गुना लोकसभा में ‘पार्टी नई लेकिन चेहरा वही’: क्या इस बार अपना गढ़ बचा पाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?
ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया चार बार गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं. उन्होंने सबसे पहले 2002 में गुना से उपचुनाव जीता. इसके बाद 2004, 2009, 2014 में गुना से सांसद रहे. हालांकि वो इस दौरान कांग्रेस के खेमे से सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने 5वीं बार गुना संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा था लेकिन बीजेपी के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा. 2020 में हाथ का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए और राज्यसभा का सफर तय करते हुए केंद्रीय मंत्री बन गए. अब बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काट गुना से ज्योतिरादित्य … Read more