लाल डायरी के सवाल पर बोले सचिन पायलट, ‘भाजपा के पास नहीं है कोई मुद्दा’

sachin pilot

सचिन पायलट का अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक के दौरे का आज दूसरा दिन, आज टोंक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लाल डायरी के सवाल पर पायलट ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है कोई मुद्दा, जिस प्रकार अलग-अलग राज्यों में जहां जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है, मणिपुर, हिमाचल और कर्नाटक में हो गई है फेल, जब डबल इंजन फेल हो रहा है तो सिंगल इंजन तो काम ही नहीं कर सकता, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चारों राज्यों में बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार, मैं हर बार कहता हूं भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है कोई मुद्दा, वह मुद्दे ढूंढते रह … Read more

राहुल गांधी 9 अगस्त को आएंगे राजस्थान, मानगढ़ धाम में जनसभा को करेंगे संबोधित

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को आएंगे राजस्थान, 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर बांसवाड़ा आएंगे राहुल गांधी, बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, इस दौरान मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग को लेकर सरकार कर सकती है बड़ी घोषणा, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित गहलोत सरकार के सभी मंत्री व संगठन के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा अभी नहीं हुआ है तय

लाल डायरी का जिन्न बोतल से बाहर है, अब यह रुकने वाला नहीं- राजेंद्र राठौड़

rajendra Rathore

राजस्थान में लाल डायरी को लेकर लगातार जारी है सियासत, भाजपा नेता लाल डायरी के मुद्दे पर लगातार गहलोत सरकार पर साध रहे है निशाना, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आज लाल डायरी को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा- लाल डायरी का जिन्न बोतल से है बाहर और अब यह रुकने वाला नहीं, सदन की कार्रवाई से लाल डायरी के मामले को निकालने के सवाल पर राठौड़ ने कहा- वैसे तो यह विधानसभा अध्यक्ष का है विशेषाधिकार, लेकिन यह नहीं है संसदीय परंपरा, आपत्तिजनक शब्दों को निकाला जाता था, लेकिन इस तरह की कार्रवाई को बाहर करना संसदीय प्रणाली के है विरूद्ध

‘लाल डायरी’ विवाद में कूदे कांग्रेस नेता व पायलट प्रशंशक आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod

लाल डायरी विवाद में कूदे कांग्रेस नेता व सचिन पायलट प्रशंशक आचार्य प्रमोद कृष्णम, लाल डायरी की आड़ में आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला जबरदस्त हमला, कहा- लाल डायरी पर भाषण और मणिपुर हिंसा पर चुप्पी, मणिपुर की धरती बेगुनाहों के लहू से लाल हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी हैं चुप, आखिर लाल डायरी पर भाषण देने वाले पीएम मोदी की चुप्पी मणिपुर हिंसा पर कब टूटेगी? आचार्य प्रमोद ने पीएम मोदी से मणिपुर हिंसा पर बोलने की मांग की, मणिपुर हिंसा पर विपक्षी दल भी पीएम मोदी से संसद में बोलने की कर रहे हैं मांग, पीएम मोदी के नहीं बोलने से संसद के दोनों … Read more

लाल डायरी विवाद पर बोले राजेंद्र गुढ़ा के पुराने साथी रहे मंत्री मुरारी लाल मीणा

Murari Lal Meena

राजेंद्र गुढ़ा और लाल डायरी विवाद पर बोले राजेंद्र गुढ़ा के पुराने साथी रहे मंत्री मुरारी लाल मीणा, मुरारीलाल ने लाल डायरी को लेकर सरकार पर लग रहे आरोपों के सवाल पर कहा- आरोप प्रत्यारोप का तो पता नहीं, पर इन सब बातों से ओवरऑल होता है नुकसान, गुढा के साथ घटित घटना के बारे में जब पत्रकारों ने जानी मंत्री मुरारीलाल मीणा की राय, इस पर मंत्री मीणा ने कहा- मैं इस बारे में नहीं बोल सकता कुछ भी, पर गुढ़ा रहे है मेरे पुराने साथी और मित्र भी, सदन में हुए घटनाक्रम की वास्तविकता का नहीं है मुझे पता और ना ही है कोई जानकारी, इसलिए इसके ऊपर … Read more

अपने करीबी राजेंद्र गुढ़ा और लाल डायरी के सवाल को टाल गए सचिन पायलट

sachin pilot

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व मौजूदा टोंक विधायक सचिन पायलट आज रहे अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक के दौरे पर, इस दौरान अपने करीबी राजेंद्र गुढ़ा और लाल डायरी को लेकर पत्रकारों के सवाल को टाल गए सचिन पायलट, लाल डायरी के सवाल को टालते हुए पायलट ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं बचा है कोई मुद्दा, मैं इस बात को कह चुका हूं पहले भी, केंद्र में भाजपा सरकार रहते रही है विफल, यहां राजस्थान में भाजपा है विपक्ष में, यहां भी रही है विफल, अजीब पार्टी है जो केंद्र में सत्ता में भी हो रही है फेल, यहां विपक्ष में भी हो रही है फेल, बीते साढ़े … Read more

‘लाल डायरी’ इस चुनाव में कांग्रेस का करने जा रही है डिब्बा गोल- मैडम राजे

vasundhara raje on congress

मुख्यमंत्री गहलोत का भाषण हटाए जाने के आरोपों पर बोली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सीकर में आयोजित हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम में से सीएम गहलोत ने उनका भाषण हटाए जाने के लगाए थे आरोप, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान और झूठ का बाजार चलाया है, इस झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की ‘लाल डायरी’, कहते हैं इस ‘लाल डायरी’ में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे है दर्ज, लोग कह रहे हैं कि ‘लाल डायरी’ के पन्ने खुले तो निपट जाएंगे अच्छे-अच्छे, कांग्रेस के … Read more

सीएम गहलोत के बाद धर्मेन्द्र राठौड़ के भी पैर में भी हुआ फ़्रैक्चर, SMS जाकर बंधवाया प्लास्टर

Dharmendra Rathore

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड हुए चोटिल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद उनके करीबी मंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ के पैर पर चढ़ा प्लास्टर, जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे धर्मेंद्र राठौड़, चिकित्सकों ने जांच के दौरान पैर में पाया फ्रैक्चर, ऐसे में धर्मेंद्र राठौड़ के पैर में बांधा गया प्लास्टर, बाए पैर में हुआ है फ़्रैक्चर, कहा जा रहा है कि उनको दो दिन पहले लगी थी चोट, डॉक्टर्स ने उन्हें दी है आराम करने की सलाह, बता दें आज धर्मेंद्र राठौड़ मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुए लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में रहे थे मौजूद

लाल डायरी क्या है? विपक्ष के नेता राठौड़ साहब को झूठ बोलने में मिलना चाहिए गोल्ड मेडल- खाचरियावास

pratap singh

लाल डायरी विवाद पर बोले गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, डायरी विवाद को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के नेता है झूठ के जनरेटर, यहां नहीं चलता है झूठ, लाल डायरी क्या है? राजस्थान के विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ साहब को झूठ बोलने में मिलना चाहिए गोल्ड मेडल, डायरी को लेकर अगर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो भाजपा के लोगों को वो डायरी लेकर आनी चाहिए, इतने दिनों से डायरी दिखाई क्यों नहीं? भाजपा राजस्थान में चुनाव हार रही है इसलिए मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए डायरी का नाम लेकर जीतना चाहती है चुनाव, पर जनता जानती है सच्चाई, राम … Read more

लाल डायरी विवाद पर बोले पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा, कहा- ‘वह डायरी में…’

ramesh meena

राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी विवाद पर बोले पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा, मंत्री रमेश मीणा ने कहा- लाल डायरी है सफेद कागजों का पुलंदा, जो डायरी बता रहे हैं वह डायरी में क्या है खुलासा क्यों नहीं करते ? जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे बहुत डायरिया आएंगी, आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें, मंत्री रमेश मीणा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- अब विधानसभा चुनाव आ रहे हैं, तो भाजपा अपना रही है तरह-तरह के चुनावी हथकंडे