पायलट का सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम, बोले- मांगे नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन
Sachin Pilot’s big statement in Jaipur: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज अपनी ही गहलोत सरकार को अल्टीमेटम दिया है. पायलट ने कहा कि अगर 15 दिन में पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच, पेपरलीक मामले में छात्रों को मुआवजा और RPSC को भंग नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा. दरअसल आज जयपुर में सचिन पायलट अपनी जनसंघर्ष पदयात्रा की समापन जनसभा में सीएम गहलोत और अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे. पायलट की 11 मई को अजमेर से शुरू हुई जनसंघर्ष पदयात्रा का आज जयपुर में समापन था और इस दौरान एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया … Read more