फोन टैपिंग के दावे पर बीजेपी का दो-टूक जवाब -‘जाइए FIR कीजिए’

apple alert

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं द्वारा केंद्र सरकार पर फोन हैकिंग के आरोपों पर बीजेपी ने विपक्ष को दो टूक जवाब दिया है. विपक्षी नेताओं के शिकायत सामने आने के बाद बीजेपी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि इस मामले पर एप्पल कंपनी को स्पष्टीकरण देना चाहिए. वहीं, शिकायतकर्ताओं (विपक्ष के नेता) को सलाह दी कि आप लोग इस मामले पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करवाते हैं. पूर्व केंद्र मंत्री ने कहा कि इन नेताओं को मोबाइल कंपनी से बातचीत करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि आखिर क्या माजरा है. मैं अपने अनुभव से … Read more

राहुल गांधी याद रखें कि वो खुद, मां सोनिया गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं- BJP का पलटवार

ravishankar prasad

BJP on Rahul Gandhi. बीते रोज मंगलवार को संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जारी अडाणी विवाद पर बहस के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अडाणी की आड़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं राहुल गांधी के संसद में हुए भाषण के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया. भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को सावधान करते हुए कहा कि याद रखें, वह खुद, उनकी मां सोनिया गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं. नेशनल हेराल्ड और अगस्ता … Read more

राहुल गांधी ने खोला PM मोदी और अडाणी की दोस्ती का राज! बताया कैसे मिलते हैं सरकारी कॉन्ट्रेक्ट्स

img 20230207 wa0342

Rahul Gandhi on Adani & PM Modi. संसद में जारी मोदी 2.0 सरकार के आखिरी पूर्णकालिक बजट सत्र में मंगलवार का दिन भी जबरदस्त हंगामेदार रहा. कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक सफलता से गदगद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में बोलते हुए अडाणी ग्रुप के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने बजट सत्र में अपने भाषण की शुरुआत जहां भारत जोड़ो यात्रा से की तो वहीं भाषण के अंत में अडाणी का नाम लेकर पीएम मोदी पर जबरदस्त निशाना साधा. राहुल गांधी ने संसद में अपने भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा … Read more

ललन सिंह ने पीएम मोदी को बताया डुबलीकेट, तेजस्वी ने किया समर्थन तो भड़की बीजेपी ने किया पलटवार

ललन सिंह के बयान पर मचा घमासान

Politalks.News/Bihar. जब से बिहार में सत्ता परिवर्तन का खेल हुआ है तभी से प्रदेश की सियासत अपने चरम पर है. महागठबंधन सरकार में शामिल जदयू और राजद नेता लगता बीजेपी पर हमलावर है. इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान से बवाल मचा हुआ है. ललन सिंह द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘ललन सिंह ने अतिपिछड़ों का अपमान किया है. यह बयान पार्टी की पिछड़ा-विरोधी सामंती मानसिकता का प्रमाण है.’ पूर्व … Read more

जो अपनी पार्टी ना जोड़ सके वो निकले हैं भारत जोड़ने, ये है सिर्फ एक परिवार को बचाने की यात्रा- BJP

बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Politalks.News/Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत कर दी है. करीब 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक कंटेनर में रहेंगे. आगामी 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के ‘मास्टरस्ट्रोक’ के रूप में देखा जा रहा है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 150 दिनों तक 3,570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. कांग्रेस नेता जहां इस यात्रा के जरिये पूरी कांग्रेस के साथ साथ देश को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस … Read more

गुजरात दंगो को लेकर PM मोदी को मिली SIT की क्लीन चिट पर SC की मुहर, जाफ़री की याचिका ख़ारिज

गुजरात दंगों का चैप्टर क्लोज!

Politalks.News/GujratRiots/NarendraModi. 2002 में हुए गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफ़री की विधवा ज़किया जाफ़री की याचिका को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ख़ारिज कर दिया है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट को बरकरार रखा है. याचिकाकर्ता जाफरी के पति एहसान जाफ़री की इन्हीं दंगों में मौत हो गई थी. जाफरी की तरफ से कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष रखा लेकिन सिब्बल एसआईटी रिपोर्ट में कोई खामी नहीं ढूंढ पाए. यह क्लोजर रिपोर्ट फरवरी, 2012 में एसआईटी ने मोदी और 63 अन्य को क्लीन चिट देते हुए दाखिल की थी. वहीं भाजपा के नेता … Read more

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के आरोप और BJP के प्रत्यारोप के बीच अमित शाह ने समझाई क्रोनोलॉजी

अमित शाह ने समझाई जासूसी कांड की 'क्रोनोलॉजी'

Politalks.News/Bharat. इसराइल में विकसित पेगासस स्पाईवेयर के जरिए चर्चित लोगों की कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर देश की राजनीति में सियासी भूकंप आया गया है. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों. इस कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर रविवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और भारत समेत दुनिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी … Read more