सत्ता में कभी नहीं आने के भय से कांग्रेसी देते हैं ऐसे बयान जो उनके चरित्र को करते हैं उजागर- पूनियां

‘सोनिया गांधी मांगे माफ़ी’

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद देश की सियासत गरमा गई है. चौधरी के बयान पर जहां मानसून सत्र में पहली बार सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा एवं राज्यसभा की आज की कार्यवाही बाधित हुई तो वहीं भाजपा नेताओं ने सड़क से लेकर सदन के अंदर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि बीजेपी के विरोध के बाद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से माफ़ी मांगने की बात भी कही और उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगा. अधीर रंजन चौधरी के इस बयान का पुरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. राजस्थान में बीजेपी प्रदेश … Read more

चौधरी के बयान पर अधीर हुई BJP, तो गुस्से में नजर आईं सोनिया ने स्मृति से कहा- डोंट टॉक टू मी, जानें क्यों

चौधरी के बयान पर सियासत घमासान

Politalks.News/Delhi. देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के मुंह से निकले विवादित शब्द को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. सत्ताधारी दल बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है. देश भर में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस सांसद चौधरी के बयान पर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवा रहे हैं. यही नहीं जहां रोजाना विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित की जा रही थी आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष के जबरदस्त हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी. गुरूवार को लोकसभा की कार्रवाई शुरू होते … Read more

संसद में रोका तो राहुल ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार, PM मोदी को बताया ‘राजा’, पूछे 10 सवाल

देश के राजा से राहुल के 10 सवाल

Politalks.News/RahulGandhi. देश भर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आम जनता परेशान है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा खाद्य प्रदार्थों पर लगाए गए GST के बाद से मध्यम वर्गीय परिवार की मानों कमर ही टूट चुकी है. इसे लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस पार्टी के नेता अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन समाधान कुछ नहीं है. 18 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में जहां विपक्ष इन मुद्दों को लेकर चर्चा करना चाहता है तो वहीं सरकार की तरफ से अब तक … Read more

मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने वाले सभी शब्द ‘असंसदीय’ माने जाएंगे- कांग्रेस, बिरला ने दिया जवाब

भ्रम की स्थिति ना करें पैदा- बिरला

Politalks.News/Delhi. 18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले देश में एक नई बहस शुरू हो गई है. लोकसभा सचिवालय ने मानसून सत्र से ठीक 4 दिन पहले हिंदी और अंग्रेज़ी के ऐसे शब्दों-वाक्यों की सूची जारी की है, जिनका सदन में इस्तेमाल असंसदीय माना जाएगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जिन शब्दों को असंसदीय भाषा की श्रेणी में रखा गया है उनमें शकुनि, तानाशाह, तानाशाही, जयचंद, विनाश पुरुष, ख़ालिस्तानी और ख़ून से खेती जैसी शब्द शामिल हैं. यानी अगर इन शब्दों का इस्तेमाल संसद में किया गया तो उसे सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा. इसे लेकर देश में नई बहस छिड़ गई है. … Read more

मैं उस कुशवाहा की पत्नी हूं जिसने कभी झुकना नहीं– पार्टी से निलंबन के बाद शोभारानी के निशाने पर भाजपा

निलंबन के बाद शोभा की प्रदेश भाजपा कमान को दो टूक

Politalks.News/Rajasthan. लगभग एक महीने से जारी राज्यसभा चुनाव का सियासी घमासान खत्म हो चूका हैं. 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन 41 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शुक्रवार को देश के 4 राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुए. बात करे राजस्थान कि तो यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सियासी जादू एक बार फिर चल गया. राजस्थान में कांग्रेस के तीनो उमीदवारो ने जीत दर्ज की है और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जाता है जिन्होंने अपनी राजनीतिक जादूगरी से तीनों उम्मीदवारों को जिताया हैं. वहीं भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी ने जीत … Read more

देश की आर्थिक स्थिति हो रही है बदतर, आने वाले समय में राज्य वेतन दे पाने में भी होंगे अक्षम?- ममता

'देश बढ़ रहा है आर्थिक संकट की ओर...'

Politalks.News/RisingInflation. राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद महंगाई ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. दो साल कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और बढ़ती बेरोजगारी के कारण पहले ही आम आदमी की कमाई घट चुकी है. बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिए सरकार कुछ भी करती नजर नहीं आ रही है. इसे लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर. इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बढ़ती … Read more

…तो राज्यसभा में विपक्ष का दर्जा भी खो देगी कांग्रेस! लगातार हार के बाद अब गुजरात-कर्नाटक से आस

विलुप्त होती कांग्रेस को बचाने की आखिरी आस

Politalks.News/Congress. हाल ही में हुए 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता कर दी है. भाजपा लगातार जहां संसद के बाहर और अंदर दोनों जगह मजबूत होती दिखाई दे रही है तो वहीं कांग्रेस लगतार कमजोर होती नजर आ रही है. ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि संसद के उच्च सदन में कांग्रेस विपक्ष के नेता का दर्जा खो सकती है. इस तरह की संभावना इसलिए भी होती दिखाई दे रही है क्योंकि उच्च सदन में कांग्रेस के सांसदों की संख्या अपने ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर पर होने की उम्मीद है और विपक्ष के नेता की स्थिति को … Read more

सांसदों के निलंबन के विरोध में पैदल मार्च में बोले राहुल- ये लोकतंत्र की हत्या, सदन में क्यों नहीं आते पीएम

सांसदों के निलंबन के विरोध में पैदल मार्च में बोले राहुल

Politalks.News/Sansad. संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) में भी विपक्ष का हंगामा जारी है. मानसून सत्र में राज्यसभा (Rajysabha) में हंगामा करने वाले 12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष लगातार मुखर है. कांग्रेस (Congress) सहित तमाम विपक्षी पार्टियां संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने आंदोलनरत है. मंगलवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष आंदोलनरत सांसदों के बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पहुंचे. इस दौरान सभी सांसदों ने पैदल मार्च भी निकाला. पैदल मार्च के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने … Read more

लोकसभा के बाद राज्यसभा से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास, सरकार चर्चा के लिए तैयार- मोदी

लोकसभा के बाद राज्यसभा से 'कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021' पास

Politalks.News/Sansad. संसद के शीतकालीन सत्र की आज पहले दिन की शुरुआत हंगामेदार रही. हालांकि केंद्र सरकार ने इस हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास हो गया है. दोनों सदनों में जब ये बिल पेश किया गया तो तो कांग्रेस सहित अन्य दलों ने इस बिल पर चर्चा के लिए स्पीकर के समक्ष प्रस्ताव रखा. लेकिन सूत्रों का कहना है कि सरकार इस कानून पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,‘सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. संसद में सवाल … Read more

राज्यसभा के ‘मिनी चुनाव’ में क्षत्रपों ने मारी बाजी, 7 में से कांग्रेस के हाथ में 1 सीट तो BJP में भी सब तय

राज्यसभा चुनाव पर सभी की नजरें

Politalks.News/Delhi. राज्यसभा का एक ‘मिनी चुनाव’ होने वाला है. चुनाव आयोग ने आखिरकार 6 राज्यों की 7 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही एक दिलचस्प राजनीति शुरु हुई है जिसमें क्षेत्रीय दलों ने भाजपा और कांग्रेस को भाव नहीं देते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. दोनों ही दल देखते ही रह गए. दरअसल तमिलनाडु की तीन सीटें खाली थीं, जिनमें से एक सीट पर पिछले दिनों चुनाव कराया गया. बची हुई दो सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है. इसके अलावा महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पुड्डुचेरी की एक एक सीट के लिए … Read more