राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया भावुक ट्वीट तो गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, सोनिया, प्रियंका सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर अर्पित की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, वहीं पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ‘मेरे पिता थे एक दूरदर्शी नेता, जिनकी नीतियों से आधुनिक भारत को आकार देने में मिली मदद, वह एक करुणामयी और दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए थे एक अद्भुत पिता, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति के मूल्य के बारे में बताया, मैं उनकी कमी महसूस करता हू,’ प्रियंका गांधी ने अपने पिता के बारे में किए गए राहुल गांधी के ट्वीट को किया रिट्वीट, वहीं सीएम गहलोत ने कहा- ‘संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक, पूर्व पीएम, भारत रत्न राजीव गांधी जी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन,’ तो सचिन पायलट ने कहा- भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, देश को एक नई दिशा देने वाले राजीव जी सदैव रहेंगे हम सभी के प्रेरणास्रोत

img 20220521 wa0109

‘कहना आसान है 70 साल में क्या किया, देश को अखंड रखा’- गहलोत, बोले- ‘नाम बदलने से नहीं बनता इतिहास’

राजीव गांधी जयंती पर सीएम गहलोत का बीजेपी-मोदी सरकार पर निशाना

Politalks.News/Rajasthan. भारत में संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित राजस्थान इनोवेशन विजन राजीव-2021 कार्यक्रम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित किया. ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज किसान साथी पोर्टल, आई-स्टार्ट वर्चुअल इन्क्यूबेशन प्रोग्राम और राजीव गांधी आईटी क्विजथॉन का भी शुभारंभ किया. साथ ही 21 चयनित स्टार्ट-अप्स को 2 करोड़ रूपए के फंड का वितरण किया गया. इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी के समय दलबदल विरोधी कानून के बहाने BJP और केंद्र सरकार को घेरा है. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘राजीव गांधी ने राजनीति … Read more

‘BJP की आशीर्वाद यात्रा नहीं ये है ‘अंतिम यात्रा’-डोटासरा, यादव पर तंज-‘भाजपा को मिला 8 वां सीएम का दावेदार’

'भाजपा को मिला 8 वां सीएम का दावेदार'

Politalks.news/Rajasthan. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज 77 वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि. तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने उनके स्मृति स्थल पर जाकर उन्हें किया नमन और पुष्पांजलि की अर्पित. इस दौरान राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी राहुल के साथ रहे मौजूद. तो वहीं देश भर में कांग्रेस के सभी पार्टी मुख्यालयों पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक विधायक सचिन पायलट, विधानसभा … Read more

‘राजीव’ नहीं अब ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’, कांग्रेस बोली- लकीरें मिटाते फिर रहे मोदी, तो शिवसेना भी भड़की

राजीव' नहीं अब 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न'

Politalks.News/Delhi. खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार अब बदल गया है. केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया है. इस पुरस्कार को तीन बार ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य मेजर ध्यान चंद के नाम पर रखा गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें देश के कई नागरिकों से खेल रत्न सम्मान को मेजर ध्यान चंद के नाम पर करने के अनुरोध प्राप्त हो रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खेल के सबसे बड़े … Read more