टारगेट 2024 की दिशा में योगी 2.0 का पहला बड़ा एलान- अगले 100 दिनों में दी जाएंगी 10,000 नौकरियां
Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी 2.0 में इस बार शुरू से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी ने ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को 100 दिन में दस हजार नौकरियां दी जाएंगी. मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के समस्त चयन आयोगों, बोर्डों के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में इस बाबत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि एक सत्र से जुड़ी सभी भर्ती परीक्षाएं (Recruitment examinations) उसी सत्र में सम्पन्न हों. बैठक के बाद सीएम योगी ने खुद ट्वीट के जरिए जानकारी देते … Read more