RRB-NTPC परीक्षा मामलों में उग्र हुआ युवाओं का प्रदर्शन तो विपक्षी दलों के निशाने पर आई सरकार
Politalks.News/RRB_NTPCExam. रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा 2021 (RRB_NTPC Exam) परिणाम के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. बिहार और यूपी के कई हिस्सों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कई जगह पुलिस और छात्र दोनों के बीच झड़प भी देखने को मिली. छात्रों के विरोध प्रदर्शन की घटनाओं को देखते हुए रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा रोक दी गई है. साथ ही रेलवे ने धांधली के आरोपों को लेकर जांच के लिए एक समिति बनाई है, लेकिन फिर भी छात्रों का हंगामा जारी है. अब इस पुरे मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), महासचिव … Read more