2017 से 2022 तक था ट्रेलर, 2022 के बाद देखने को मिलेगी पूरी फिल्म- मौर्य का सपा पर जोरदार निशाना

मौर्य का सपा पर जोरदार निशाना

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. दो चरणों के मतदान के बाद उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान और भी तेज हो गया है. 20 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी प्रचार अभियान को और भी तेज कर दिया है. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा अपराधियों और माफिया के घरों पर बुलडोजर चलवाना प्रदेश की जनता को इस कदर भा रहा है कि प्रदेश की जनता अब चुनावी सभाओं में बुलडोजर लेकर पहुंच रही है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshv Prasad Maurya) ने एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते … Read more

उन्नाव कांड पर भड़कीं मायावती ने सपा-पुलिस को बताया जिम्मेदार, बोलीं- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

उत्तरप्रदेश चुनाव के बीच उन्नाव कांड पर सियासत

Politalks.News/Uttrapradesh.  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के बीच उन्नाव में बीते दिनों दलित समुदाय की एक युवती की कथित हत्या का मामला (Cops recover body of missing woman in Unnao) गर्माया हुआ है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती (Mayawat) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक स्थानीय नेता की भूमिका सामने आने का आरोप लगाते हुए इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. मायावती ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिजनों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में BSP उनके साथ खड़ी है. मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी. हालांकि … Read more

खुले आम हिंदू वोट बांटने की बात करने वालों की राजनीति को दफनाने का मौका- SP-TMC पर मोदीवार

पीएम का SP-TMC पर तंज

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyelection. 5 राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर सियासी घमासान जारी है. उत्तरप्रदेश में जहां दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है तो वहीं उत्तराखंड और गोवा में प्रत्याशियों का भविष्य आज EVM में कैद हो जाएगा. उत्तप्रदेश विधानसभा चुनाव पर देश के साथ साथ विपक्षी दलों की निगाहें टिकी है. बीजेपी (BJP) सत्ता में वापसी को बेताब है तो वहीं विपक्षी दल सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश में जुटे है. इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने कानपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से वोट डालने की अपील की, तो वहीं विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी … Read more

मन मैला, तन उजला, भाषण लच्छेदार, ऊपर सत्याचार है, भीतर भ्रष्टाचार- मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना

मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना

Politalks.News/NarendraModi. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. उत्तरप्रदेश में जहां पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है तो वहीं 14 फरवरी को उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) में दूसरे चरण के लिए मतदान होगा तो उत्तराखंड (Uttarakhand) और गोवा (Goa) में राजनीतिक दलों का भविष्य EVM में कैद हो जाएगा. चुनावी तारीख समीप होने के कारण सभी राजनीतिक दलों की तरफ से चुनावी प्रचार भी और तेज हो चला है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित किया. देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी … Read more

BJP के एक हाथ में विकास दूसरे में बुलडोजर, जो बनाता है सड़क और चढ़ता है माफिया की छाती पर- योगी

BJP के एक हाथ में विकास दूसरे में बुलडोजर

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) के तहत पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है. आगामी 14 फरवरी सोमवार को दूसरे चरण का मतदान डाला जाएगा तो वहीं उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और गोवा (Goa) के लिए भी मतदान डाले जाएंगे. यूपी में दूसरे चरण के मतदान में अधिक समय ना होने के कारण राजनीतिक दलों के दिग्गज चुनावी प्रचार में जुटे हैं. प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा किसी भी हालत में वापसी को बेक़रार है. इसी कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज शाहजहांपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि, … Read more

मुस्लिम बेटियों ने तारीफ की तो पेट में हुआ दर्द, दंगावादी सुधरे नहीं, जो जेल भेजे उसे दें वोट- मोदी

दंगावादी सुधरे नहीं

Politalks.News/UttarpradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए आज पहले चरण के तहत मतदान हुआ. इस दौरान उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर और अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया गया. वहीं अन्य चरणों के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजनीतिक दलों के दिग्गज चुनावी सभा को लुभाने की घोषणा कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज बीजेपी के फायरब्रांड नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सहारनपुर (Saharanpur) में बीजेपी (BJP) के चुनाव प्रचार को धार दी. सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मुज़फ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक … Read more

किसानों से कर्जमाफी और 20 लाख रोजगार का वादा कर प्रियंका ने जारी किया यूपी के लिए ‘उन्नति विधान’

प्रियंका ने जारी किया यूपी का उन्नति विधान

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) के बाद आज कांग्रेस (Congress) ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) ने लखनऊ में ‘उन्नति विधान’ के नाम से पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. कांग्रेस द्वारा जारी किये गए घोषणा पत्र में पार्टी ने वादा किया कि प्रदेश की सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर किसान कर्जमाफी की जाएगी. इसके साथ ही बिजली बिल भी आधे कर दिए जाएंगे. छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर प्रदेश में गोधन न्याय योजना लागू होगी. घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने … Read more

सपा सरकार बनी तो बाइक पर 3 सवारी की मिलेगी इजाजत, ट्रेन और जीप का होगा चालान- राजभर

बाइक पर तीन सवारी फ्री, नो चालान- राजभर

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) का प्रचार जोरों पर है. इस बीच मुफ्त की राजनीति की होड़ सी मची है. राजनेता वोटरों से लोकलुभावन और अजीबोगरीब वादे करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. भाजपा (BJP) और सपा (Samajwadi Party) ने कल अपना घोषणा पत्र जारी किया है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए बिजली, एलपीजी से लेकर मुफ्त पेट्रोल तक के वादे किए हैं. वहीं दूसरी ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने जनता से अजीबोगरीब वादा क‍िया है. अपने बयान में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, ‘उनकी सरकार … Read more

सियासी चर्चा: नोटबंदी, जीएसटी, विनिवेश सहित अपनी उपलब्धियों पर वोट क्यों नहीं मांग रही भाजपा?

उपलब्धियों पर वोट क्यों नहीं मांग रही भाजपा?

Politalks.News/ModiSarkar/Chunav. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का घमासान अब अपने चरम पर है. सभी बड़े राजनीतिक दल (Political Parties) अपने अपने समय में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए वोट मांगने में जुटी हैं. वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में चर्चा है कि इन चुनावी राज्यों में भाजपा (BJP) अपनी उपलब्धियों के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रही है? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के आम बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित भाजपा के नेताओं ने मीडिया के सामने जिन उपलब्धियों का जिक्र किया है, उन्हीं का जिक्र जनसभाओं में … Read more

डबल इंजन सरकार के विकास के दावों को छोड़ यूपी में BJP ने उठाए ‘परंपरागत’ चुनावी ‘हथियार’!

img 20220202 wa0256

Politalks.News/UttarPradeshChunav. सात चरणों में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में हर राजनीतिक दल का प्रचार अपने चरम पर है. सियासी जानकार यूपी में भाजपा और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच सीधा मुकाबला मान रहे हैं. वहीं भाजपा के प्रचार अभियान से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालते हुए समाजवादी पार्टी को न केवल चौतरफा घेरा बल्कि उसके नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए. पीएम मोदी ने अपनी पहली वर्चुअल रैली के जरिए सपा के पिछले कार्यकाल में माफिया और गुंडाराज के गम्भीर आरोप लगाए. … Read more