स्टांप पेपर पर बेटियों की नीलामी रोकने में लाचार CM गहलोत सत्ता बचाने के षड्यंत्रों में हैं व्यस्त- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में अगले साले के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा प्रदेश की कांग्रेस नीत अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ हमलावर है. प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिला अत्याचार एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था पहले ही प्रदेश सरकार के लिए मुसीबत बनी हुई है तो वहीं भीलवाड़ा में बच्चियों की नीलामी की खबर ने तो सरकार के साथ आमजन की भी नींद उड़ा दी है. भीलवाड़ा के पंडेर गांव में स्टाम्प पेपर के जरिये हो रही बच्चियों की खरीद फरोख्त को लेकर बीजेपी प्रदेश सरकार पर हमलावर है. शुक्रवार को भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा … Read more

राजे ने BJP विधायक से कहा 2023 में 100 फीसदी बनने जा रही है कांग्रेस सरकार- डोटासरा का बड़ा दावा

डोटासरा का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. कांग्रेस एवं बीजेपी एक दूसरे पर पार्टी में फैली खींचतान को लेकर हमलवार है. बीजेपी के नेता जहां सचिन पायलट का नाम लेकर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सहारे बीजेपी की टांगखिंचाई करने में लगे हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि, ‘भाजपा वसुंधरा राजे के साथ अन्याय कर रही है.’ वहीं शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘प्रदेश बीजेपी … Read more

गहलोत को गजनी के आमिर खान की तरह शार्ट टर्म मेमोरी लॉस- CM के बयान पर भाजपा ने खोला मोर्चा

गहलोत के बयान पर बिफरी भाजपा

Politalks.News/Rajasthan. पैरामिल्ट्री फोर्सेज को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. सीएम गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर पैरामिल्ट्री फोर्सेज की गाड़ियों के जरिए BJP के दफ्तरों तक पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया था. सीएम गहलोत के इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने इसे पैरामिल्ट्री फोर्सेज का अपमान बताते हुए कहा कि, ‘कुर्सी की असुरक्षा, कांग्रेस के अंतर्कलह और देश में कांग्रेस के सिमटते जनाधार से सीएम गहलोत बहुत ज्यादा विचलित हैं और इतने विचलित है कि … Read more

क्या वाकई राहुल गांधी ने कन्हैया के हत्यारों को ‘बच्चा’ कहा? जयराम ने नड्डा को पत्र लिख की माफी की मांग

'माफी मांगें नड्डा और भाजपा नेता'

Politalks.News/Congress/RahulGandhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान मीडिया को दिए बयान से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार रात से जबरदस्त वायरल किया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ इस कथित फेक न्यूज़ से सम्बंधित वीडियो को भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है. कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि यह वीडियो ‘फर्जी खबर’ के रूप में फैलाया गया है और अगर भाजपा एवं उसके नेताओं ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, तो … Read more

CM गहलोत राजनेता नहीं, राजनीति के हैं प्राणी, वे सिर्फ युवराज की चिंता करते हैं, युवाओं कि नहीं- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. एक तरफ जहां देश के युवा बेरोजगार अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो सियासी दल अपनी अपनी रोटियां सेकने में जुट गए हैं. हालांकि सभी दल अपने अपने तरीके से बेरोजगार युवाओं से उग्र प्रदर्शन नहीं करने की अपील तो कर रहे हैं साथ ही उनके इस प्रदर्शन को लेकर एक दूसरे को दोषी करार दे रहे हैं. यहीं नजारा राजस्थान का भी है. शनिवार को जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया. तो वहीं प्रदेश सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने निशाना साधा. … Read more

जब तक मंदिर नहीं बन जाता बैठा रहूंगा धरने पर- बोले किरोड़ी मीना, राजगढ़ में रहा दिग्गजों का जमावड़ा

राजगढ़ में रहा दिग्गजों का जमावड़ा

Politalks.News/Alwar. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में दुकानों और मकानों के साथ तोड़े गए वर्षों पुराने 3 मंदिरों को लेकर प्रदेश की सियासत चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आज भी राजगढ़ में मौजूद रहे, तो वहीं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा कल रात से इस घटना के विरोध में धरने पर बैठे हैं. इसी बीच शनिवार को बीजेपी द्वारा बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी राजगढ़ पहुंची जहां उन्होंने सांसद मीणा से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. वहीं स्थानीय लोगों ने फैक्ट फाइंडिंग कमिटी का जमकर विरोध भी किया. राजगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कमिटी ने जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा … Read more