पदयात्रा निकालने से पहले पायलट का बड़ा बयान, कहा- ‘मजबूत इरादे, अडिग हौसला और..’

sachin pilot

जन संघर्ष पद यात्रा के लिए जयपुर से रवाना हुए सचिन पायलट, पद यात्रा शुरू करने से पहले पायलट ने दिया बड़ा बयान, ट्वीट कर कहा- मजबूत इरादे, अडिग हौसला और हृदय में एक दृढ़संकल्प लेकर मैं निकला हूँ अजमेर की ओर, “जन संघर्ष” यात्रा का आरंभ करने, सचिन पायलट आज सुबह जयपुर से अजमेर के लिए ट्रेन से हुए रवाना, पायलट आज दोपहर अजमेर में जनसभा को संबोधित कर करेंगे अपनी जन संघर्ष पद यात्रा का आगाज, भ्रस्टाचार व पेपर लीक मामलों को लेकर पायलट निकाल रहे है अजमेर से जयपुर तक पदयात्रा, पायलट की यह पदयात्रा 5 दिन में होगी पूरी

सचिन पायलट की जन संघर्ष पद यात्रा आज से, हजारों समर्थक पायलट के साथ मिलाएंगे कदमताल

sachin pilot

आज से शुरू होगी सचिन पायलट की जन संघर्ष पद यात्रा, भ्रस्टाचार व पेपर लीक मामलों के लेकर आज अजमेर से शुरू होगी पदयात्रा, पायलट आज जयपुर जंक्शन से ट्रेन से सुबह 10 बजे अजमेर के लिए होंगे रवाना, पदयात्रा से पहले अजमेर के अशोक नगर उद्यान के पास आयोजित होगी विशाल जनसभा, दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली इस सभा में पायलट समर्थित विधायक व बड़ी तादात में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, जनसभा के बाद सचिन पायलट अजमेर के आरपीएससी कार्यालय से करेंगे यात्रा की शुरुआत, पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा टलमल गांव में, अजमेर से जयपुर तक होनी वाली इस यात्रा में लगेगा 5 दिन का समय

पुणे तक पहुँचा पायलट का सवाल, सीएम गहलोत ने जवाब में कहा- ‘हमारा ध्यान सिर्फ…’

gehlot on pilot

महाराष्ट्र के पुणे तक पहुँचा पायलट का सवाल, जहां-जहां जाते सीएम गहलोत वहां-वहां पूछा जाता पायलट को लेकर सवाल, सीएम गहलोत थे आज अपने अल्प प्रवास पर पुणे में, इस दौरान आज फिर सीएम गहलोत से पायलट द्वारा कल से शुरू होने वाली पायलट की पदयात्रा को लेकर किया गया सवाल, पुणे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए पायलट के सवाल को टालते हुए सीएम गहलोत ने कहा- हमारा ध्यान है अभी महंगाई राहत शिविर पर, इसमें 10 स्किम है जिनसे मंहगाई का भार कम पड़ेगा जनता पर, प्रदेश अभी तक बट चुके है 3 करोड़ कार्ड, प्रदेश के 60 लाख परिवार अभी तक राहत शिविर से हुए है लाभान्वित, मैं … Read more

विशाल जनसभा के साथ सचिन पायलट कल करेंगे जन संघर्ष पद यात्रा का आगाज, जानिए पूरा कार्यक्रम

sachin pilot

सचिन पायलट की जन संघर्ष पद यात्रा, भ्रस्टाचार व पेपर लीक मामलों के लेकर कल अजमेर से शुरू होगी पदयात्रा, पदयात्रा से पहले अजमेर के अशोक नगर उद्यान के पास आयोजित होगी विशाल जनसभा, दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली इस सभा में पायलट समर्थित सभी विधायक व बड़ी तादात में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, जनसभा के बाद सचिन पायलट अजमेर के आरपीएससी कार्यालय से करेंगे यात्रा की शुरुआत, पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा टलमल गांव में, अजमेर से जयपुर तक होनी वाली इस यात्रा में लगेगा 5 दिन का समय

यह जनसैलाब संकल्प ले रहा है, पीएम मोदी के सानिध्य में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है- सीपी जोशी

cp joshi on gehlot

CP Joshi’s big attack on Gehlot: प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान के दौरे पर है. पीएम नरेंद्र मोदी का डबोक एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया, यहां से PM मोदी ने नाथद्वारा में दर्शन किए और करीब 5500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. वही इसके बाद आबूरोड पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे. आबूरोड की जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हल्ला बोला. अपने भाषण में जोशी ने प्रदेश सरकार पर जमकर आरोपों की बौछार की है. सीपी जोशी ने … Read more

पायलट से जुड़े सवाल पर CM गहलोत ने नहीं दिया कोई जवाब, आज पायलट ने लगाया है बड़ा आरोप

gehlot on pilot

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बयानों से गरमाई राजस्थान की राजनीति, आज पायलट ने प्रेस वार्ता में सीएम गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर दिया बड़ा बयान, पायलट ने कहा- सोनिया गांधी नहीं, वसुंधरा राजे है सीएम गहलोत की नेता, वही सीएम गहलोत थे मंगलवार को मेवाड़ के दौरे पर, जहां पर CM गहलोत से पायलट को लेकर जब सवाल किया गया तो वो आए इससे बचते नजर और गाड़ी में बैठ निकल गए, दरअसल पायलट ने प्रेस वार्ता में सीएम गहलोत के आरोपों को पूरी तरह से निराधार करार दिया

पायलट के बयान पर बोले राठौड़, कहा- साढ़े 4 साल का अंतर्विरोध आखिरकार एक बार फिर आ ही गया सड़कों पर

rathore on pilot

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पायलट की प्रेस वार्ता पर दिया बड़ा बयान, आज पायलट ने अपने बयान में कहा था कि सोनिया गांधी नहीं, वसुंधरा राजे है सीएम गहलोत की नेता, इसके साथ ही पायलट ने पेपरलीक व भ्रष्टाचार को लेकर 11 मई को जन संघर्ष यात्रा निकालेंगे का किया है एलान, अब इस पर राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस में जारी साढ़े 4 साल का अंतर्विरोध आखिरकार एक बार फिर आ ही गया सड़कों पर, 11 मई को अजमेर में आरपीएससी से निकलने वाली जन संघर्ष यात्रा का नाम अगर कांग्रेस संघर्ष यात्रा रहे तो रहेगा ज्यादा उचित, हैरानी की बात है कि … Read more

गहलोत की ‘बॉस’ है वसुंधरा, पेपरलीक व भ्रष्टाचार को लेकर 11 मई को जन संघर्ष यात्रा निकालेंगे पायलट

sachin pilot on gehlot

Sachin Pilot’s big statement about CM Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चली आ रही सियासी अदावत आज एक बार फिर खुलकर सामने आई. सीएम गहलोत के बयान के बाद आज सचिन पायलट ने सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा. पायलट ने कहा की सीएम गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे सिंधिया है. इसके साथ ही पायलट ने पेपर लीक मामलों को लेकर 11 मई को अजमेर से जयपुर 125 किलोमीटर की जन संघर्ष पदयात्रा निकालने का एलान किया. सचिन पायलट ने आज अपने जयपुर आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीएम के बयान पर करारा हमला बोलते हुए कहा … Read more

‘सचिन पायलट हैं योद्धा, वह महायोद्धा की तरह करेंगे काम’, आचार्य प्रमोद का बड़ा बयान

acharya pramod on pilot

सचिन पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पायलट को लेकर फिर दिया बयान, आचार्य प्रमोद ने पायलट की तुलना की योद्धा से, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में आचार्य प्रमोद ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बताया एक योद्धा, दरअसल इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट के अलग पार्टी बनाने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- मुझे नहीं लगता कि सचिन पायलट निराश होने वाले व्यक्ति हैं, सचिन पायलट हैं योद्धा, वह महायोद्धा की तरह करेंगे काम, योद्धा कभी नहीं होता निराश, योद्धा पहाड़ खोदकर निकालते हैं नदियां, योद्धा बंजर भूमि में फूल खिलाने का देखते हैं सपना, आचार्य प्रमोद ने आगे कहा- राजस्थान को जब सौंपा गया … Read more

मेरा जितना अपमान गहलोत ने किया कोई नहीं कर सकता, यह मेरे ख़िलाफ़ है एक बड़ा षड्यंत्र -मैडम राजे

vasundhara raje on gehlot

Vasundhara Raje’s big statement about CM Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को एक ऐसा दावा किया है जिसके बाद राजस्‍थान में सियासी भूचाल आ गया है. सीएम गहलोत ने धौलपुर में महंगाई राहत के कैम्प की जनसभा में बड़ा दावा किया कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सचिन पायलट के बगावत के समय उनकी सरकार बचाई है. अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सीएम गहलोत के बयान पर जोरदार भड़क गई है. अब मैडम राजे ने सीएम गहलोत के दावों को ‘अपमान’ और ‘साजिश’ बताते हुए चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि यदि गहलोत के पास इस बात का सबूत है कि उनके विधायकों ने रिश्वत ली थी … Read more