पंजाब के लोगों का पैसा ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए नहीं हैं- सिद्धू के निशाने पर मान सरकार

पंजाब सरकार के खिलाफ सिद्धू ने खोला मोर्चा

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर कांग्रेस के नेता सक्रीय हो गए हैं. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक के बाद एक कई मुद्दों पर प्रदेश की आप सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं. शुक्रवार को अचानक अमृतसर के माल मंडी एरिया में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने जब रेत के दामों को लेकर चर्चा की तो वो चौंक गए और जमकर प्रदेश की मान सरकार पर हमलावर हो गए. सिद्धू ने रेत की कीमतों में आये उछाल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. सिद्धू ने कहा, ‘केजरीवाल कहते … Read more