जो भी बोलता हूं सोच समझकर बोलता हूं, चाहे आपको अच्छा लगे या खराब, नहीं कर सकता झूठे वादे- राहुल
Politalks.News/PunjabAssemblyElection. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है. सभी राजनीतिक दल प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में पंजाब की सत्ता में वापसी के लिए आतुर है तो वहीं अन्य दलों की जगह आम आदमी पार्टी कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है. इसी कारण कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी एक के बाद एक चुनावी सभाओं के सहारे प्रदेश की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. … Read more