बिहार चुनाव: 75 सालों का रिकॉर्ड टूटा, फिर ऐसा हुआ तो जाएगी नीतीश की सत्ता?

why bunper voting in bihar assembly elections 2025

बिहार विधानसभा चुनावों में आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियां रैलियों एवं सभाओं में जान लगाने वाली है. शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद होगा और फिर घर घर जाकर मान मनुहार का दौर शुरू होगा. 11 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होनी है. उससे भी पहले गौर करने वाली बात ये है कि पहले चरण के मतदान में देश में 75 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है. ये निश्चित तौर पर सत्ता परिवर्तन के संकेत हैं और नीतीश सरकार के रिपीट करने की संभावनाओं पर गहरा आघात साबित हो सकता है. … Read more

तेजप्रताप का नया सियासी मूड – बीजेपी में एंट्री की चर्चा तेज, दरवाज़े खुले!

bihar politics

एक ओर बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अंतिम चरण में जोर पकड़ रहा है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के सियासी तेवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल के दिनों में उनके बयानों और पार्टी से दूरी के संकेतों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होने को लेकर उनका रुख नरम हुआ है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमे से भी उन्हें ‘दरवाजे खुले होने’ का सकारात्मक संदेश दिया गया है. तेजप्रताप ने हाल ही में … Read more

बिहार विस चुनाव में लालू यादव की एंट्री का कितना होगा असर?

lalu yadav entry in bihar assembly elections 2025

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पूरी तरह से गायब रहे. न सियासी मैदान में और न ही पोस्टर में. नतीजा – हवा होने के बावजूद महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी. शायद यही सोचकर राजद ने इस गलती को फिर नहीं दोहराया और वर्तमान बिहार विधानसभा चुनाव में लालू की एंट्री आखिरकार हो ही गयी. बिहार के सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो दानापुर सीट से पार्टी प्रत्याशी रीतालाल यादव के लिए चुनावी मैदान में उतरे. इस दौरान लालू ने 15 किमी. का रोड शो किया. हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते वाहन से नहीं उतरे लेकिन हाथ हिलाकर सभी का अभिभावक किया और … Read more

पीएम-सीएम को जेल वाले बिल पर कांग्रेस-राजद में रार..क्या बढ़ेगी तकरार?

bihar politics

बिहार की राजनीति में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब हाल ही में लाए गए पीएम-सीएम को जेल भेजने वाले बिल पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए. विपक्ष को घेरने के इरादे से बनाए गए इस बिल ने महागठबंधन के भीतर ही दरार पैदा कर दी है. बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले हुआ ये ‘खेला’ अब महागठबंधन के बीच भी खेल होते दिख रहा है. यही कारण है कि दोनों दलों की बैठकें लगातार विवादास्पद माहौल में हो रही हैं. दरअसल, नए बिल में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 30 दिन तक जेल में रहने पर खुद-ब-खुद अयोग्य … Read more

पीके के ‘मास्टरस्ट्रोक’ से बिहार का चुनावी गणित होगा उलझन में

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान अगले महीने की शुरूआत में कभी भी हो सकता है. इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी रणनीतियां बनाने में मशगुल हैं. इसी बीच पहली बार चुनावों में सक्रिय तौर पर उतरे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक नया सियासी दांव खेलकर अन्य पार्टियों के होश उड़ा दिए हैं. मास्टर स्ट्रॉक भी ऐसा कि राज्य में महागठबंधन और एनडीए दोनों गठबंधनों की नींद उड़ गई है. पीके का यह दांव सिर्फ मीडिया हेडलाइन का मसला नहीं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति में संभावित भूचाल लाने वाला कदम है. महागठबंधन और एनडीए को अपने सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की रणनीति … Read more

दिल्ली में पक रही बिहार की सियासी खिचड़ी, सीएम फेस के फेर में कांग्रेस ने राजद को फंसाया

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव में से पहले विपक्षी महागठबंधन में हलचल नजर आ रही है. यह हलचल सीएम फेस को लेकर है, जिसके लेकर बिहार की​ सियासी खिचड़ी दिल्ली में पक रही है. एक तरफ बिहार चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है. वहीं पार्टी ने राजद की ओर से सुझाए गए सीएम चेहरे पर भी खुली सहमति न देकर अपने पत्ते छिपा रखे हैं. वहीं राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस की ओर से 76 सीटों पर दावा ठोकर राजद और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिंता में डाल दिया है. यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने वोटर … Read more

बिहार की राजनीति में रंग भर रहे तेजस्वी यादव बन रहे सियासत की धूरी

tejashwi yadav in bihar politics

बिहार की राजनीति अब जोर शोर पकड़ती जा रही है. वजह है – बिहार विधानसभा चुनाव 2025. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद महागठबंधन के साथ चुनावी कश्ती पर सवार है. महागठबंधन का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं जो वोटर अधिकार यात्रा के जरिए पूरे बिहार में एकता और मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं. कांग्रेस फिलहाल ​महागठबंधन के सीएम फेस के सवाल को टाल रही है लेकिन तेजस्वी यादव ने बातों ही बातों में राहुल गांधी के सामने स्वयं को महागठबंधन का चेहरा बताते हुए बिहार की राजनीति में न केवल नया रंग भर दिया, बल्कि प्रदेश की सियासत की धूरी बनने का काम भी बखूबी … Read more

बिहार चुनाव में फिर बड़े भाई की भूमिका में जदयू, बीजेपी से ज्यादा सीटों पर उतारने की तैयारी

bihar politics

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लग रहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सियासी खींचतान समाप्त हो गयी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एक बार फिर बड़े भाई की भूमिका में नजर आने वाली है. पार्टी भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. वहीं बीजेपी इस बार भी कम सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है. हालांकि सीटों पर अंतर केवल एक या दो सीटों का रहेगा. लोजपा एनडीए गठबंधन में 20 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. हम और आरएलएम को 10-10 सीटें मिलने के संकेत … Read more

गयाजी में करोड़ों की परियोजनाओं से पीएम मोदी ने साध लिया ‘मगध का किला’

pm modi in gyaji bihar political story

बिहार में गुजरते वक्त के साथ चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने सियासी बिसात बिछाना भी शुरू कर दिया है. एक ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव प्रदेशभर में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. वहीं चुनावी समीकरणों को पक्ष में करने के लिए एनडीए भी जमकर पसीना बहा रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति संबंधी लगभग 13 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके साथ ही दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ऐसा करते हुए … Read more

बिहार चुनाव से पहले लालू खेमे में अफरा-तफरी! दो विधायकों ने कर दिया ‘खेला’

a349d2af bfa9 412f 8ab2 b7b04b36c02f

बिहार विधानसभा चुनाव को अभी वक्त है लेकिन राजनीति पार्टियों में अफरा तफरी शुरू हो गयी है. इसमें लालू खेमे में बगावत होने के आसार अभी से दिखाई देने लगे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने पार्टी के साथ ‘खेला’ होने की शुरूआत भी कर दी है. हालांकि चुनावी साल में ये सामान्य है लेकिन सियासी गर्मागर्मी वाले हालातों में इस तरह की घटनाएं सामान्य न होकर किसी बड़ी राजनीतिक घटना के संकेत दे रही हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे के दौरान राजद पार्टी के के दो विधायक नवादा से विधायक विभा देवी और राजौली (SC) से विधायक प्रकाश वीर उनके साथ मंच पर नजर … Read more