REET को लेकर किरोड़ी मीणा फिर बैठे धरने पर, बोले- 400 करोड़ का घोटाला, CBI से कराओ जांच
Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. मरुधरा की राजनीति REET (REET level 2 Exam Cancelled)ने गर्माई हुई है. विधानसभा के अंदर भाजपा ने आज जोरदार हंगामा किया तो सदन के बाहर ‘आंदोलनजीवी’ राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने मोर्चा संभाल रखा है. सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर गहलोत सरकार के खिलाफ ED ऑफिस में धरना शुरू कर दिया है. किरोड़ी ने कहा कि, ‘गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा है, बड़ा मगरमच्छ डीपी जारोली अब भी सरकार की पकड़ से दूर है. ऐसे में इस पूरे प्रकरण की CBI जांच करवाई जानी चाहिए. साथ ही जिन लोगों ने रीट की तैयारी में हजारों रुपए खर्च … Read more