भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, सांसद बेनीवाल ने सरकार से कर दी ये बड़ी मांग, देखें क्या कहा?

नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के खैरथल-तिजारा जिले के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 7 मजदूरों की मौत और कई घायल होने पर दुःख किया व्यक्त, इसके साथ ही सांसद बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा से की बड़ी मांग, सांसद ने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मेरी मांग है कि ऐसे हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाते हुए फैक्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों की जांच करवाई जाए और के हादसे में दिवंगत हुए मजदूरों के परिजनों को दिया जाए विशेष आर्थिक पैकेज

राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई नेता बीजेपी में हुए शामिल, देखें पूरी खबर

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उदयपुर में कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, उदयपुर के सायरा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रभावशाली आदिवासी नेता और निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती ने सैकड़ों समर्थकों, मौजूदा व पूर्व सरपंचों के साथ थामा भाजपा का दामन, सायरा के राजकीय महाविद्यालय के भूमि पूजन समारोह के दौरान सवाराम गमेती अपने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वर्तमान और पूर्व सरपंचों के साथ भाजपा खेमे में हुए शामिल, इस दौरान गोगुंदा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर और जमकर हुई नारेबाजी

राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट, मदन दिलावर ने किया ये खुलासा

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा बयान, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर कई दिनों से बरकरार है असमंजस, वही विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक गोविन्द प्रसाद के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- फिलहाल स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध है, हालांकि अत्यावश्यक मामलों में सक्षम स्तर से अनुमति के बाद किए जा सकते हैं तबादले, मंत्री दिलावर ने बताया कि नई स्थानांतरण नीति प्रक्रियाधीन है और उसके बाद ही होगा आगे का निर्णय, इस मुद्दे पर सदन में हंगामा भी हुआ था, जहां टीकाराम जूली समेत विपक्षी विधायकों ने … Read more

अमित शाह से मुलाकात के बाद राजेंद्र राठौड़ को लेकर लगे कयास- जल्द मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी!

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात, राजेंद्र राठौड़ और अमित शाह के बीच राजस्थान के कई राजनीतिक मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, राजेंद्र राठौड़ ने अपना बहुमूल्य समय देने करने के लिए अमित शाह का जताया आभार, सूत्रों के अनुसार राजेंद्र राठौड़ को बंगाल चुनाव और प्रदेश की राजनीति में मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी, बंगाल में प्रवासी राजस्थानियों की है बड़ी संख्या, 2 महीने बाद अब बंगाल में होंगे चुनाव, इसलिए राजेंद्र राठौड़ समेत प्रदेश के कई नेताओं को बंगाल चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, दूसरी तरफ प्रदेश की भजनलाल … Read more

उद्योगों में 80% रोजगार स्थानीय युवाओं को मिले- संसद में फिर गरजे हनुमान बेनीवाल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में मांग की है कि 80% रोजगार स्थानीय युवाओं को मिले, इसके साथ ही संविधान और श्रमिक अधिकारों की अवमानना पर जताई गहरी चिंता MP Hanuman Beniwal Big Statement: लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने मजदूरों, संविदा कर्मियों, गिग वर्कर्स और बेरोजगार युवाओं के हितों को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि तकनीकी संशोधन के नाम पर लाया गया यह विधेयक श्रमिक अधिकारों को कमजोर करने की दिशा में कदम है. सरकार इसे “स्पष्टता” का प्रयास बता रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इससे उद्योगपतियों … Read more

‘राइट टू हेल्थ’ पर छिड़ी जंग! खींवसर के बयान पर भड़के गहलोत, देखें क्या कहा?

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, ‘राइट टू हेल्थ’ पर गरमाई प्रदेश की सियासत, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के ‘इसकी जरूरत ही नहीं’ वाले बयान पर बोला तीखा हमला, अशोक गहलोत ने कहा- आज विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खींवसर का ‘राइट टू हेल्थ’ पर बयान कि ‘इसकी जरूरत ही नहीं है’ न सिर्फ निंदनीय है बल्कि बढ़ते मेडिकल खर्च से परेशान गरीब एवं मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक के समान है, हमारी कांग्रेस सरकार ने यूनिवर्सल हेल्थकेयर योजनाएं जैसे चिरंजीवी योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना लागू होने के बावजूद राइट टू हेल्थ की परिकल्पना की जिससे किसी भी कारणवश … Read more

‘युवाओं और किसानों के मुद्दे नजरअंदाज’- राजस्थान बजट 2026 पर सांसद बेनीवाल का बड़ा बयान

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यह बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता और इसे देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार का विजन कई फाइलों में दफन है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण केवल औपचारिकता तक सीमित रहा और ऐसा लगा जैसे यह सचिवालय के अफसरों द्वारा तैयार एक ‘नीरस प्रेस नोट’ पढ़ा जा रहा हो. हनुमान बेनीवाल ने बजट को अनुभवहीन नेतृत्व और अफसरशाही पर निर्भर करार देते हुए कहा कि इसमें जन भावनाओं और वास्तविक जरूरतों के लिए कोई जगह नहीं है. सांसद … Read more

उम्मीदों पर फिरा पानी, जनता में निराशा- राजस्थान बजट 2026 पर गहलोत का तंज

अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार के तीसरे बजट को जनता और युवाओं के लिए निराशाजनक बताया, बड़े वादे अधूरे, सरकारी योजनाओं और भर्ती पर लगी रोक को बताया गंभीर समस्या Ashok Gehlot’s big statement on Rajasthan budget: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया, वित्त मंत्री दीया कुमारी ने करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं. वही कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे निराशाजनक और प्रदेश की जनता के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ाने वाला करार दिया. … Read more

दौसा में भजनलाल के इस मंत्री के काफिले की गाड़ी भिड़ी, नेता जी ने पुलिस को तुरंत दिया ये निर्देश

Car accident: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, दौसा में मंत्री जोराराम कुमावत के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, एक टूरिस्ट वाहन से टकराई मंत्री कुमावत के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी, इस हादसे में कार को आए मामूली स्क्रैच आए, लेकिन नहीं हुआ कोई हताहत, हादसा झुपड़ीन गांव जाते समय डेयरी पर स्वागत के दौरान हुआ, जब हाईवे से गुजर रही गाड़ी से काफिले की गाड़ी टकराई, टूरिस्ट वाहन को मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने लिया कब्जे में, मंत्री का काफिला थोड़ी देर रुका और स्वागत के बाद जोराराम कुमावत धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झुपड़ीन गांव के लिए हुए रवाना, सोशल मीडिया पर … Read more

प्यासा है राजस्थान और केंद्र है बेखबर: लोकसभा में बेनीवाल का तीखा हमला, जानें पूरी खबर

लोकसभा में उठा राजस्थान के गंभीर जल संकट का मुद्दा, केंद्र सरकार के जवाब को सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया अधूरा Rajasthan: लोकसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को सतही जल की उपलब्धता और अंतरराज्यीय जल विवादों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उनके सवाल पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने जवाब दिया, जिस पर बेनीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने योजनाओं और आंकड़ों का ब्योरा तो दिया, लेकिन राजस्थान की ज़मीनी सच्चाई और तत्काल समाधान को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया. उन्होंने कहा कि यह जवाब राज्य के गंभीर जल संकट को स्वीकारने में … Read more