रेवड़ी बयान पर CM गहलोत ने PM मोदी पर कसा तंज तो जयपुर की जनता से मांगीं पूरी 8 विधानसभा सीटें
Politalks.News/Rajasthan. शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनरेगा की तर्ज पर प्रदेश में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की. जयपुर में आगरा रोड स्थित खानिया की बावड़ी से इस योजना का शुभारंभ हुआ. इस दौरान सीएम गहलोत महिला श्रमिकों को जॉब कार्ड बांटे. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के नाम शुरू हुई इस योजना में पहले दिन प्रदेशभर की 200 से ज्यादा नगरीय निकायों में 2.25 लाख लोगों को जॉब कार्ड जारी किए गए. इस अभियान में शहरी बेरोजगार परिवारों को साल में 100 दिन का रोजगार मिलेगा. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘कांग्रेस की सोच … Read more