तेज प्रताप यादव उड़ाएंगे फाइटर प्लेन? लाइसेंस किया शेयर, कहा- मेरी जान भी चले जाए…

breaking news

बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से देश में है जोश का माहौल, देश के लोग और राजनितिक दल भारतीय सेना की जमकर कर रहे है तारीफ, वही अब अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बॉर्डर पर जाने की बात लिखी, कहा- पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो,मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ, आपके जानकारी के लिए बता दू की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश … Read more

क्यों सिरदर्द बने हुए हैं प्रशांत किशोर, जन सुराज रैली को बताया जा रहा फ्लॉप शो?

Prashant Kishor

राजनीतिक रणनीतिकार से राजनीतिज्ञ बने प्रशां​त किशोर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वजह उनकी जन सुराज रैली, जिसमें दो से तीन लाख लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है. सत्ताधारी सरकार में साझेदार बीजेपी और जदयू ने इस रैली को फ्लॉप शो बताया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने तो प्रशांत किशोर को ‘पैसा किशोर’ तक बता दिया. वहीं राजद ने कहा कि उनकी ये रैली वोट कटवा की भी हैसियत नहीं है. इसी भी वजह पार्टियों ने बताई है. वो ये है कि पीके की जन सुराज रैली में केवल 20 से 30 हजार जन समुदाय की उपस्थिति रही. सच चाहें जो भी … Read more

’20 साल क्या कर रहे थे..’ बिहार में एक और मौका मांगने पर लालू ने कसा तंज

lalu tejashwi target to bjp

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बिहार के दो दिवसीय दौरे के दौरान स्थानीय जनता से एक और मौका मांगने और बाढ़ नियंत्रण पर काम करने के बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है. लालू ने माखौल उड़ाते हुए कहा कि शाह बिहार में एक और अवसर मांग रहे हैं और बाढ़ नियंत्रण पर काम करने की बात कह रहे हैं लेकिन पिछले 20 साल क्या बाढ़ आमंत्रण पर काम कर रहे थे. वहीं पार्टी विधायक तेजस्वी यादव ने भी सवाल करते हुए पूछा है कि पिछले 20 बरस में बिहार में क्या तालिबान की सरकार थी. यह भी पढ़ें: देशभर में ईद का जश्न लेकिन वक्फ … Read more

देशभर में ईद का जश्न लेकिन वक्फ बोर्ड पर घमासान..बिहार में खेल बिगाड़ेंगे औवेसी!

asaduddin owaisi on waqf board

देशभर में आज ईद-उल-फितर (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है. मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा फरमायी जा रही है. स्थानीय प्रशासन द्वारा इसके विशेष इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी सहित अन्य सभी नेताओं ने मुस्लिमों को ईद की बधाई दी है. वहीं वक्फ बोर्ड पर घमासान भी चल रहा है. देश में कई जगह नमाज अदा करने के लिए लोग वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टियां बांधकर पहुंचे. इसी बीच हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार की राजनीति में एक नया पासा फेंकते हुए वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर नीतीश कुमार, चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है.  चूंकि आगामी 5 माह … Read more

बिहार में प्रेशर पॉलिटिक्स: कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की पदयात्रा से अचानक क्यों बनाई दूरी?

pressure politics in bihar by kanhaiya kumar

बिहार के सुपौल में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा बड़े जोश के साथ निकाली, लेकिन इस दौरान पार्टी के प्रमुख युवा नेता कन्हैया कुमार की गैरमौजूदगी ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया. कांग्रेस के तेजतर्रार युवा नेता के रूप में उभरे कन्हैया कुमार इस पदयात्रा के शुरुआती चरणों से ही सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं. उन्होंने बिहार में पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी. हालांकि उनकी गैरहाजिरी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने इस यात्रा का नेतृत्व किया लेकिन कन्हैया कुमार के न आने से कई तरह … Read more

कोई माई का लाल रोक नहीं सकता…राजद को धार देने में जुटे लालू यादव

lalu prasad yadav and tejashwi yadav in bihar politics

बिहार में विधानसभा चुनाव को अभी कुछ महीने शेष हैं, लेकिन चुनावी तैयारियां अभी से तेज हो चली हैं. बिहार की सियासत के धुरंधर एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पार्टी की रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया और राजद को धार देने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में लालू ने बयान देते हुए एक बड़ा दावा ठोका है. उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है. लालू मोतिहारी के कल्यानपुर से राजद विधायक मनोज यादव के पैतृक गांव कोटवा प्रखंड के जमुनियां में कॉमरेड यमुना यादव की पहली पुण्यतिथि … Read more

बिहार में होली पर ठुमके लगाते पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, विधायक पर भी एक्शन

rjd mla tej pratap viral video on holi

बिहार में होली पर छाया खुमार अब प्रदेश की पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद उतरने लगा है. राजद विधायक के ऑर्डर पर ठुमके लगाने पुलिसकर्मी पर भी गाज गिरी है, जबकि लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेज प्रताप पर भी एक्शन लिया गया है और उन पर जुर्माना भी लगाया गया है. दरअसल होली के दिन तेज प्रताप पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ते हुए नजर आए थे. इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर चार हजार जुर्माना लगा है. ​वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों की पालना न करने पर तेज प्रताप पर चालान पेश करने की तैयारी की … Read more

बिहार में कैबिनेट विस्तार पर संग्राम: तेजस्वी ने कह दी ये बड़ी बात

bihar politics

बिहार में हाल में नीतीश सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया है. चुनावी साल को देखते हुए कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी के कोटे से सात विधायकों को मंत्री बनाया गया. कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है, जो मंत्री परिषद की अधिकतम संख्या है. कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों को बदला भी गया है. अब इस कैबिनेट विस्तार पर बिहार की राजनीति में संग्राम उठने लगा है. जदयू के विधायक तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर प्रदेश के ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार आखिरी बार कैबिनेट विस्तार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अगली बार मौका नहीं … Read more

‘सुशासन बाबू’ को भारत रत्न देने की मांग पर सुलगने लगी बिहार की सियासत

bihar cm nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. अब इस मांग पर राज्य की सियासत भी उबाल मारने लगी है. इस पर राजद और जदयू के साथ साथ बीजेपी भी आमने सामने हो गयी है. जहां बीजेपी और जदयू नीतीश को बिहार में विकासात्मक बदलाव के जननायक बताते हुए सुशासन बाबू को भारत रत्न देने की पैरवी कर रही है. वहीं जदयू की ओर से लालू प्रसाद यादव को राजनीति का गुरू बताते हुए उन्हें पुरस्कार की जा रही है. दरअसल, जदयू नेताओं के बाद केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने … Read more

जब भी नीतीश कुमार ने चुप्पी साधी, बिहार की सियासत में हुआ खेल! क्या फिर होने वाला है खेला?

nitish kumar

नीतीश कुमार, बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम, उन्हें पता है कि सियासत के बादल किस ओर बरसने वाले हैं. नीतीश राजनीति के वो धुरंधर हैं​ जिन्होंने 2005 में जब बिहार की कमान संभाली, उसके बाद सरकार बदली लेकिन मुख्यमंत्री की कमान नीतीश के हाथों में ही रही. मौजूदा सत्र में तो नीतीश ने सरकार बनाई बीजेपी के साथ, बाद में राजद के साथ चले गए और फिर से बीजेपी से हाथ मिला लिया और लगातार 9वीं बार सीएम पद की कुर्सी संभाली. अब एक बार फिर से नीतीश ने पासा पलटने के संकेत दिए हैं. सियासी गलियारों में अफवाहों का दौर है कि नीतीश एक बार फिर से … Read more