ठाकरे की मनसे ने राउत को दी फिर कार पलटने की धमकी, कहा- इस स्टाइल में बंद कर देंगे लाउडस्पीकर

ठाकरे की मनसे ने राउत को दी फिर धमकी

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र (Maharashtra) में लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर चल रही राजनीति अब अपने चरम पर आ पहुंची है. हालही में शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) को महाराष्ट्र का ओवैसी कहा था. राउत के इसी बयान के बाद मनसे के नेताओ ने संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिवसेना के ‘मुखपत्र’ सामना के कार्यालय के बाहर धमकी भरा पोस्टर लगाया है. ये पोस्टर मराठी में लिखे हैं, जिसका हिंदी में मतलब है..’तुमने ओवैसी (Owaisi) किसे कहा? अपना ये लाउडस्पीकर बंद करो संजय राउत, वरना तकलीफ पूरे महाराष्ट्र में होगी. मनसे स्टाइल में तुम्हारा लाउडस्पीकर हम बंद करेंगे.’ दरअसल, महाराष्ट्र में … Read more

किरीट परिवार ने किया 100 करोड़ का टॉयलेट घोटाला- राउत ने सोमैया के खिलाफ फोड़ा एक और बम

राउत ने सोमैया पर फोड़ा एक और घोटाला बम

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में इन दिनों सियासत अपने चरम पर है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शिवसेना नेता संजय राउत पर की गई कार्रवाई के बाद से राउत ने भी बीजेपी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है. इसी कड़ी में बीजेपी के दिग्गज नेता किरीट सोमैया के साथ इस बार संजय राउत ने उनके परिवार के खिलाफ भी बिगुल फूंक दिया है. INS घोटाले का आरोप लगाने के बाद अब राउत ने सोमैया पर 100 करोड़ के टॉयलेट घोटाले का भी बड़ा आरोप लगाया है. संजय राउत के अनुसार इस टॉयलेट घोटाले में उनकी पत्नी भी शामिल है. इसके साथ ही संजय राउत ने ये भी कहा कि, ‘जिस तरह INS … Read more

भागवत जी हैं कौन? वो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या जज हैं क्या?- अखंड भारत वाले बयान पर विपक्ष का हमला

अखंड भारत पर मचा घमासान

Politalks.News/AkhandBharat. RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर देश भर में सियासत गरमा गई है. मोहन भागवत ने बुधवार को उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अखंड भारत के निर्माण की बात कही थी. मोहन भागवत के इस बयान को लेकर सभी विपक्षी दलों ने अब बीजेपी और RSS के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मोहन भागवत के इस बयान पर निशाना साधा. संजय राउत ने कहा कि, ‘अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है. आपको अखंड भारत बनाने से किसी ने नहीं रोका. बनाओ अखंड भारत पूर्व में भारत से अलग हुई सभी सीमाओं को जोड़ो और अखंड भारत … Read more

बीजेपी की मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की शुरू हो चुकी है साजिश- संजय राउत का बड़ा खुलासा

संजय राउत का बड़ा खुलासा

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों गजब के नज़ारे देखने को मिल रहे हैं. केंद्रीय जांच एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस का भी इस सियासी खेल में भरपूर प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन अब तो सियासी सरगर्मिया कुछ अलग ही मोड़ अख्तियार कर रही है. 8 केंद्र शाषित राज्यों की फहरिस्त में अब एक और राज्य जुड़ने वाला है! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा तो महाराष्ट्र के दिग्गज शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत का कह रहे हैं. अपने और अपने परिवार पर हुई ED की कार्रवाई के बाद संजय राउत एक के बाद एक बड़े बयान देते नजर आ रहे हैं. संजय राउत ने शुक्रवार … Read more

INS विक्रांत के लिए इकट्ठे किए 50 करोड़ कहां गए?- फडणवीस के सवाल पर राउत का सबूत’नुमा’ पलटवार

विक्रांत पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharshtra. इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत में सरकारी एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर सियासत गरमाई हुई है. शिवसेना नेता बीजेपी पर आरोप लगाते नहीं थकते तो वहीं बीजेपी नेता भी पलटवार में देर नहीं लगाते. हाल ही शिवसेना नेता सजाय राउत ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. संजय राउत द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘किरीट के खिलाफ कोई सबूत नहीं पेश कर पाई है. ऐसे में ये सब आरोप केवल आरोप मात्र है.’ देवेंद्र फडणवीस का तो सवाल खड़ा करना था और शिवसेना नेता देरी ना लगाते हुए किरीट सोमैया पर … Read more

मैं हूं बालासाहेब ठाकरे का चेला, झुकेगा नहीं- ED की कार्रवाई के बाद संजय राउत का ‘पुष्पावार’

संजय राउत का 'पुष्पावार'

Politalks.News/Maharashtra. लगता है जैसे प्रवर्तन निदेशालय, आईटी, सीबीआई को महाराष्ट्र के सियासी दलों में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी है. एक के बाद एक कई मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा महारष्ट्र सरकार के मंत्रियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर हर कोई सकते में है. कुछ ऐसा ही नजारा पश्चिम बंगाल में भी नजर आता है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत के परिवार और कंपनी से जुड़ी करोड़ी की संपत्ति कुर्क कर दी है. ED ने ये कार्रवाई पात्रा चॉल स्कैम मामले के तहत की है. ED की कार्रवाई को लेकर संजय राउत ने कहा … Read more

तो क्या शिवसेना में शामिल होंगे वरुण गांधी? राउत से 3 घण्टे की लंबी मुलाकात के बाद लगे कयास: शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने की भाजपा सांसद वरुण गांधी से मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को करीब 3 घण्टे तक चली मुलाकात, संजय राउत ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था वरुण गांधी को, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, यह तो नहीं आया सामने, लेकिन सियासी गलियारों में कयासों का दौर हुआ तेज, वरुण गांधी लंबे समय से भाजपा नेतृत्व से चल रहे हैं नाराज, वहीं बीजेपी भी लगातार वरुण को करती आ रही है साइडलाइन, किसान आंदोलन का मुद्दा हो या फिर महंगाई का मुद्दा, या फिर केंद्रीय मंत्रिपुत्र आशीष टेनी का मुद्दा, वरुण गांधी लम्बे से भाजपा पर उठाते आ रहे हैं सवाल, ऐसे में लगाए जा रहे हैं कयास की 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सकते हैं वरुण, तो क्या शिवसेना में शामिल होंगे वरुण गांधी? संजय राउत से हुई लम्बी मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

img 20220330 131905

भाजपा की 100 पेनड्राइव पर हमारा एक कवर ड्राइव पड़ेगा भारी, याद रखना- राउत का केंद्र पर निशाना

राउत के निशाने पर ED और भाजपा

Politalks.News/Maharashtra. देश के कई राज्यों में सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमाई हुई है. महाराष्ट्र में जहां महाविकास अघाड़ी सरकार के दिग्गज नेताओं के खिलाफ ED द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर शिवसेना केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सरकारी एजेंसियों ने मोर्चा खोल रखा है. इसी क्रम में शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए नागपुर पहुंचे शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. संजय राउत ने सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि, ‘भाजपा की 100 पेनड्राइव पर हमारा … Read more

कामयाबी पचाना सीखे BJP, अपनी जीत में योगदान के लिए मायावती और ओवैसी को दें भारत रत्न- राउत का तंज

कामयाबी पचाना सीखे भाजपा

Politalks.News/Maharashtra. पांच राज्यों के चुनावी नतीजे (Assembly Election Results) सामने आ चुके हैं. चार राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. ना सिर्फ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में बीजेपी का बुलडोजर विरोधियों पर जम कर चला है बल्कि उत्तराखंड, (Uttrakhand Assembly Election 2022) मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी ने अपना दबदबा बरकरार रखा. गुरुवार को पीएम मोदी ने इस विजय पर वोटरों का आभार मानते हुए कहा कि एक तरफ उत्तर भारत का राज्य उत्तराखंड, एक तरफ उत्तर-मध्य भारत का उत्तर प्रदेश जिसे मां गंगा का आशीर्वाद मिला हुआ है. चार राज्यों में मिली हार पर तंज कसते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay … Read more

ED बन गया है BJP का ATM और प्रचार मशीनरी, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं, जेल जाएंगे ED वाले- राउत

राउत के निशाने पर ED और भाजपा

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में सियासत अपने चरम पर है. NCP नेता और ठाकरे सरकार के मंत्री नवाब मलिक के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के करीबी के घर पर हुई कार्रवाई को लेकर शिवसेना ने भाजपा और ED के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महाराष्ट्र सरकार में शामिल शिवसेना और NCP नेताओं पर ED द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर अब भाजपा विपक्ष के निशाने पर है. ED द्वारा की लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बीजेपी और ईडी के अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा. संजय राउत ने कहा कि, ‘केंद्रीय जांच एजेंसियां चुनिंदा राज्यों जैसे बंगाल और महाराष्ट्र को ही टार्गेट … Read more