भगवा टोपी पहनने वाले अगर प्रखर हिंदुत्ववादी तो फिर RSS की टोपी काली कैसे? संघ दे जवाब- सामना

सामना के जरिये शिवसेना ने साधा विरोधियों पर निशाना

PolitalksNews/Maharashtra/Saamana. शनिवार को महाराष्ट्र में हुई शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विशाल रैली इन दिनों प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने शिवसेना की इस रैली पर जमकर कटाक्ष किये तो वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर जमकर पलटवार किया है. यहीं प्रदेश में जारी लाउडस्पीकर विवाद, हनुमान चालीसा सहित हिंदुत्व और सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग को लेकर भी शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिये पटलवार किया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा गया कि, ‘शिवसेना को कमजोर आंकने और नीचे खींचने का दुस्साहस भारी पड़ेगा.’ हिंदुत्व का जिक्र … Read more

10 मिनिट के लिए हटा लें पुलिस, ओवैसी को भी औरंगजेब के पास नहीं भेज दें तो…- राणे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र पहुंचे ओवैसी से गरमाई सूबे की सियासत

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में पहले से लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा को लेकर जारी सियासत में आज तड़का उस वक़्त लग गया जब AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मनसे प्रमुख का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘मैं यहां किसी को जवाब देने आया नहीं हूं, ना ही किसी को बुरा कहने. मेरा तो फिर भी एक सांसद है लेकिन तुम तो बेघर हो, तुम लापता हो, तुम्हें घर से बेदखल किया गया है. मैं तो यह कहूंगा कि जो भी कुत्ता भौंकता है उसे भौंकने दो.’ बात यहीं तक सीमित रहती तो भी सही था लेकिन अकबरुद्दीन ने रैली से पहले औरंगजेब की कब्र पर जाकर … Read more

राज्य की भलाई के लिए बाला साहेब ने मुस्लिम मुख्यमंत्री को भी किया था स्वीकार- ठाकरे को राउत का जवाब

img 20220506 083907

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर शुरू हुई सियासत (Politics) थमने का नाम नहीं ले रही है. शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे के एक वीडियो के मुद्दे पर शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को आड़े हाथों लिया. राउत ने बाला साहेब ठाकरे (Bala Saheb Thackeray) की पुरानी क्लिप साझा करने पर राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर हमला बोलते हुए कहा, कि, ‘इस वक्त वे क्यों यह मुद्दा उठा रहे हैं? पुराने मुख्यमंत्रियों के समय यानी जब राज्य में विलासराव देशमुख, पृथ्वीराज चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने लाउडस्पीकर का मुद्दा नहीं उठाया.’ इससे … Read more

MNS के कंधे पर बंदूक रख BJP ने घोटा हिंदुत्व का गला- इशारों इशारों में राउत ने साधा ठाकरे पर निशाना

‘हम आज भी चल रहे हैं बालासाहेब के सिद्धांतों पर’

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत नहीं ले रही थमने का नाम. लाउडस्पीकर को लेकर 3 मई का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ता 4 तारीख यानी बुधवार को अपने ऐलान के अनुसार लाउडस्पीकर उतरवाने रोड पर उतर आए. आज महाराष्ट्र में मस्जिदों के बाहर अजान के जवाब में हनुमान चालीसा बजाई गई. मनसे कार्यकर्ताओं ने इसके वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. कार्य़कर्ताओं ने उन मस्जिदों के पास हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की जहां लाउडस्पीकर लगे थे. वहीं पुलिस ने भी बड़ी संख्या में मनसे कार्य़कर्ताओं को पकड़ा. अब इस पुरे मामले को लेकर शिवसेना के … Read more

देश में फैल रही साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर भागवत के बयान का राउत ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

'ये गिन रहे हैं अपने अंतिम दिन...'

Politalks.News/MohanBhagwat: हाल ही में देश के कई राज्यों में राम नवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा को लेकर सियासत अब भी जारी है. अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. गुरूवार को महाराष्ट्र के अमरावती पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, ‘हिंसा से आजतक किसी का फायदा नहीं हुआ. जिस समाज को हिंसा प्रिय है वह अब अपने अंतिम दिन गिन रहा है, हमें हमेशा के लिए अहिंसक और शांतिप्रिय होना चाहिए, एक दिन भारत फिर से अखंड जरूर होगा.’ वहीं शिवसेना सांसद एवं नेता संजय राउत … Read more

हनुमान चालीसा को लेकर छिड़ी सियासी जंग में हुई अंडरवर्ल्ड की एंट्री, राउत-राणा हुए आमने सामने

राउत-राणा हुए आमने सामने

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है. मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के एलान के बाद विवादों में आई अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और शिवसेना नेता संजय राउत खुलकर आमने सामने आ चुके हैं. संजय राउत ने ट्विटर पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नवनीत राणा का नाम लेते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. तो वहीं नवनीत राणा ने भी शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है. नवनीत राणा ने नागपुर पुलिस कमिश्नर को शिवसेना सांसद पर जातिसूचक शब्दों के आपमान का आरोप … Read more

हनुमान चालीसा पढ़ना अगर है राजद्रोह तो मैं भी हूं इसके लिए तैयार- फडणवीस के निशाने अघाड़ी सरकार

महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharashtra. हनुमान चालिसा पढ़ना क्या राजद्रोह है? पुलिस की ओट में गुंडागर्दी की जा रही है और विरोधी दल के नेताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, पुलिस के होते हमारे नेता किरीट सोमैया पर हमला किया गया है और नवनीत राणा को पानी तक नहीं दिया गया है, ये कहां का लोकतंत्र है, ये कहना है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का. महाराष्ट्र में इन दिनों सियासत गरमाई हुई है. पहले सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई, फिर लाउडस्पीकर और अब हनुमान चालीसा को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने है. एक तरफ हनुमान चालीसा को लेकर सूबे की खार पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय विधायक नवनीत राणा … Read more

शिवसेना और मातोश्री से मत उलझना, 20 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा- संजय राउत की सीधी चेतावनी: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर जारी विवाद के बीच संजय राउत ने विरोधियों को दी सीधी चेतावनी, शनिवार को वाडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नि सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बनाई थी योजना, इसी को लेकर जब मीडिया एजेंसी ने सवाल किया तो राउत ने कहा शिवसेना और मातोश्री से दूर रहो या भुगतो परिणाम, संजय राउत ने कहा- ‘मैं यह कहना चाहता हूं कि शिवसेना और मातोश्री से न उलझें, आपको 20 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा, मैं यह कैमरे के सामने कह रहा हूं, शिवसेना के सब्र का इम्तिहान मत लो, दूसरे सियासी दलों की तरफ से किया जा रहा है राणा का इस्तेमाल,’ वहीं मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही नवनीत और रवि राणा को कर लिया था गिरफ्तार

img 20220424 105626

हनुमान चालीसा को लेकर गरमाई सियासत, राणा दंपति के आवास के बाहर बैठे शिवसैनिकों ने दी चेतावनी

हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में मचा हंगामा

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा ओर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गर्म है. महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान क्या किया शिवसेना भड़क गई. राणा दंपति के इस एलान के बाद शनिवार सुबह से ही भारी संख्या में शिवसैनिक डटे हैं वहीं भारी पुलिस बल भी वहां तैनात है. राणा दंपति अब भी मातोश्री जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं. अपने आवास के बाहर मौजूद शिवसैनिकों को देख सांसद नवनीत राणा ने कहा कि, ‘एक सांसद और विधायक को घर में कैद कर लिया गया है. वहीं शिवसैनिकों का कहना है कि … Read more

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए तो करेंगे विरोध- मोदी के मंत्री ने दी चेतावनी, राज ठाकरे को दी नसीहत

'Politics on Loudspeaker'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में शुरू हुई लाउडस्पीकर पॉलिटिक्स थमने का नाम ही नहीं ले रही है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर उद्धव सरकार को चेतावनी देते हुए 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है जिसे लेकर सियासी घमासान जारी है. वहीं राज ठाकरे द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद जहां शिवसेना ने मनसे और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं इस मामले में अब केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के संयोजक रामदास अठावले भी कूद पड़े हैं. अठावले का कहना है कि, ‘महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.’ इसके साथ अठावले ने राज ठाकरे को … Read more