वो अग्निवीर कौन होगा, RSS का या BJP का कार्यकर्ता?- केंद्र की अग्निपथ योजना पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

भाजपा की योजना पर कांग्रेस के सवाल

Politalks.News/AgnipathYojana/Congress. अक्सर हम सबने देखा होगा कि जब एक छोटा बच्चा रोता है तो मां बाप उसे एक खिलौना या खाने के लिए लॉलीपॉप थमा देते हैं. जब तक लॉलीपॉप या खिलौना चलता है तब तक बच्चा खुश रहता है लेकिन उसके बाद वह फिर से रोने लगता है और जिद करने लगता है. ठीक उसी तरह देश का नौजवान पिछले काफी लंबे समय से सेना भर्ती को लेकर इंतजार कर रहा है. यहां तक कि कुछ एक युवा तो इसके लिए अपनी जान भी गवां चुके हैं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला और अब जब मिला है तो वो ठीक उसी छोटे बच्चे की तरह जैसा की हमने आपको … Read more

BJP की शर्मनाक कट्टरता ने देश की वैश्विक स्थिति को पहुंचाया है नुकसान- नूपुर मामले में हमलावर कांग्रेस

नूपुर शर्मा के बयान पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Delhi. भारत और खाड़ी देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं. लेकिन बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा मोहम्मद पैगम्बर को लेकर दिए गए बयानों ने इन रिश्तों के बीच थोड़ी तल्खी बड़ा दी है. कतर, कुवैत और ईरान ने भारतीय राजदूतों को तलब कर भाजपा नेता के बयान पर विरोध जताया है तो वहीं भारत के साथ शुरू से मित्रता निभाने वाले UAE की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है. हालांकि बीजेपी ने अपने दोनों ही नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. अब इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया … Read more

रोचक हुआ राज्यसभा का रण, चंद्रा ने बताई जीत की गणित तो गहलोत ने किया दावा, बाड़ेबंदी 3 जून से

सियासत-ए-राज्यसभा

Politalks.News/Rajasthan/RajysabhaElection. 10 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो चुकी है. बात करें राजस्थान की तो यहां 4 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव का घमासान और भी रोचक हो चला है. कांग्रेस ने जहां तीन प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है, तो वहीं बीजेपी ने वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है और साथ में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एस्सेल ग्रुप के चैयरमेन डॉ सुभाष चंद्रा को समर्थन देने की बात कही है. राज्यसभा के इन सभी प्रत्याशियों ने आज आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इसी बीच डॉ … Read more

चिंतन शिविर से पहले CWC में सोनिया की दिग्गजों को दो टूक- ये समय है कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का

'जादू की छड़ी से नहीं होगी पार्टी सक्षम'

Politalks.News/Delhi/CongressWorkingCommittee. आगामी लोकसभा चुनाव और उससे पहले के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पुनः नए रूप से कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी है. जैसा सबको पता है आगामी 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस एक चिंतन शिविर करने जा रही है जिसको ‘नव संकल्प चिंतन शिविर‘ नाम दिया गया है. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस आलाकमान की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित की गई. इस बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें केवल निस्वार्थ कार्य, अनुशासन और निरंतर … Read more

पायलट की सोनिया को दो टूक! सुरजेवाला के खंडन पर सचिन की मुहर, कयासों का दौर फिर भी जारी

पायलट की सोनिया को दो टूक!

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद ये माना जा रहा है कांग्रेस में व्यापक स्तर पर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है और जिसकी शुरुआत आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से कर भी दी है. इसी कड़ी में अब गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में बड़े परिवर्तन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी बीच राजस्थान के उदयपुर में अगले महीने होने जा रहे चिंतन शिवर से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. हाल ही में दिल्ली में सचिन पायलट की पार्टी प्रमुख सोनिया … Read more

भाजपा का जारी- ‘ज़श्न भरा शपथ’ जनता को हर रोज़ महंगाई की चपत?- कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

Politalks.News/PetrolDieselPriceHike. हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनाव के बाद एक बार फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) ने आम आदमी की जेब में आग लगा दी है. बीते पांच दिनों में तीन रुपये से ज्‍यादा की वृद्धि ने आम उपभोक्‍ता की चिंता को बढ़ा दिया है. पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई थी लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद आज मात्र पांच दिनों में 4 बार बढ़ोतरी हो गई है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अब केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल … Read more

पंडितों के पलायन के वक़्त क्या कर रहे थे आपके 85 सांसद?- पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

नफरत की खेती से फायदे की फसल कब तक?

Politalks.News/TheKashmirFiles. कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पुरे देश में बहुत सराहना मिल रही है. तो वहीं इसे लेकर में राजनीति भी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी तारीफ की है. सोमवार को हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘फिल्म में वह सच दिखाया गया है जिसे कई सालों तक दबाया गया था.’ ऐसे में अब कांग्रेस (Congress) ने भी बीजेपी (BJP) पर पलटवार शुरू कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने कहा कि, … Read more

विधानसभा चुनाव के बाद फिर से लागू होंगे तीनों कृषि कानून! तोमर ने दिए संकेत तो कांग्रेस हुई हमलावर

तोमर का बड़ा संकेत

Politalks.News/FarmersBill. किसान अभी तो घर पहुंचे ही हैं कि केंद्र सरकार के नुमाइंदे एक बार फिर कृषि कानून वापस लाने वाले बयानों से बाज नहीं आ रहे. पहले तो बीजेपी (BJP) के एक दो नेता ही कहते थे कि तीनों कृषि कानून वापस आएंगे लेकिन अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है. शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ‘हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं. लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे. सरकार आगे के बारे में सोच रही है, हम निराश नहीं हैं.’ केंद्रीय मंत्री के इस बयान के … Read more

गहलोत-पायलट के बीच मनभेद और मतभेद हो गए थे पैदा- सुरजेवाला बोले- मोदी व महंगाई दोनों हानिकारक

img 20211219 wa0175

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट (Ramlal Jat) के बेटे की शादी के आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने भीलवाड़ा पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. सुरजेवाला ने कहा कि मोदी व महंगाई दोनों हिंदुस्तान के लिए हानिकारक है. मोदी है तो महंगाई है, मोदी ही महंगाई और महंगाई और मोदी (PM Modi) दोनों एक-दूसरे के लिए हानिकारक है. वहीं पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच चली सियासी कलह को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सुरजेवाला ने कहा कि इस विवाद से … Read more

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार- सिद्धू की तरह ही कॉमेडी कर रहे हैं कांग्रेस के ये नेता

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब में कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस हमलावर हैं. अब कैप्टन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को उस बयान के लिए आड़े हाथ लिया जिसमें सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी. सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य प्रभारी हरीश रावत ने पहले कहा था कि मेरे खिलाफ 43 विधायकों ने अविश्वास जताते हुए कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी और अब सुरजेवाला कह … Read more