ऑपरेशन गंगा पर BJP में श्रेय लेने की होड़ तो छात्र की मौत पर भड़के राहुल, सिन्हा ने दिलाई 1990 की याद
Politalks.News/RussiaUkraineWar. यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान (RussiaUkraineWar) और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल घर वापसी को लेकर सियासत गरमाने लगी है. एक और जहां भाजपा नेताओं में ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत भारत लौट रहे छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मची हुई है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में धीमी प्रगति का आरोप लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर जमकर हमला बोला है. यूक्रेन पर रूसी हमला तेज हो रहा है और वहीं अभी भी हजारों की संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं. ऐसे में एक ओर जहां कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul … Read more