वल्लभनगर में बेनीवाल की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं, बोले- सीमेंट कम्पनियों के मुनीम हैं BJP-कांग्रेस के नेता
Politalks.News/Rajasthan. वल्लभनगर और धरियावद में उपचुनाव का प्रचार चरम पर है. भाजपा-कांग्रेस ने जहां पूरी ताकत झोंक रखी है. वहीं वल्लभनगर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मुकाबला रोचक और कड़ा कर दिया है. RLP के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज वल्लभनगर में ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार किया और प्रत्याशी उदयलाल डांगी के लिए वोट मांगे. आपको बता दें कि वल्लभनगर में RLP ने भाजपा के बागी उदयलाल डांगी को टिकट दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में डांगी भाजपा के प्रत्याशी थे. हनुमान बेनीवाल ने की तूफानी चुनावी सभाएं RLP के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को भी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे. … Read more