राजे के गढ़ में पिछले चार बार से विजयश्री को तरस रही कांग्रेस क्या बदल पाएगी रवायत?
राजस्थान में गहलोत सरकार इस बार रिवाज बदलने का दावा ठोक रही है. प्रदेश में हर साल सरकार बदलने का ट्रेंड है और कांग्रेस इस ट्रेंड को बदलने की कोशिश कर रही है. हालांकि झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत का ट्रेंड तोड़ पाना कांग्रेस के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है. झालरापटन वसुंधरा राजे का गढ़ है और इस सीट पर कांग्रेस हर बार नया प्रत्याशी उतारने का रिवाज भी नहीं बदल पायी है. यहां लगातार चार बार चुनाव हार चुकी कांग्रेस ने झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सामने फिर से नया चेहरा पिड़ावा के पूर्व प्रधान रामलाल चौहान को मैदान में उतारा … Read more