आडवाणी की रथ यात्रा थी सत्ता के लिए जबकि भारत जोड़ो यात्रा है सत्य के लिए- कन्हैया का बड़ा बयान

कन्हैया कुमार का बड़ा बयान

Politalks.News/BharatJodoYatra. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में करीब 120 कांग्रेसी कार्यकर्त्ता 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की यात्रा तय करने वाले हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा का अंतिम पड़ाव इसका अंतिम पड़ाव कश्मीर होगा. इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है. सोनिया गांधी भी इसे लेकर खासी उत्साहित हैं. वहीं इस यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की ये यात्रा महज गांधी परिवार और उसके वजूद को बचाने के … Read more

हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना? अब किसी मंदिर के आंदोलन में भाग नहीं लेगा संघ- भागवत का बड़ा बयान

मोहन भागवत का बड़ा बयानhawat on gyanvapi copy

Politalks.News/MohanBhagwat/Gyanwapi. ‘ज्ञानवापी का मुद्दा चल रहा है, ठीक है कि ऐसे कुछ प्रतीकात्मक स्थानों के बारे में हमारी कुछ विशेष श्रद्धा थी, लेकिन रोज़ एक नया मामला निकालना, गलत है हमें ये भी नहीं करना चाहिए, हमको झगड़ा क्यों बढ़ाना है, ज्ञानवापी में हमारी श्रद्धा है ठीक है परंतु हर मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना…’ ये कहकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने सबको चौंका दिया है. एक तरफ वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के साथ साथ देश की अन्य मस्जिदों को लेकर देशभर की सियासत गरमाई हुई है वहीं संघ प्रमुख के इस बड़े बयान ने देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है. हिंदू पक्षकारों की ओर से वाराणसी … Read more

चुनाव आए तो ‘महंत’ जी को याद आया ‘ब्रज’, राममंदिर के बाद मथुरा-काशी में वोट दिलाने की क्षमता

चुनाव से ठीक पहले 'महंत' जी का मिशन मथुरा

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है. आखिरकार भाजपा और राज्य सरकार को मथुरा की याद आ ही गई. सियासी जानकारों का कहना है कि इसका अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था की चुनाव नजदीक आने पर अयोध्या के साथ साथ मथुरा और काशी की याद आएगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में आयोजनों में भाग लिया और हिंदुत्व का एजेंडा साधते हुए. ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा पर बैन लगा दिया. बीजेपी को मथुरा की याद आना वो भी साढ़े चार साल बाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. अयोध्या आंदोलन के समय विश्व हिंदू परिषद … Read more

कटारिया पर खाचरियावास के बयान पर दिलावर का पलटवार, कहा- ‘खाचरियावास हैं पागलों के सरदार’

खाचरियावास पागलों के सरदार हैं और महापागल हैं- मदन दिलावर

Politalks.News/Rajasthan. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक ने भगवान राम और राम मंदिर को लेकर दिए बयान पर बचाव करते हुए गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पर पलटवार किया है. दिलावर ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा राम मंदिर बन रहा है. यदि किसी में ताकत हो तो तोड़कर दिखा देना फिर हम उसे बताएंगे. कटारिया के बयान पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने टीका टिप्पणी की है जो ठीक नहीं. मदन दिलावर ने खाचरियावास पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, “खाचरियावास पागलों के सरदार हैं और महापागल हैं.”  दरअसल, हाल ही में बीजेपी के दिग्गज नेता और विधानसभा … Read more

राम मंदिर चंदे को लेकर डोटासरा ने लगाए घोटाले के आरोप तो बोले राठौड़- पेट में मरोड़े किसी ओर बात के

राम मंदिर निर्माण के चंदे पर बीजेपी-कांग्रेस, आमने-सामने,

Politalks.News/Rajasthan. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट पर ज़मीन खरीद-फरोख्त का मामला हो या मंदिर निर्माण के लिए जमा किए जा रहे चंदे का हर मुद्दे पर सियासत तो हो ही जाती है. राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर राजस्थान की सियासत में भी उबाल आया है, कांग्रेस-बीजेपी चंदे के मुद्दे पर आमने-सामने हैं. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया पहले ‘वार’ किया, तो बीजेपी की और से उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मोर्चा संभाला है. राठौड़ ने राम मंदिर के चंदे के साथ BVG मामले में पलटवार किया राम मंदिर चंदे की रसीद नहीं दी लोगों को-डोटासरा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से … Read more