्यादित शब्दों की सूची जारी होने पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब एक और नया आदेश जारी हो गया है. गुरूवार देश शाम को एक नया आदेश जारी हुआ है जिसके अनुसार अब संसद भवन परिसर में अब प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल आयोजित नहीं किए जा सकते हैं. सचिवालय की ओर से इसके लिए एक परिपत्र भी जारी किया गया है. संसद के सेक्रेट्री जनरल के नए आदेश के अनुसार, संसद सदस्य किसी भी धरने या हड़ताल के लिए अब इस परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं. इस आदेश के सामने आने … Read more

भाजपा फिर करेगी दूसरे सियासी दलों में तोड़फोड़! राज्यसभा में 100 के आंकड़े को बनाए रखना बनी चुनौती

बीजेपी की सियासी परीक्षा

Politalks.News/Rajyasabha. पिछले लगभग 30 सालों से ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हाल ही में संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी ने सौ सांसद पूरे करने के इतिहास बनाया है. लेकिन भाजपा की यह खुशी ज्यादा दिन टिकती नजर नहीं आ रही है. अगले कुछ महीनों में देश के अलग अलग राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं, इनमें से उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी राज्यों या तो भाजपा को नुकसान होगा और या उसकी सीटें बराबर रहेंगी, ऐसे में अगर भाजपा के सदस्यों की भरपाई नहीं होती है तो राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या फिर सौ के नीचे पहुंच जाएगी. ऐसे … Read more

संसद का सत्र बना मजाक! नसीहत देने वाले और लेने वाले नहीं दिखे गंभीर, नदारद रहे प्रश्न पूछने वाले सांसद

संसद का सत्र बना मजाक!

Politalks.News/WinterSession of Parliament. संसद (Sansad) का शीतकालीन सत्र (Winter Session) तय समय से एक दिन पहले ही खत्म कर दिया गया. मानसून सत्र के बाद शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का उपदेश भी काम नहीं आया. शीतकालीन सत्र के दौरान संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने की हिदायत दी थी, लेकिन हालात ढाक के तीन पात रहे. ऊपर से मजे की बात इस बार सदन में जो हुई उसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे, बीजेपी (BJP) सांसदों (MPs) को उपदेश देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी … Read more

जन-धन खाता धारकों की पीड़ा व न्यायपालिका में पिछड़ों-दलितों को प्रतिनिधित्व देने की बेनीवाल ने उठाई मांग

लोकसभा में पिछड़ों-दलितों की आवाज बने बेनीवाल

Politalks.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद एवं आरएलपी मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) सदन (Sansad) के अंदर और बाहर अपनी मांगों को लेकर अक्सर मुखर रहते हैं. इसी क्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के दौरान लोकसभा (Loksabha) में जन धन खाता धारकों की पीड़ा व न्यायपालिका में पिछड़ों, दलितों को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई. साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने उत्तरप्रदेश के मेरठ व आगरा तथा राजस्थान के उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की भी मांग उठाई. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सदन में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 की चर्चा में भाग लेते … Read more

‘पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं CM गहलोत’- सदन में कोरोना पर चर्चा के दौरान बेनीवाल ने साधा निशाना

'पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं CM गहलोत'

Politalks.News.HanumanBeniwal. पूरा विश्व कोरोना की दूसरी लहर से अभी तक पूरी तरह उभरा भी नहीं था कि अब ओमीक्रॉन वेरिएंट ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गुरुवार को नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में नियम 193 के तहत कोरोना पर हुई विस्तृत बहस में भाग लिया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने सदन में विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात राखी. सांसद बेनीवाल ने कोरोना में केंद्र तथा राज्य सरकार की कमियों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया तथा नए वेरिएंट ओमीक्रोन पर गहरी चिंता व्यक्त की. कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सांसद बेनीवाल ने सरकार से तीसरी संभावित लहर पर आवश्यक तैयारियों … Read more

न सांसद – न विधायक फिर भी संसदीय दल की नेता बनीं ममता, दिल्ली में बढ़ाएंगी सियासी गर्मी

ममता दिल्ली में बढ़ाएंगी सियासी गर्मी

Politalks.news/Delhi. पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया नारा दीदी ओ दीदी अब दिल्ली में भी उनका पीछा नहीं छोड़ने वाला है. बंगाल चुनाव में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने वाली ममता बनर्जी अब दिल्ली से बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरेंगी. तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी प्रमुख एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुन लिया गया है. हालांकि ममता बनर्जी फिलहाल ना तो विधायक है और ना ही सांसद. बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने एवं पार्टी के सांसदों द्वारा सदन में सत्ताधारी पार्टी खिलाफ उनके हाथ और मजबूत करने के लिए 25 जुलाई को दिल्ली जाने वाली है. ममता … Read more

मानसून सत्र का पहला दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, महिला-दलितों को मंत्री बनाना रास नहीं आया- मोदी ने कसा तंज

मानसून सत्र का पहला दिन चढ़ा हंगामे की भेंट

Politalks.News/MonsoonSession. कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ़्तार धीमी होने के बाद आज से संसद का मानसून सत्र प्रारम्भ हो गया है. मानसून सत्र का पहला ही दिन जबरदस्त हंगामे की भेंट चढ़ गया. देश भर में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो रही वृद्धि, बढ़ती महंगाई, कोरोना महामारी, किसान आंदोलन और Pegasus सॉफ्टवेयर से जासूसी वाले मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया. यहां तक की जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में नवनियुक्त मंत्रियों के परिचय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों सदनों में संबोधन देने लगे तो विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसे लेकर विपक्ष पीएम मोदी के निशाने पर रहा. इस दौरान पीएम … Read more