राज्यसभा चुनाव का बजा बिगुल, 15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान

rajyasabha election

राज्यसभा चुनाव का बजा बिगुल, 15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान, आंध्र प्रदेश की 3, बिहार की 6, छत्तीसगढ़ की 1, गुजरात की 4, हरियाणा की 1, हिमाचल प्रदेश की 1, कर्नाटक की 4, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 6, तेलंगाना की 3, उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 1, वेस्ट बंगाल की 5, उड़ीसा की 3, राजस्थान की 3, 8 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन, 15 फरवरी को नॉमिनेशन दाखिल करने की अंतिम तिथि, 16 फरवरी को नॉमिनेशंस की होगी स्क्रुटनी, 27 फरवरी को होगा मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान, 27 फरवरी को शाम 5 बजे शुरू होगी मतगणना

गुजरात और पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, पढ़ें किसे कहां से मिला मौका

bjp

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, गुजरात की तीन और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव, बीजेपी ने गुजरात की 2 सीटों के लिए बाबूभाई देसाई और केशरीदेव सिंह झाला को उतारा चुनावी मैदान में, वहीं बंगाल से राज्यसभा के लिए राजवंशी समुदाय के नेता व ग्रेटर कूचबिहार आंदोलन के प्रमुख अनंत महाराज को घोषित किया अपना उम्मीदवार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी कर इसकी औपचारिक घोषणा की, राज्यसभा के लिए तीन राज्यों की दस सीटों पर 24 जुलाई को होना है मतदान, जिसमें गुजरात … Read more

राज्यसभा की हार को माकन ने हाईकोर्ट में चुनौती दे अपनी ही पार्टी नेताओं पर उठाए सवाल, तो मिला ये जवाब

img 20220719 wa0084

Politalks.News/Congress/AjayMaken. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हरियाणा से मिली हार को भुला नहीं पा रहे हैं. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय माकन ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यही नहीं अजय माकन ने अपनी ही पार्टी के नेता विजय बंसल और किरण चौधरी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. माकन ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में डाले गए एक वोट को खारिज कर दिया जाना चाहिए था, क्योंकि यह उस कॉलम में चिह्नित नहीं … Read more

रा.सभा चुनाव में बेनीवाल ने निभाया वादा तो वहीं अधिवक्ता के आत्मदाह मामले में सरकार पर उठाए सवाल

img 20220610 wa0183

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार सुबह अपनी पार्टी के तीनों विधायकों के साथ जयपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय के बाहर पहुंचे. यहां सांसद बेनीवाल ने सीकर जिले के खंडेला में एसडीएम कोर्ट में सिस्टम से तंग आकर आत्मदाह करने वाले अधिवक्ता हंसराज मावलिया के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए आंदोलित अधिवक्ताओं का समर्थन किया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोगो को न्याय दिलवाने वाला अधिवक्ता स्वयं सिस्टम से परेशान होकर खुद को जिंदा जला लेता है, तो यह राजस्थान सरकार के सिस्टम पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांग उठाते हुए आगे कहा … Read more

बाड़ाबंदी में पहुंचे गहलोत ने किया जीत दावा, BJP पर बोला हमला- हम नहीं करते विधायकों के फोन बंद

img 20220605 wa0144

Politalks.News/Rajasthan/RajyasabhaElection. बीती 31 मई को राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख के बाद से राजस्थान की राजनीति में जारी सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों पर पूर्ण विराम उस समय लग गया जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी 6 नाराज विधायकों को साथ लेकर अपने चार्टर विमान से उदयपुर पहुंचे. यही नहीं डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन सभी विधायकों को मुसीबत का साथी बताया. इस दौरान सीएम गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि जिन विधायकों ने क्राइसिस में हमारी सरकार का साथ दिया, भाजपा उनसे उम्मीद ही क्यों कर रही है? सरकार पर आए सियासी संकट के मुकाबले यह राज्यसभा चुनाव तो कुछ … Read more

हमारे साथ नहीं हुआ न्याय, पिछली बाड़ेबंदी में जो वादे किए थे नहीं हुए पूरे, वोट कांग्रेस को ही देंगे- खिलाड़ी

अब खिलाड़ी ने खोला CM गहलोत के खिलाफ मोर्चा

Politalks.News/Rajasthan/Rajyasabha. प्रदेश की 4 सीटों पर 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में मोर्चा खोलकर बैठे 6 कांग्रेसी विधायकों ने बीते रोज गहलोत सरकार में मंत्री राजेन्द्र गुढा के आवास पर ही डेरा डाले रखा. यहां तक कि रात का डिनर भी सभी विधायकों ने साथ में ही किया. इस बीच कल दिनभर नाराज विधायकों ने एक एक कर मीडिया के सामने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता और हाल ही में राजनीतिक नियुक्तियों के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष वाली लॉलीपॉप ले चुके कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने भी शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए … Read more

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उतारेगी 2 प्रत्याशी, इसलिए करनी होगी बाड़ाबंदी भी- कटारिया का बयान

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उतारेगी 2 प्रत्याशी

Politalks.News/Rajasthan. आगामी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में राजस्थान से राज्यसभा की 4 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ की गणित शुरू हो गई है. हालांकि राजस्थान विधानसभा में विधायकों की संख्या के लिहाज से कांग्रेस 3 और भाजपा 1 सीट पर आसानी से जीत दर्ज कर सकती है, लेकिन बावजूद इसके बीजेपी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विधायकों की बाड़ेबंदी भी करेगी. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बड़े संकेत देते हुए कहा है की विधायकों के मौजूदा कार्यकाल में यह अंतिम राज्यसभा का चुनाव है, इसलिए कुछ … Read more