जन आशीर्वाद यात्रा पर शिवसेना का बड़ा तंज, संजय राउत बोले- बीजेपी दे रही कोरोना को खुला निमंत्रण

img 20210818 wa0241

Politalks.News/Maharashtra. आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी नींव फिर से मजबूत करने में लग चुकी है. इसके लिए भाजपा ने सभी केंद्रीय मंत्रियों को पूरे देश में और विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में वहां के सांसदों को ‘जन आशीर्वाद यात्रा‘ निकालने के आदेश दिए हैं. अब भाजपा की इस आशीर्वाद यात्रा को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को लेकर शिवसेना के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है. राउत ने कहा कि ‘बीजेपी की ये यात्रा मतलब कोरोना की तीसरी लहर को खुला निमंत्रण है‘. संजय राउत यहीं नहीं रुके … Read more

फडणवीस के बयान से जगी ‘दोस्ती’ की उम्मीदों पर मानसून सत्र ने फेरा ‘पानी’, शिवसेना पर बरसे देव’इन्द्र’

'दोस्ती' की उम्मीदों पर मानसून सत्र ने फेरा 'पानी', शिवसेना पर बरसे देव'इन्द्र'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की सियासत में दो दिन के अंदर दो राजनीतिक दलों के बीच बनते, बिगड़ते संबंधों की दो अलग-अलग घटनाएं देखने को मिली. दोनों सियासी दलों के बीच रविवार को शुरू होती दिखी ‘दोस्ती‘ की शुरुआत पर दूसरे ही दिन सोमवार को शुरू हुए मानसून सत्र ने ‘पानी फेर‘ दिया. जी हां हम बात कर रहे हैं भाजपा और शिवसेना की. महाराष्ट्र की राजनीति में कभी-कभी लगता है यह दोनों सियासी दल ‘हाथ‘ मिलाने जा रहे हैं लेकिन अगले ही कुछ घण्टों में फिर दोनों की ‘राहें‘ जुदा हो जाती हैं. पिछले महीने जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अकेले में मुलाकात … Read more

महाराष्ट्र में संजय राउत का आया बड़ा बयान तो शिवसेना और कांग्रेस के बीच तनातनी पर लगा विराम

महाराष्ट्र में संजय राउत का आया बड़ा बयान

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति हर एक दिन हिचकोले के साथ आगे बढ़ रही है. प्रदेश में हर दिन के राजनीतिक हालात ये सवाल खड़ा करते हैं कि महाविकास अघाड़ी सरकार आखिर कितने दिन चलेगी. हाल ही में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बयान के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सूबे की महाविकास अघाड़ी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं हैं. पटोले ने कहा था कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, तो इसके जवाब में सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग आज अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता चप्पलों से मारेगी. जिसके बाद ये साफ़ हो गया था … Read more

इशारों में उद्धव ठाकरे का कांग्रेस पर बड़ा वार- कोई अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे

कोई अकेले चुनाव लड़ने की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे

Politalks.News/Maharashtra. देश में इन दिनों सियासी पारा अपने चरम पर है जिसके कारण कई राज्यों की सियासी तपिश बड़ी हुई है. हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के अकेले चुनाव लड़ने के बयान के बाद से कांग्रेस शिवसेना के निशाने पर आ गई है. वहीं शनिवार को शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के बाद से सूबे की गठबंधन सरकार में खटास की अटकलें और तेज हो गई हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग आज अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता चप्पलों से मारेगी. तो वहीं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जिसे अकेले … Read more