केन्द्र पर रघु शर्मा के आरोपों पर भड़के राजेन्द्र राठौड़, कहा- रायता बिखेरने का काम करते हैं स्वास्थ्य मंत्री

केन्द्र पर रघु शर्मा के आरोपों पर भड़के राजेन्द्र राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बेकाबू कोरोना के चलते हालात भयावह बने हुए हैं. मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 12201 पॉजिटिव केस सामने आए हैं तो वहीं कोरोना से 64 लोगों की मौत हुई है. वहीं गहलोत सरकार के आदेशानुसार प्रदेश में तीन मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत लगाया गया सख्त कर्फ्यू जारी है. इस सबके बीच राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने केन्द्र सरकार पर ऑक्सीजन और वैक्सीन के उचित आंवटन नहीं कर पाने का आरोप लगाया है. रघु शर्मा ने भिवाड़ी स्थित प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि ऑक्सीजन प्लांट राजस्थान का है और … Read more

सियासत में छाया बाड़ा: ‘नाथी का बाड़ा’ और ‘खाला जी का बाड़ा’ वाले दिग्गजों में छिड़ी ‘ट्वीटर वार’

'नाथी का बाड़ा' और 'खाला जी का बाड़ा' वाले दिग्गजों में छिड़ी 'ट्वीटर वार'

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में असम कांग्रेस गठबंधन के विधायक प्रत्याशियों की ‘बाड़ाबंदी‘ क्या हुई, हर तरफ से ‘बाड़ा‘ ‘बाड़ा’ का शोर सुनाई देने लगा है. इसी बीच अब प्रदेश में तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव के शोर में भी ‘बाड़ा’ की गूंज सुनाई देने लगी है. वहीं अब ‘नाथी का बाड़ा‘ वाले प्रदेश के शिक्षामंत्री के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और ‘खाला जी का बाड़ा‘ वाले विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व बीजेपी विधायक राजेन्द्र राठौड़ के बीच बड़ी रोचक ‘ट्वीटर जंग‘ छिड़ गई है. अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे कांग्रेस और बीजेपी के ये दो दिग्गज ट्वीटर पर एक दूसरे पर व्यंग्य बाण चला रहे … Read more

प्रत्याशियों के नामांकन में दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन, पायलट को साथ रख कांग्रेस देगी एकजुटता का दर्शन

img 20210329 wa0262

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन की कल यानी मंगलवार को अंतिम तारीख है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के साथ तीसरे मौर्चे के तौर पर आरएलपी ने भी राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. ऐसे में कल यानी 30 अप्रैल को अपनी-अपनी पार्टी प्रत्याशियों खासकर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि एक तरह से दोनों पार्टियां प्रत्याशियों के नामांकन के जरिए अपनी ताकत के साथ ही एकजुटता का संदेश भी देंगी. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशियों के … Read more

कोरोना पर बयानबाजी तेज, सीएम गहलोत बोले- प्रोटोकॉल का पालन करें तो राजेंद्र राठौड़ ने लगाए बदइंतजामी के आरोप

Ashok Gehlot Vs Rajendra Rathore

Politalks.News/Rajasthan/Covid19. राजस्थान में कोरोना महामारी को लेकर बयानबाजी तेज हो चली है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी को गंभीरता से न ​लेने की बात कहते हुए हैल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की, वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अस्पतालों में बदइंतजामी के गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान दोनों नेताओं ने आमजन से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की. दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 को हराने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान में कोरोना … Read more

मेयर चुनाव में राजेंद्र राठौड़ ने लगाए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप तो मंत्री धारीवाल ने किया पलटवार

Rajendra Rathore Vs Shanti Dhariwal

PoliTalks.News/Rajasthan/NagarNigam. कोटा दक्षिण नगर निगम में मेयर के मुकाबले को लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं निगम चुनाव के कोटा जिला समन्वयक राजेंद्र राठौड़ ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस नेताओं पर कोटा दक्षिण नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. राठौड़ ने कहा कि बोर्ड बनाने के लिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के इशारे पर पुलिस-प्रशासन निर्दलीय पार्षदों और उनके परिजन पर कांग्रेस का समर्थन करने के लिए दबाव डाला जा रहा है. चार निर्दलीय पार्षदों का भाजपा को समर्थन देना, कांग्रेस को रास नहीं आ रहा. उधर, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बीजेपी के सत्ता का दुरूपयोग … Read more

गर्भवती महिला की मौत के मामले में राजेंद्र राठौड़ की सफाई, कहा- बयान को तोड़ मरोड़ कर किया पेश

Rajendra Singh Bjp(3)

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सादुलपुर मामले में चिकित्सकों पर दिए एक बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. विधायक राठौड़ ने कहा कि मैंने 8 साल तक बीजेपी सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और चिकित्सा मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान चिकित्सकों के मान-सम्मान और हर जायज मांग के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया है. लेकिन कुछ लोग बयान को तोड़ मरोडकर पेश कर रहे हैं और चिकित्सक समाज के अंदर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर नफरत फैलाने का प्रयास कर … Read more

किसानों की खुशहाली का मार्ग रोक कर गलत कदम उठाने जा रही कांग्रेस: राजेंद्र राठौड़

राजेंद्र राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने हाल में बने कृषि कानून के खिलाफ गहलोत सरकार द्वारा नया कानून लाने के निर्णय पर आश्चर्य जताया है. राठौड़ ने प्रदेश सरकार के इस फैसले को किसानों की खुशहाली का मार्ग रोकने के लिए गलत कदम बताया है. राजेंद्र राठौड़ ने एक बयान जारी कर तीनों कृषि बिलों (जो अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून का स्वरूप ले चुके हैं) के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राजस्थान सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों की विधानसभा में केन्द्र के किसान लोक कल्याणकारी विधेयकों को लागू न करने के लिए नया कानून बनाने के निर्णय पर आश्चर्य प्रकट किया है. दरअसल … Read more

प्रदेश में उजागर हो रहे गहलोत सरकार व खनन माफियाओं के बेजोड़ गठबंधन: राजेंद्र राठौड़

Rajendra Rathore Vs Ashok Gehlot

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर खनन माफिया से गठजोड़ का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही पुलिस पर जानलेवा हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. एक बयान जारी करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने इसी माह सितंबर में प्रदेश में बेखौफ खनन माफिया द्वारा पुलिस पर एक के बाद एक 8 बार जानलेवा हमले पर चिंता व्यक्त की. राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में खनन माफियाओं का सिंडीकेट अब इतना प्रभावी व बेखौफ हो गया है कि पुलिस भी उनके सामने लाचार और भयभीत हो गई है. खनन माफिया के इशारे … Read more

प्रदेश में बेकाबू कोरोना, 15 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाना जरूरी: राजेंद्र राठौड़

Lockdown In Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. प्रदेश में दिन-ब-दिन रिकवरी रेट सुधर रही है लेकिन रोजाना 1500 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं. कुल मरीजों की संख्या एक लाख के पार और एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार से अधिक हो चुकी है. मरने वालों का आंकड़ा भी 1250 से ज्यादा हो गई है. बिगड़ती परिस्थितियों के बीच विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है, साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेश में 15 दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित किए जाने की मांग भी की. लॉकडाउन पूरा होने के बाद अगले चरण में सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को … Read more

केंद्र की कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यक नीति पर रूख साफ करे गहलोत सरकार: राजेंद्र राठौड़

राजेन्द्र राठौड़ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भारत सरकार द्वारा माह जून, 2020 में जारी कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यक (संवर्द्धन और सरलीकरण) अध्यादेश-2020 पर सरकार का रूख स्पष्ट करने की मांग की है. राठौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यक (संवर्धन और सरलीकरण) अध्यादेश 2020 की धारा 6 के अनुसार सभी प्रकार के टेक्स या सैस को राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा वसूल नहीं किये जाने का प्रावधान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है. राठौड़ ने इस फैसले बारे में सरकार की नीति व दृष्टिकोण को स्पष्ट किये जाने की मांग की है. राठौड़ … Read more