राजनीति में दुर्भाग्य से कुछ लोग चिपके रहते हैं कुर्सी से, खुद को करते हैं असुरक्षित महसूस- पायलट का तंज
Politalks.News/Rajasthan/Pilot. शांत सी दिखाई देती राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस की राजनीति में रह-रहकर आता सियासी उबाल इस बात का संकेत देता रहता है कि यहां मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों के बाद भी सबकुछ ठीक नहीं है. प्रदेश कांग्रेस के दो सबसे बड़े क्षत्रप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है और अब एक बार फिर शुरू हुई सियासी बयानबाजी यह बताती है कि दोनों दिग्गजों के बीच शीतयुद्ध अब भी जारी है. पांच राज्यों में पार्टी के प्रचार प्रसार की व्यस्तता और होली के त्योहार के बाद आज सचिन पायलट ने जयपुर के … Read more