रावण की तरह मोदी के 100 सिर हैं क्या?- खड़गे के बयान पर पात्रा’वार’- ये है सोनिया-राहुल की जुबान

‘गुजरात की जनता सिखाएगी कांग्रेस को सबक’

Gujarat Assembly Election. गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है. पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 89 विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए आज शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा. तो वहीं सभी सियासी दल दूसरे चरण की 93 विधानसभा सीटों पर अपना पूरा फोकस जमाए बैठे हैं. बीजेपी की तरफ से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है. तो वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. इसी कड़ी में खड़गे के एक बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की … Read more

AAP है भ्रष्ट पार्टी, शराब घोटाला मामले में सबूत मिटाने के लिए बदले गए 140 मोबाइल फोन- संबित पात्रा

पात्रा के निशाने पर सिसोदिया

Breaking News: दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर तेज हुई सियासी बयानबाजी, MCD चुनाव को लेकर इस मुद्दे के सहारे बीजेपी ने खोल रखा है आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा, इसी बीच शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने साधा शराब घोटाले में कथित आरोपी एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना, कहा- ‘धीरे धीरे दिल्ली शराब घोटाले की खुल रही हैं परतें, आप है सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी, उसने अपराध से बचने के लिए की डिजिटल सबूतों से छेड़छाड़, सबूत मिटाने के लिए बदले गए 140 मोबाइल फोन, सिसोदिया की टोली ने किया है … Read more

ठग के घर में ठगी हो गई है और उसका नाम है चंद्रशेखर- सुकेश के पत्र पर बीजेपी हुई आप पर हमलावर

बीजेपी के निशाने पर आम आदमी पार्टी

Politalks.News/Delhi. देश की सियासी जमीन पर धीरे धीरे अपने पैर पसार रही आम आदमी पार्टी की मुश्किलें हैं कि ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सूबे आप नेता सत्येंद्र जैन को लेकर, जेल में ही बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के LG को पत्र लिख बड़ा दावा किया है. चंद्रशेखर का दावा है कि ‘सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2019 में 10 करोड़ रुपये वसूले थे.’ यही नहीं आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि, ‘मैंने दक्षिणी क्षेत्र में पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद देने और राज्यसभा के … Read more

गाजीपुर कूड़े का ढेर है भाजपा के भ्रष्टाचार का पहाड़- बीजेपी पर बरसे केजरीवाल तो वर्मा ने किया पलटवार

MCD चुनाव को लेकर गरमाई सियासत

Politalks.News/DelhiMCDElection. दिल्ली MCD चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर पहुंच चूका है.  भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता आमने सामने आ गए हैं और दोनों ही दलों के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर ढलाव घर पहुंच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि, ‘दिल्ली नगर निगम के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे. गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है.’ सीएम केजरीवाल ने कूड़े के पहाड़ पर जाकर बीजेपी पर निशाना … Read more

नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फ़ोटो वाली मांग पर गरमाई सियासत, बीजेपी-कांग्रेस ने बोला केजरीवाल पर हमला

img 20221026 172626

Politalks.News/Bharat/Kejriwal. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की तरक्की के लिए जरूरी बताते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी और गणेश की फोटो भी लगाई जाए. केजरीवाल की इस मांग से सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. बीजेपी, कांग्रेस और हिन्‍दू महासभा ने इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है. बीजेपी ने सीएम केजरीवाल की मांग को साजिश करार दिया है. वहीं, कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल की कोई निष्‍ठा नहीं है. वह जब चाहें खुद को किसी भी धर्म का बता देंगे. वहीं हिन्‍दू महासभा ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री … Read more

संघ की ड्रेस पर कांग्रेस का विवादित ट्वीट, आगबबूला हुई BJP- भारत जोड़ो नहीं, आग लगाओ यात्रा है यह

‘क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं?’

Politalks.News/BharatJodoYatra/RSS/BJP. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी संग्राम की शुरुआत हो चुकी है. एक तरफ सत्ताधारी पार्टी बीजेपी हर वक़्त हर समय चुनावी मोड में रहती है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी अब भारत जोड़ो यात्रा के सहारे पार्टी का चुनावी माहौल बनाने की तैयारियों में जुट गई है. भारत जोड़ो यात्रा का आज छठा दिन है और कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब केरल पहुंच गई है. लेकिन भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. वहीं अब कांग्रेस के विवादित ट्वीट ने तो बीजेपी को कांग्रेस पर सीधे सीधे हमला बोलने का मौका दे दिया है. दरअसल कांग्रेस ने अपने अधिकारिक … Read more

टी-शर्ट के बाद अब पादरी के विवादित बयान को लेकर भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर बोला हमला

'यात्रा के बढ़ते जनाधार से हताश भाजपा'

Politalks.News/Congress. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी चर्चाओं में है. यात्रा को शुरू हुए अभी 4 दिन ही हुए हैं कि इसी बीच यात्रा के बढ़ते जनाधार ने बीजेपी को चिंतित कर दिया है. यही कारण है कि बीजेपी ने कांग्रेस की इस यात्रा और राहुल गांधी पर पर हमला तेज कर दिया है. बीजेपी ने जहां एक ओर राहुल गांधी की महंगी टी शर्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, तो वहीं अब राहुल गांधी के एक वायरल वीडियो के जरिए कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. दरअसल, राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया से उनकी मुलाकात और … Read more

शराब नीति पर घमासान जारी, BJP के निशाने पर आप, कहा- स्टिंग मास्टर का खुद का हो गया स्टिंग

बीजेपी के निशाने पर आप

Politalks.News/Delhi. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई शराब नीति को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. यही नहीं इस बार तो बीजेपी सबूत के रूप में ‘आप’ के खिलाफ एक स्टिंग भी कर के लाई है, जिसे उसने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के बाद सार्वजानिक कर दिया. बीजेपी के दिग्गज नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा. संबित पात्रा ने कहा कि, ‘अरविंद केजरीवाल जी जब मुख्यमंत्री बने थें … Read more

महिला सुरक्षा में फेल सीएम गहलोत को नहीं है एक भी दिन कुर्सी पर बैठने का अधिकार- पूनियां का वार

गहलोत के बयान पर बिफरी भाजपा

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में जारी हुई NCRB की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराध में राजस्थान पहले नंबर पर है. ऐसे में प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर पहले से हमलावर भाजपा को चुनावी साल शुरू होने से पहले एक और बड़ा मुद्दा मिला गया है. इसी बीच बढ़ते अपराधों के आरोप पर अपने बचाव में बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए एक बयान के चलते राजस्थान से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर गहलोत की महिला विरोधी नीतियों को लेकर ट्रेंड अभियान चलाया जो शनिवार को पुरे देश में नंबर 1 पर रहा. सोशल … Read more

‘फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ पर छिड़ी सियासी बहस, केंद्र करे तो सशक्तिकरण और विपक्ष करे तो बात गलत

img 20220814 125326

Politalks.News/Bharat. देश में इन दिनों चुनावों के दौरान मुफ्त की चीजें बांटने और फ्री सुविधाओं के वादों को लेकर होने वाली ‘ फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है. सियासत में ‘आम आदमी पार्टी’ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई इस बहस कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग भी शामिल हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस पर रोक लगाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने का सुझाव दिया था, जिसमें सर्वोच्च अदालत का कहना था कि इसमें केंद्र सरकार के साथ साथ विपक्षी पार्टियों, चुनाव आयोग, नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संस्थाओं … Read more