लंबित जल विवादों के शीघ्र निस्तारण और अवैध हथियारों के लाइसेंस को लेकर सदन में बोले बेनीवाल

लोकसभा में बोले बेनीवाल

Politalk.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को लोक सभा में नियम 377 के तहत राजस्थान के लंबित जल विवादों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई.  इस दौरान सांसद बेनीवाल ने पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्रियों के मध्य रावी व्यास नदियों के आदि के जल के बंटवारे को लेकर जो समझौता हुआ उसका भी जिक्र किया. जल विवाद को लेकर सांसद बेनीवाल ने मांग करते हुए कहा कि, ‘केंद्र इस मामले में संबंधित राज्यों के साथ बैठकर विवादो का हल निकाले.’ इस दौरान सांसद बेनीवाल ने जल को लेकर राजस्थान में हुए आंदोलनो का भी जिक्र किया. इसके साथ सांसद बेनीवाल ने लोकसभा … Read more

ICAI से संबंधित संशोधन विधेयक का बेनीवाल ने सदन में किया विरोध, बैंक घोटालों का भी किया जिक्र

लोकसभा में बोले बेनीवाल

Politalks.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने आज लोकसभा में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, लागत एवं संकर्म लेखपाल और कम्पनी सचिव (संशोधन) विधेयक, 2021 की चर्चा में भाग लिया. सांसद बेनीवाल ने सदन में विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि, ‘सरकार आनन-फानन में एक के बाद एक लगातार बिल लाए जा रहे है लेकिन इस बिल का असली स्वरूप धरातल पर क्रियानवयन के बाद ही सामने आएगा.’ वहीं सांसद बेनीवाल ने अनुशासन बोर्ड में राजनैतिक जन प्रतिनिधि या सांसदो को सदस्य के रूप सम्मिलित करने का सुझाव दिया. तो वहीं बेनीवाल ने देश के कई बैंक घोटालों का जिक्र भी सदन में किया. लोकसभा में आज चार्टर्ड अकाउंटेंट लागत … Read more

खींवसर पहुंचे बेनीवाल ने नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता, विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

बेनीवाल ने नशे के बढ़ते कारोबार पर जताई चिंता

Politalks.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कई स्कूलों के वार्षिकोत्सव व कक्षा-कक्षों के लोकापर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लिया. सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमटानाडा, हेमपुरा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवम प्रतिभा ,भामाशाह सम्मान समारोह, चोतीणा हेमपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक स्तर तक क्रमोंनत करवाने व वार्षिकोत्सव में भाग लिया. साथ ही भामाशाह सम्मान समारोह व भवन के लोकार्पण कार्यक्रम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचौड़ी में वार्षिक उत्सव तथा कक्षा-कक्ष व प्राचार्य कक्ष का लोकापर्ण व राजकीय माध्यमिक विद्यालय … Read more

2023 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLP- परबतसर पहुंचे सांसद बेनीवाल का बड़ा एलान

2023 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी RLP

Politalks.News/HanumanBeniwal. नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल सोमवार को नागौर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहे और कई कार्यक्रमों में भाग लेकर जन समस्याओं को सुना. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल खींवसर विधानसभा क्षेत्र की हरसोलाव ग्राम पंचायत में पोसवालो की ढाणी में लोक देवता देवनारायण भगवान के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भाग लिया. वहीं परबतसर विधानसभा क्षेत्र की खिदरपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम किशोरपुरा में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मंदिर व मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भी भाग लिया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने उपस्थित जन समूह को भी संबोधित करते हुए बड़ा किया और कहा कि, ‘राष्ट्रीय … Read more

कुर्सी बचाने में रहे CM किस बात का मना रहे जश्न? सरकार पारदर्शिता से नहीं ‘घूसदर्शिता’ से चली- बेनीवाल

सरकार पारदर्शिता से नहीं 'घूसदर्शिता' से चली- बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. एक तरफ जहां राजस्थान (Rajasthan) की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot,) सरकार तीन साल का जश्न मना रही है. वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantarik Party) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. बेनीवाल गहलोत सरकार के 3 साल के कार्यकाल के कार्यों और सरकार की विफलता को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर बरसे. बेनीवाल ने कहा कि,’राजस्थान अपराधियों की ऐशगाह में बना है. ये सरकार पारदर्शिता से नहीं घूसदर्शिता से चल रही है. जनता के कार्य करने के बजाय सीएम गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे. इस सरकार ने बेरोजगारों पर कुठाराघात किया है’. ‘राजस्थान … Read more

पीएम मोदी के दांव में उलझे जयंत, सपा से गठबंधन को लेकर बढ़ा असमंजस, बोले- जल्द लेंगे फैसला

पीएम मोदी के दांव में उलझे जयंत

Politalks.News/UttarPradesh. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर यूपी सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को और भी रोचक बना दिया है. केंद्र सरकार यह अच्छी तरह से जान चुकी है कि अगर आगामी चुनाव में फ़तेह हासिल करनी है तो कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा. वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले का असर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टियों के गठबंधन पर भी देखने को मिलेगा. जाट लैंड में अपनी अनूठी पहचान रखने वाली और चौधरी खानदान की कर्मभूमि से आने वाली राजनीतिक पार्टी RLD के लिए भी आगामी चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. आगामी चुनाव के लिए RLD ने समाजवादी पार्टी के … Read more

सांसद के घर हमले को लेकर भड़के बेनीवाल- जांच के नाम पर दलित वोट बैंक को खुश कर रहे गहलोत

भाजपा सांसद के घर पर फायरिंग, भड़के बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है. भरतपुर सांसद रंजीता कोली के घर पर फायरिंग के मामले की निंदा की है. साथ ही गहलोत सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए. बेनीवाल ने सीएम गहलोत के किसान और जाट विरोधी होने का आरोप दोहराया और बाड़मेर में चुनावी रैली के दौरान उनके काफिले पर हुए हमले को लेकर निशाना साधा. बेनीवाल ने कहा कि, ‘मेरे काफिले पर मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है’. बेनीवाल ने सीएम गहलोत पर अपनी सुविधा के हिसाब से राजनीति … Read more

उपचुनाव में चला CM गहलोत का ‘जादू’ तो BJP को गलत नीतियों व सियासी गुटबाजी ने दिलाई करारी हार

फिर चला सीएम गहलोत का सियासी जादू

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू चल गया है. उपचुनाव में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप करते हुए वल्लभनगर और धरियावद सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है. सीएम गहलोत का असली ‘सियासी मैजिक‘ तो धरियावद में चला है, जहां कांग्रेस ने बीजेपी के परंपरागत गढ़ में सेंध लगाई है. हालांकि आपको बता दें कि इन उपचुनाव में हार-जीत से सरकार और विपक्ष की ताकत में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लेकिन हार अगर करारी हो जैसे धरियावद में बीजेपी तीसरे और वल्लभनगर में चौथे स्थान पर रही है तो ‘महामंथन‘ कर ही लेना चाहिए. इधर पुराने रिकॉर्ड की तरह उपचुनाव में कांग्रेस एक बार … Read more

29 अक्टूबर को RLP मनाएंगी तीसरा स्थापना दिवस, बेनीवाल ने कहा- जनहित के मुद्दों पर करते रहेंगे संघर्ष

29 अक्टूबर को RLP मनाएंगी तीसरा स्थापना दिवस

Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)शुक्रवार 29 अक्टूबर को अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को सम्बन्धित जिला मुख्यालयों में सादगी पूर्वक सामाजिक सरोकार के कार्य करके पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का आह्वान किया है. आपको बता दें कि 3 साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का गठन हुआ था. इसके बाद बेनीवाल के नेतृत्व में पार्टी सफलता के झंडे गाड रही है. संयोजक बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान पार्टी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, ‘आरएलपी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है,और पार्टी ने दर्जनों जनहित के … Read more

बेनीवाल का वल्लभनगर में तूफानी चुनावी प्रचार, बोले- गहलोत कुर्सी बचाने में व्यस्त, हम रखेंगे मेवाड़ का मान

बेनीवाल का वल्लभनगर में तूफानी चुनावी प्रचार

Politalks.News/Rajasthan. वल्लभनगर उपचुनाव में प्रचार चरम पर है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का वल्लभनगर में तूफानी चुनाव प्रचार जारी है. बेनीवाल ने मंगलवार को भी वल्लभनगर के दर्जनों गांव में जन संपर्क करके पार्टी के उम्मीदवार उदय लाल डांगी के समर्थन में मतदान करने की अपील की. इस दौरान बेनीवाल ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा. बेनीवाल ने कहा कि, ‘गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और जिस तरह राजस्थान में अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं वह चिंताजनक है. बेनीवाल की चुनावी सभाओं में जमकर भीड़ उमड़ रही है. सभाओं में उमड़ रही भीड़ ने कांग्रेस और भाजपा के रणनीतिकारों के कान … Read more