‘करणी सेना नहीं योगी सेना..’ क्या सटीक टार्गेट करेगा अखिलेश का सियासी तीर?
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा के संबंध में दिए विवादित बयान पर विवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है. राज्यसभा में सांसद के बयान पर पहले ही सियासी घमासान छिड़ चुका है. इससे आक्रोशित होकर कथित तौर पर करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के घर पर हमला भी किया और आगरा में हिंसा भी की. इस मुद्दे पर रामजीलाल का बचाव करते हुए प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है.’ अखिलेश पार्टी सांसद से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास … Read more