गहलोत के गढ़ जोधपुर में भाजपा ने की सेंधमारी, गहलोत के 2 करीबी भाजपा में हुए शामिल

bjp

राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का लगातार बढ़ रहा कुनबा, नेताओं के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी, आज जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो करीबी नेता भाजपा में हुए शामिल, गहलोत के करीबी हनुमान सिंह खांगटा और पप्पूराम डारा आज हुए भाजपा में शामिल, जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दोनों नेताओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण, लोकसभा चुनाव में राजपूत और बिश्नोई वोट बैंक के हिसाब से दोनों नेताओं का भाजपा में जाना माना जा रहा है बड़ा कदम

MLA रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव लड़ने की खबरों पर लगा विराम! CM भजनलाल से की मुलाकात

bhati

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबर, शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद से ही रविंद्र सिंह भाटी हैं चर्चाओ में, अब भाटी के लोकसभा चुनाव लड़ने की लगाई जा रही हैं अटकलें, कहा जा रहा है कि भाटी बाड़मेर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, इसी बीच भाटी ने आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रवींद्र सिंह भाटी के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की खबरों पर लग गया है विराम, सियासी जानकारों का कहना है कि बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को भाटी ने दे दिया है अपना समर्थन

युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पहले राजस्थानी फिर हिंदी में ली विधायक पद की शपथ

Ravindra Singh Bhati

राजस्थान की 16 वीं विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से हुआ शुरू, आज सदन में नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई जा रही पद की शपथ, शिव से युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पहले राजस्थानी फिर हिंदी में ली विधायक पद की शपथ, बिना आसन की अनुमति पहले राजस्थानी भाषा में ली शपथ, इस दौरान आसन ने भाटी को कई बात टोका, आसन की ओर से टोकने के बाद भाटी ने फिर हिंदी में ली शपथ, राजस्थानी भाषा को नहीं मिली है आठवीं अनुसूची में अभी मान्यता, इसलिए सदन में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में ही ली जा सकती है शपथ

राजस्थान को सीएम मिलने में कुछ दिन बाकी, उससे पहले कुनबा बढ़ाने में लगी बीजेपी

rajasthan bjp

Rajasthan Politics: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, ओम बिरला, ओम माथुर में से किसको मिलेगी प्रदेश की कमान? राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद इन प्रश्नों के जवाब का इंतजार पूरे प्रदेश को है. सीएम पद की कश्मकश के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. अगले एक सप्ताह में सीएम पद के चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा. इससे पहले बीजेपी राजस्थान में अपने कुनबे को बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है. फिलहाल प्रदेश बीजेपी में पार्टी के 115 विधायक हैं लेकिन जल्द ही यह संख्या 120 के पार जा सकती है. इसके लिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पूरी शिद्दत … Read more

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की सूचना बहुत दुखद- रविंद्र सिंह भाटी

ravindra singh bhati

राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर गरमाया माहौल, इस मामले को लेकर शिव से नवनिर्वाचित विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जताई संवेदना, एक्स पर पोस्ट कर लिखा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की सूचना है बहुत दुखद, इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतना ही है कम, ऐसी घटनाओं पर होनी चाहिए अविलंब कड़ी कार्यवाही, आरोपियों को नहीं जाना चाहिए बक्शा, ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपनी श्री चरणों में प्रदान करें स्थान

कुर्सी ने छोड़ा अशोक गहलोत का साथ, हार के बाद गहलोत ने दिया CM पद से इस्तीफा

ashok gehlot

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल कलराज मिश्र को सौपा अपना इस्तीफा, विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला है बहुमत, वही इस्तीफा देने से पहले गहलोत ने स्वीकार की थी हार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी थी प्रतिक्रिया, गहलोत ने कहा था कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है, याद देला दें अशोक गहलोत ने चुनाव के समय और उससे पहले दे चुके है बयान कि मैं कुर्सी को छोड़ना छोड़ता हूँ, लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ती मुझे

राजस्थान की शिव सीट से निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी जीते, देखें कितने वोटों से जीता चुनाव

ravindra singh bhati

राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुडी बड़ी खबर, शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने दर्ज की जीत, बीते दिनों चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा में हुए थे शामिल, लेकिन बीजेपी ने रविंद्र सिंह भाटी को नहीं दिया था टिकट, इसके बाद भाटी ने निर्दलीय ठोकी थी ताल, आज आए चुनाव के नतीजों में रविंद्र सिंह भाटी ने 3300 वोटों से जीत की दर्ज

राजस्थान में बदलने जा रहा रिवाज: इस बार फेल हो सकता है फलौदी का सट्टा बाजार

rajasthan election

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में मतदान प्रक्रिया के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं. कई एग्जिट पोल्स के नतीजे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवा रहे हैं. वहीं कुछ बड़े और विश्वसनीय संस्थानों के एग्जिट पोल्स राज्य में कांग्रेस की सत्ता वापसी का दावा कर रहे हैं. ऐसा दावा करने वालों में आज तक, चाणक्य जैसे बड़े और विश्वसनीय एग्जिट पोल शामिल हैं. सीएम अशोक गहलोत का कॉन्फिडेंस भी कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है. अगर एग्जिट पोल के यह नतीजे वाकयी में सच साबित होते हैं तो फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी इस बार फैल हो जाएगी. इसके साथ ही राजस्थान में … Read more

राजस्थान में मतदान हुआ खत्म, शाम 5 बजे तक 68.24%, अब 3 दिसंबर को परिणाम की बारी

breaking news

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पूरी हुई वोटिंग, अब सिर्फ वो ही मतदाता वोट डाल पाएंगे जो मतदान केंद्रों में लगे हुए हैं लाइन में, प्रदेश की 199 सेटों पर हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक हुई 68.24% वोटिंग, जयपुर जिले में 5 बजे तक 69.22 प्रतिशत, अजमेर में 65.75, अलवर में 69.71, बांसवाड़ा में 72.49, बारां में 73.12 प्रतिशत, बाड़मेर में 69.98, भरतपुर में 67.26, भीलवाड़ा में 68.39, बीकानेर में 66.56 प्रतिशत, बूंदी में 70.40, चित्तौड़गढ़ में 69.68, चूरू में 70.22, दौसा में 67.29 प्रतिशत, धौलपुर में 74.11, डूंगरपुर में 65.86, गंगानगर में 72.09, हनुमानगढ़ में 75.75, जैसलमेर में 76.57 प्रतिशत, जालौर में 64.10, झालावाड़ में 73.37, झुंझुनूं में … Read more

खत्म हुआ इंतजार… राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, शाम 6 बजे तक डलेंगे वोट

rajasthan election 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुडी सबसे बड़ी खबर, प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, प्रदेश के करीब सवा पांच करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान, मतदाता आज शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, इस बार राजस्थान का चुनाव माना जा रहा है काफी अहम, एक तरफ कांग्रेस पार्टी बोल रही है कि इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा राजस्थान में, वहीं दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि हम बना रहे है सरकार, वहीं इस बार 200 नहीं 199 सीटों पर आज हो रहा है मतदान, ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी का हाल … Read more