रा.सभा चुनाव: राजस्थान में मिली कांग्रेस की खुशी को छीन लिया हरियाणा ने, महाराष्ट्र में भी बीजेपी का खेला

img 20220610 wa0072

Politalks.News/RajysabhaElection. लगभग एक महीने से जारी राज्यसभा चुनाव का सियासी घमासान आज ख़त्म हो गया है. 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन 41 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शुक्रवार को देश के 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुए. सबसे बड़ी बात राज्यसभा चुनाव के आज के परिणाम कांग्रेस के लिए थोड़े खुशी थोड़े गम देने वाले रहे. राजस्थान में जहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सियासी जादू एक बार फिर चल गया तो वहीं हरियाणा में भी लंबे इंतजार के बाद देर रात कांग्रेस के साथ बड़ा खेला हो गया. निर्दलीय … Read more

4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर कल होगा घमासान, राजस्थान-हरियाणा में कांग्रेस की सियासी परीक्षा

रोचक हुआ राज्यसभा का घमासान

Politalks.News/RajysabhaElection2022. राज्यसभा चुनाव के रण में अब कुछ ही घण्टों का समय बचा है. देश के 15 राज्यों की कुल 57 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन 41 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद बची 16 सीटों पर रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. इन 16 सीटों में राजस्थान की 4, महाराष्ट्र की 6, हरियाणा की 2 और कर्नाटक की 4 सीटों पर चुनाव होने वाला है. राजस्थान और महाराष्ट्र में सरकार के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की चाबी निर्दलीय और समर्थित विधायकों के हाथ में है तो वहीं हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में भी निर्दलीय प्रत्याशी रोड़ा बनकर बैठा है. वहीं … Read more

हरियाणा और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में राज्यसभा का रोचक हुआ घमासान, सपा-निर्दलीयों ने दी टेंशन

छठी सीट के लिए शिवसेना-BJP में सीधी टक्कर

Politalks.News/RajysabhaElection/Maharashtra. राजस्थान और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में भी राज्यसभा चुनाव के लिए लड़ाई और भी ज्यादा रोचक हो गई है. तीनों राज्यों के विधायक बाड़ेबंदी में कैद हैं. महाराष्ट्र में गठबंधन की नींव पर चल रही महाविकास अघाड़ी सरकार के लिए राज्यसभा चुनाव किसी जंग से कम नहीं है. पहले तो अन्य कई राज्यों की तरह ही महाराष्ट्र में मुकाबला सीधा सीधा दिख रहा था लेकिन अंत समय में पार्टी को समर्थन देने वाली सपा की नाराजगी ने मुश्किलें बड़ा दी हैं तो वहीं सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. इसी बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को मलाड स्थित एक रिसोर्ट … Read more

क्या हरियाणा में एक बार फिर होगा 6 साल पुराना खेला? कार्तिकेय ने उड़ाई माकन और कांग्रेस की नींदें

कार्तिकेय ने उड़ाई माकन और कांग्रेस की नींदें

Politalks.News/HaryanaPolitics. हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है. प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है. बता दें, इन दो सीटों के लिए देश के तीन राज्यों (हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़) में हलचल मची हुई है. क्रॉस वोटिंग और खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी है. कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेता अजय माकन को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने अपने पूर्व परिवहन मंत्री और पांच बार के विधायक कृष्ण पंवार को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा एक मीडिया ग्रुप के मालिक कार्तिकेय शर्मा भी मैदान … Read more

अब राज्यसभा में भी नहीं होगा BJP का कोई मुस्लिम चेहरा, नकवी की तो लोकसभा की उम्मीद भी टूटी

बीजेपी ने की मुस्लिम चेहरों की छुट्टी

Politalks.News/BJP/Rajyasabha. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी भारतीय जनता पार्टी का एक भी मुस्लिम सांसद नहीं बचा है. इससे पहले राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के तीन मुस्लिम सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी, एमजे अकबर और जफर इस्लाम होते थे. लेकिन इस बार इन तीनों की विदाई हो गई और किसी की वापसी नहीं हो रही है. बीते मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन तक भाजपा ने 22 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए और उसमें किसी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं था. इस तरह राज्यसभा में भाजपा के एक सौ सदस्य होंगे, जिसमें एक भी मुस्लिम सदस्य नहीं होगा. हालांकि उत्तरप्रदेश में होने वाले रामपुर और आजमगढ़ … Read more

CM गहलोत बोलते ज्यादा हैं, माकन ने पूरा नहीं किया कमिटमेंट- गुढा के बयान से लगा ‘जादूगरी’ को झटका

गुढ़ा सहित 4 विधायकों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की 4 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को होने वाले चुनाव के किए 5वें निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला के अलावा मुकुल वासनिकी और प्रमोद तिवारी मैदान में हैं, तो बीजेपी से घनश्याम तिवाड़ी उम्मीदवार बनाए गए हैं. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, जिनको भाजपा ने समर्थन दिया है, के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. ऐसे में राजस्थान के कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय विधायकों को उदयपुर भेज दिया गया है. लेकिन बसपा से कांग्रेस में आए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत 4 विधायकों ने उदयपुर में … Read more

बाड़ेबंदी में जाने से 5 कांग्रेसी विधायकों ने किया इनकार, जाने वालों का मंत्री जाट ने किया सत्कार

कितनी सफल होगी बाड़ाबंदी?

Politalks.News/Rajashtan/Rajyasabha Election. 10 जून को राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election 2022) को लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपनी पार्टी के तमाम विधायकों को एकजुट करने में जुट गए हैं. हॉर्स ट्रेडिंग की आंशका को देखते हुए जहां कांग्रेस ने अपने और कुछ निर्दलीय विधायकों को बाड़ेबंदी में उदयपुर भेज दिया है, तो वहीं बीजेपी विधायकों को गुजरात या मध्यप्रदेश भेजे जाने की चर्चा है. बीते रोज गुरुवार को जयपुर से कांग्रेस के मंत्री, विधायक और निर्दलीय विधायक सीएम आवास से दोपहर के भोजन के बाद बस से उदयपुर के लिए रवाना हुए. जहां भीलवाड़ा पहुंचने पर प्रदेश के राजस्व मंत्री रामलाल जाट … Read more

रोचक हुआ राज्यसभा का रण, चंद्रा ने बताई जीत की गणित तो गहलोत ने किया दावा, बाड़ेबंदी 3 जून से

सियासत-ए-राज्यसभा

Politalks.News/Rajasthan/RajysabhaElection. 10 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो चुकी है. बात करें राजस्थान की तो यहां 4 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव का घमासान और भी रोचक हो चला है. कांग्रेस ने जहां तीन प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है, तो वहीं बीजेपी ने वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है और साथ में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एस्सेल ग्रुप के चैयरमेन डॉ सुभाष चंद्रा को समर्थन देने की बात कही है. राज्यसभा के इन सभी प्रत्याशियों ने आज आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इसी बीच डॉ … Read more

राज्यसभा की चौथी सीट के लिए होगा सियासी घमासान, बाड़ेबंदी से लेकर करने पड़ेंगे सारे ताम-झाम

राज्यसभा की चौथी सीट के लिए होगा सियासी घमासान

Politalks.News/RajysabhaElection/Rajasthan. राजस्थान में एक बार फिर राज्यसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी बाड़ेबंदी की सुगबुगाहट तेज हो गई है. राज्यसभा में खाली होने वाली प्रदेश की 4 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में सभी की नजरें अब कांग्रेस और बीजेपी की आगे की रणनीति पर टिकी हुई हैं. चार में से दो पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. वहीं बची चौथी सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी नूरा कुश्ती देखने को मिल सकती है. बता दें राज्यसभा की इस चौथी सीट पर जीत निर्दलीय, बीटीपी, आरएलपी और माकपा के सदस्य … Read more