राजस्थान में मुख्य सचिव को हटाने के लिए भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने चुनाव आयोग को सौपा ज्ञापन

breaking news

राजस्थान में मुख्य सचिव उषा शर्मा को हटाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने चुनाव आयोग को सौपा ज्ञापन, राठौड़ के साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा- मुख्य सचिव ऊषा शर्मा के कार्यकाल को लेकर हमने दर्ज कराई है आपत्ति, उन्हें पद पर रहने का नहीं है अधिकार, दो जून को निकला था सर्कुलर, मुख्य सचिव विभिन्न गतिविधियों में हो रही है शामिल, चुनाव आयोग को हमने दिया है ज्ञापन, भारतीय चुनाव आयोग को भी हम इस संबंध ने देंगे ज्ञापन, आचार संहिता के सभी नियमों का है यह उल्लंघन

स्वैच्छिक नहीं तो फिर आलाकमान के आदेश को दरकिनार कर किस दबाव में विधायकों ने दिए इस्तीफे?

img 20230131 092640

Hearing in the High Court on the resignation of 81 Congress MLAs. प्रदेश में बीती 25 सितंबर को सीएम अशोक गहलोत समर्थक 81 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले में विधानसभा सचिव की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में जवाब पेश किया गया. खास बात यह है कि विधानसभा सचिव की तरफ से हाईकोर्ट में दिए हलफनामे में कहा गया है कि इन 81 विधायकों के इस्तीफे स्वैच्छिक नहीं थे, इसलिए इन्हें मंजूर नहीं किया गया. उपनेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पंकज मित्थल की बेंच में सुनवाई हुई. विधानसभा सचिव के जवाब पर अब राजेंद्र राठौड़ को जवाब देना … Read more

‘राठौड़-पूनियां मुख्यमंत्री बनने के देख रहे हैं हसीन सपने लेकिन बुआ जी से पंगा भारी पड़ेगा इन नेताओं को’

'...मोदी सरकार के खिलाफ है जनाक्रोश तो'

Dotasara And Khachariyawas On BJP. चुनावी साल में प्रवेश करने जा रहीं राजस्थान की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जहां अगले महीने की शुरुआत में राजस्थान में प्रवेश करने जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को चुनावी जीत के लिए अहम मान कर चल रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 1 दिसंबर से प्रदेश सरकार के खिलाफ 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा को टर्निंग पॉइंट मानकर चल रही है. वहीं बीजेपी के जन आक्रोश यात्रा के एलान के साथ ही इस यात्रा को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया … Read more

विद्या संबल योजना का स्थगित होना गहलोत सरकार का प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर गहलोत सरकार

Breaking News: गहलोत सरकार की विद्या संबल योजना हुई स्थगित, इस योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के शिक्षकों को रिक्त पदों पर लगाए जाने की प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित, वहीं सरकार द्वारा योजना स्थगित करने पर बीजेपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ इस उठाए सवाल, राठौड़ ने ट्वीट कर लिखा- ‘वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के बाद अब विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती का स्थागित होना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ है धोखा, शुरूआत से ही विरोध का सामना कर रही यह भर्ती प्रक्रिया अगर स्थायी रूप से होती तो शायद युवाओं के साथ नहीं होता ऐसा छल, … Read more

रीट, SI, लाइब्रेरियन, पटवारी व JEN के बाद वनरक्षक परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार के माथे पर कलंक- राठौड़

img 20221113 195740

रीट के बाद अब रविवार को हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक तो विपक्ष के निशाने पर आई गहलोत सरकार, दिग्गज बीजेपी नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर उठाए गहलोत सरकार पर सवाल, कहा- वनरक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दूसरी पारी का पेपर निरस्त होना बड़ा उदाहरण है गहलोत सरकार की नाकामी का और सवालिया निशान है समूचे परीक्षा तंत्र पर, कांग्रेस सरकार ने सदन में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा विधेयक-2022 भी किया था पारित, लेकिन दुर्भाग्य है कि सत्ता के संरक्षण व गठजोड़ से बेखौफ पेपर माफियाओं ने कानून को धता बताकर फिर से पेपर … Read more

नियमितीकरण के नाम पर संविदा कर्मियों के सेवा अनुभव को जीरो करना सरासर विश्वासघात- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर गहलोत सरकार

Rajendra Rathod on Gehlot Govt. हाल ही में दीवाली के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रदेश में राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल-2022 लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव के जरिए गहलोत सरकार एक लाख 10 हजार से अधिक संविदाकर्मियों को नियमों के दायरे में लाकर लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा है. लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ साथ प्रदेश के लाखों संविदाकर्मियों ने गहलोत सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि जन घोषणा पत्र … Read more

स्टाम्प पर बच्चियां बेचने के मामले में कोरा आईवॉश के लिए नहीं दें बयान- बोले राठौड़, बेनीवाल ने दी सफाई

rathore

Rajendra Rathore On Bhilwara: हाल ही में सामने आए भीलवाड़ा में नाबालिग बच्चियों को स्टाम्प पर बेचने के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. दिग्गज भाजपा नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राज्य महिला आयोग अध्यक्ष को सलाह दी है कि वो आईवॉश के लिए कोरा बयान न दें. तो वहीं बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि यह घटना पुरानी है, लेकिन साथ ही बेनीवाल ने यह भी कहा कि भले ही घटना पुरानी हो लेकिन समाज को कलंकित करने वाली हैं. आपको बता दें भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने भीलवाड़ा में बच्चों को बेचने के मामले पर राज्य … Read more

मचल गया दीना का लाल…, धुंआ है तो होगी आग भी…- पायलट के एक बयान के बाद गरमाई सियासत

पायलट ने तोड़ी चुप्पी तो सियासत में आया उबाल

Rajasthan Political Drama: राजस्थान में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. सूबे के दो प्रमुख सियासी दल भले ही अपनी अपनी जीत का दम भर रहे हो लेकिन दोनों ही दलों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत जो है वो है उनकी आंतरिक खींचतान. बात करें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तो पिछले लंबे समय से सियासी बयानबाजी पर चुप्पी साधे बैठे पायलट ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में एक बयान के जरिए अपनी चुप्पी क्या तोड़ी प्रदेश की सियासत में एकाएक उबाल आ गया. पायलट के बयान पर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तो प्रतिक्रिया सामने आई ही है तो वहीं … Read more

संविदाकर्मियों को नियमित करे सरकार- पूनियां ने CM गहलोत को पत्र लिखकर दिलाई चुनावी वादे की याद

img 20221017 104003

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में अब लगभग एक साल का समय शेष बचा है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की गहलोत सरकार जहां हर साल होने वाली बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने में जुटी है तो वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार पर अभी तक भी चुनावी घोषणा पत्र के वादे ही पूरा नहीं करने के आरोप लगा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की है. पूनिया ने अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र- 2018 (पेज नं0. 15 के पैरा … Read more

सचिन पायलट के पहले ‘चुनावी’ दौरे ने ही उड़ाई विरोधियों की नींद, खुद गदगद हुए पायलट, कही ये बड़ी बात

1665459775812

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. राजस्थान कांग्रेस में बीते माह हुए सियासी घमासान और उसके बाद से लगातार शांत पड़े राजनीतिक गलियारों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक दिन के दौरे पर सोमवार को झालावाड़ पहुंचे. इससे पहले कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पायलट का अभूतपूर्व स्वागत हुआ. कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फुलवा दिए. इससे पहले पायलट की ट्रेन जिस भी स्टेशन पर रुकी वहां भी इसी तरह का नजारा देखा गया. इसके बाद दिग्गज भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन में पहुंचते ही पायलट समर्थकों ने फिर एक बार जोरदार स्वागत किया. उम्मीद से कहीं ज्यादा समर्थकों का हुजूम देखकर खुद सचिन … Read more