कर्मचारियों-किसानों के बाद अब युवाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, भर्ती परीक्षाओं को लेकर लिए अहम फैसले

सीएम गहलोत की युवाओं को बड़ी सौगात

Politalks.News/Rajasthan.  दिवाली से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की जनता को एक के बाद एक सौगात दे रहे हैं सीएम गहलोत ने कल जहां रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों और किसानों को सौगात दी थी. वहीं आज राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर दो महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं. सीएम गहलोत ने भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता और शैक्षणिक योग्यता की समकक्षता के संबंध में होने वाले विवादों के समाधान की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही विभागों में रिक्त एवं नवसृजित पदों पर नियमित रूप से भर्तियां करने और इस प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार … Read more

मेघावी छात्रों को सीएम गहलोत की सौगात, कोचिंग फीस के साथ रहने-खाने का खर्च भी उठाएगी सरकार

मेघावी छात्रों को सीएम गहलोत की सौगात

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार अब राज्य के होशियार (मेधावी) छात्र-छात्राओं को कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करवाएगी. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत ये सुविधा दी जाएगी. इसमें सरकार छात्रों की कोचिंग फीस के अलावा रहने-खाने का भी खर्च उठाएगी. इस योजना से हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा. इस योजना में वे छात्र पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपए प्रतिवर्ष से कम है. किसी भी छात्र-छात्रा को इस योजना का लाभ केवल 1 वर्ष की अवधि के लिए मिलेगा. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस और अधीनस्थ … Read more